गर्लफ्रेंड के खर्च उठाते उठाते हो गया कर्जदार कर्ज चुकाने के लिए करने लगा अपराध
भोपाल – प्रेमी तो आपने बहुत देखे होंगे जो अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़ जाए परिवार से लड़ जाए लेकिन आपने ऐसा प्यार नहीं देखा होगा जो गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने के लिए पहले तो कर्जदार हो जाए फिर उस कर्ज को चुकाने के लिए अपराध करने लगे ।
ऐसा एक मामला भोपाल में देखने को मिला है जिसमें नर्सिंग के छात्र सुनील मीणा ने अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार के लिए उसके खर्च उठाने के लिए पहले तो लोगों से उधार लिया और उसके बाद उसे कर्ज को चुकाने के लिए अपराध करना शुरू कर दिया सुनील मीणा ने एम्स अस्पताल की लिस्ट में एम्स की अटेंडर के साथ मंगलसूत्र की लूट की और फरार हो गया जब इस घटना की जानकारी बागसेवनिया पुलिस को लगी तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया गया इसके बाद आरोपी सुनील मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जब उससे पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ उसने बताया कि मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं उसके शौक पूरे करने के लिए मैंने पहले तो लोगों से कर्ज पर पैसा लिया और फिर उसे कर्ज को चुकाने के लिए मेरे पास कोई रास्ता नहीं था तो मैं आप रात करना किया ।
एम्स की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
कुछ दिन पहले भोपाल एम्स में महिला स्टाफ के साथ हुई मंगलसूत्र की लूट की घटना ने एम्स की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान उठा दिए, कहने को तो एम्स की प्राइवेट सिक्योरिटी चप्पे चप्पे नजर रखती है उसके बाद भी जिस तरह की घटना एम्स में हुई है वह एम्स की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है ।