कांग्रेस नेता के जुलूस में लगे देशद्रोही नारे
कांग्रेस नेता के जुलूस में लगे सर तन से जुदा नारे सागर – सागर कांग्रेस जिला महासचिव फिरदौस कुरैशी ने ईद मिलाद उन नबी का जुलूस निकाला जिसमें सर तन से जुदा के नारे लगे में गूंजा जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगते ही तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई । आपको बता दे सागर में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाने का घटना क्रम सामने आया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वहिंदू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है कांग्रेस नेता के जुलूस के दौरान सर तन से जुदा जैसे भड़काऊ नारे लगने से सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। जैसे कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही हिन्दू संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रैली के दौरान लगे नारे सागर तीन बत्ती चौराहे पर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को निकाले गए जुलूस में खुलेआम धार्मिक विवाद फैलाने वाले नारे लगे। रैली के रूप में निकाले गए इस जुलूस के दौरान सर तन से जुदा जैसे नारे लगाए गए। जिसके बाद से ही सागर में तनाव का माहौल बन गया है । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया ट्वीट मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल में ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर देश द्रोही होने का आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस का असली और देश-विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है ।सागर के तीनबत्ती में “सर तन से जुदा” जैसे देश-विरोधी और हिंदू समाज को धमकाने वाले नारे लगाने वाले फिरदौश कुरैशी को जिला महासचिव बनाकर कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि उसकी प्राथमिकता राष्ट्र और संविधान नहीं, बल्कि तुष्टिकरण और वोट बैंक है।याद दिला दें कि यही कांग्रेस है जिसने:-आतंकियों पर आँसू बहाए,देशद्रोहियों को संरक्षण दिया,सनातन धर्म को कोढ़ कहा,हिंदुओं को गाली दी,देशभक्तों की आवाज़ दबाई।नफ़रत फैलाने वालों से हाथ मिलाकर खुद को मोहब्बत का ठेकेदार बताना कांग्रेस की असली नीति है।समाज को विभाजित करने वालों को पद और सम्मान देना संविधान और राष्ट्रीय भावना का खुला अपमान है।स्पष्ट है कि कांग्रेस अब केवल विपक्ष नहीं, बल्कि देश-विरोधी मानसिकता की राजनीतिक मशीन बन चुकी है।