News Aazad Bharat

अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी

अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी

इंदौर कलेक्टर ने सख्ती से नियम पालन कराने को कहा इंदौर में अभिभावकों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब स्कूलों द्वारा तय की गई किताबें, कॉपियां और ड्रेस केवल स्कूल से ही खरीदना अनिवार्य नहीं होगा—पेरेंट्स इन्हें बाजार से भी खरीद सकेंगे। इस फैसले का उद्देश्य निजी स्कूलों की मोनोपोली खत्म करना और अभिभावकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है। क्या है नया आदेश? क्या होगा फायदा? यह आदेश इसी शिक्षा सत्र से लागू किया जाएगा, जिससे हजारों अभिभावकों को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है।