News Aazad Bharat

एयर एम्बुलेंस सेवा से रीवा निवासी लवकुश दुबे को समय पर मिला जीवनदायक उपचार

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। यह सेवा बहुमूल्य समय की बचत कर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं तक त्वरित पहुँच प्रदान कर रही है। आपदा, दुर्घटना या अचानक बिगड़ी स्वास्थ्य स्थिति में यह सेवा मरीज और उपचार के बीच की दूरी को कम करते हुए जीवन रक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के साथ इस तरह की जीवन रक्षक सेवाओं का सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने रीवा निवासी मरीज श्री लवकुश दुबे ज़िन्हें उन्नत उपचार के लिए भोपाल एयरलिफ्ट किया गया, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। रीवा निवासी श्री लवकुश दुबे (55 वर्ष) को ब्रेन हेमरेज और अत्यधिक रक्तचाप की गंभीर स्थिति में तत्काल उच्च स्तरीय इलाज की आवश्यकता थी। उन्हें पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से रीवा से आयुष्मान एम्पेनल्ड चिरायु हॉस्पिटल, भोपाल सफलतापूर्वक एयर-लिफ्ट किया गया। समय पर मिले उपचार से उनकी जान बचाई जा सकी। एयर एम्बुलेंस सेवा सड़क दुर्घटना, औद्योगिक हादसे, प्राकृतिक आपदा और अन्य आपात स्थितियों में राज्य के भीतर और बाहर मरीजों को सुरक्षित व त्वरित हवाई परिवहन उपलब्ध कराती है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राज्य के भीतर और बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिये निःशुल्क सेवा उपलब्ध है। ग़ैर आयुष्मान कार्ड नागरिकों को राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक निःशुल्क सेवा तथा राज्य के बाहर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सेवा उपलब्ध है।

मऊगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मऊगंज जिले के गठन के साथ ही इस जिले में विकास के द्वार खुल गए हैं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। 40 करोड़ रुपए की लागत से सुविधायुक्त 100 बिस्तरों का जिला चिकित्सालय भवन निर्माणाधीन है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ले आउट देकर परिसर का सीमांकन कराते हुए सभी कार्य प्रारंभ कराएं तथा नियत समय सीमा में पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊगंज जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकीय स्टाफ व उपकरण की कमी नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रोएक्टिव होकर कार्य करें। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ओपीडी पर विशेष ध्यान दें। ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने से मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर कम होगी तथा जिला स्तर पर व रीवा के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम होगी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक करने के निर्देश भी उप मुख्यमंत्री ने दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जो भी आवश्यकताएं हों उन्हें बताएं जिससे तत्काल उनकी पूर्ति कराई जा सके। उन्होंने कहा कि एक माह बाद वह फिर जिला अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने कहा कि मऊगंज में इससे पूर्व 30 बिस्तरों का अस्पताल था जिसे विस्तारित कर 100 बिस्तर का बनाया गया। मऊगंज एवं हनुमना के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन, सीएमएचओ डॉ संजीव शुक्ला, समाजसेवी डॉ राजेन्द्र मिश्र, सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिकारी उपस्थित रहे।

भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर जगतगुरु श्रीकृष्ण बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि सांदीपनि आश्रम वह पवित्र स्थल है जहां मनुष्य रूपी श्रीकृष्ण की  भगवान श्रीकृष्ण बनने की यात्रा प्रारंभ होती है। भगवान श्रीकृष्ण यहां विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर श्रीकृष्ण बनकर निकले।  श्रीकृष्ण के जगतगुरु बनने का स्थान यही है। द्वारका,वृंदावन और गोकुल का जो महत्व है वही महत्व उज्जैन का है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में बहुत सारे संदेश दिए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण गौमाता की पूजा की और प्रकृति का संरक्षण है | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की प्रदेश में संस्कृति विभाग द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर प्रदेश में 3 हजार मंदिरों में साज सज्जा करवाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया है। अच्छी सजावट करने वाले मन्दिर को प्रथम पुरूस्कार में 1.5 लाख रुपये की राशि, द्वितीय पुरूस्कार  प्राप्त करने वाले मंदिर को एक लाख की राशि दी जाएगी | शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली श्री सांदीपनि आश्रम पहुंचकर सपत्नीक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना और अभिषेक किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित आरती में भी शामिल हुए। विधिवत पूजा अर्चना आश्रम के पुजारी द्वारा कराया गया। आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऐसे डूबे की  “श्री कृष्णगोविंद हरे मुरारी” भजन गाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि आश्रम में स्थित भगवान शिव और बैकुंठ धाम मंदिर में भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर  विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। उज्जैन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप पूरे प्रदेश के साथ उज्जैन में भी कृष्ण जन्मोत्सव पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश और उज्जैन के प्रमुख गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्रीकृष्ण मित्रविंदा मंदिर, सांदीपनि आश्रम सहित अन्य भगवान कृष्ण के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रमुख मंदिरों में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्णा पर्व के तहत श्रीकृष्ण कला की अभिव्यक्तियां थीम पर लोकप्रिय कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उज्जैन के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी भगवान श्रीकृष्ण की जीवन से जुड़े प्रसंग और दर्शन पर परिसंवाद के कार्यक्रम आयोजित हुए| सान्दीपनि आश्रम में सांस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का नाट्य मंचन किया गय। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का माला पहनाकर सम्मान किया|