कही गिरफ्तारी का सच कुछ और तो नहीं
क्यों की ऐसे दरिंदे की सजा एनकाउंटर होनी थी गिरफ्तारी नहीं
भोपाल – मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को सात दिन की तलाश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भोपाल में एक चाय दुकान से पकड़ा गया दरिंदा आरोपी सलमान रायसेन से जंगलो के रास्ते भोपाल आया यह जानकारी बाहर निकल सामने आई है लेकिन इस कहानी में कितनी सच्चाई है या फिर एक फ़िल्मी स्क्रिप्ट है यह तो जांच के बाद पता चलेगा क्यों की मध्यप्रदेश पुलिस अभी पुरे मामले की जांच कर रही है जिस तरह से सलमान चाय की दूकान पर था और कुछ युवको ने पुलिस को जानकारी दी की आरोपी सलमान चाय की दूकान पर है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया कही ऐसा तो नहीं इस गिरफ्तारी के पीछे का सच कुछ और ही हो लेकिन यह तो जांच के बाद पता चल ही जायेगा |

सवाल तो यह उठ रहे है की जहा पुलिस की 20 टीम 300 जवान 7 दिन से सलमान को ढूढ़ रहे है वह कही नहीं मिला लेकिन वही गांधी नगर जैसे व्यस्ततम इलाके में चाय की दूकान पर सलमान माकन ढूढने पहुंच गया और वहा कुछ लोग उसे गिरफ्तार करवा देते है वीडियो भी बनाते है कही इस गिरफ्तारी में किसी तरह की साजिस तो नहीं क्यों की इस घटना को लेकर आम जनता में जो गुस्सा था उससे तो यही लग रहा था की अब सलमान की तो खैर नहीं उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अपराधियों पर कार्यवाही हो रही है उसी तरह मध्य प्रदेश में भी एक इतिहास लिखा जायेगा
अगर यह गिरफ्तारी फ़िल्मी तरीके से कहानी बना कर करवाई गई है तो पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाइये और जो लोग इस योजना में शामिल है उन पर भी कार्यवाही करनी चाहिए