26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर भोपाल पुलिस ने यातायात, प्रवेश और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। लाल परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रातः 6 बजे से आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन, प्रवेश नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। आम जनता और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
भोपाल में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा विशेष यातायात योजना लागू की गई है।
कार्यक्रम स्थल लाल परेड जी में इंट्री के लिए लाल हरा पीला नीला तीन तरह के पास के साथ साथ सामान्य दर्शकों के लिए भी इंट्री रखी गई है जिनकी व्यवस्था अलग अलग द्वारों से रहेगी ।
पास के कलर और उनकी इंट्री
1- लाल पास
सत्कार द्वार (गेट-01), होमगार्ड कार्यालय के सामने
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के कांच गेट के सामने
2- पीला पास
प्रबंध द्वार (गेट-06), पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओर
पुलिस बैंड स्कूल के सामने, लाल परेड मैदान
3- हरा पास
प्रबंध द्वार (गेट-06)
बास्केटबॉल ग्राउंड, लाल परेड मैदान के पीछे
4- नीला पास
विजय द्वार (गेट-03), पुलिस पेट्रोल पंप के सामने
डीआईजी विसबल कार्यालय के सामने
5- जनसामान्य
गेट-03 (विजय द्वार) व गेट-04 (मजार के पास)
एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड
जनसामान्य
गेट-05 (जहांगीराबाद टर्निंग के पास)
क्षिप्रा भवन के पास
डायवर्जन और यातायात व्यवस्था
रोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज मार्ग का उपयोग करेंगे।
टीटी नगर से रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड जाने वाली बसें व भारी वाहन लिंक रोड-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी, प्रभात चौराहा, बोगदापुल होते हुए जाएंगी।
डीबी मॉल से लाल परेड की ओर आने वाले वाहन पर्यावास भवन तिराहे से दाहिने मुड़कर मैदा मिल रोड होते हुए लिली टॉकीज या बस स्टैंड की ओर भेजे जाएंगे।
भारत टॉकीज से रोशनपुरा जाने वाले वाहन लिली टॉकीज, पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा मार्ग से जाएंगे।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से टीटी नगर/न्यू मार्केट जाने वाले वाहन भारत टॉकीज, बोगदापुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस मार्ग अपनाएंगे।
यहां रहेगा प्रतिबंध
सुबह 7:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पुलिस मुख्यालय तिराहे और कंट्रोल रूम तिराहे के बीच सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पुराना एसपी ऑफिस तिराहा से शब्बन चौराहा तक वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का लाल परेड की ओर आवागमन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः बंद रहेगा।गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक अलर्ट, लाल परेड मैदान के सभी प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद रहेंगे ।
ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी वसंत कौल ने बताया गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल छोड़ने और लेने जाएंगे एवं कुछ स्कूली बच्चे लाल परेड ग्राउंड भी आएंगे एवं अन्य रूटों पर जाने वाले नागरिकों के लिए भी व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था की गई है जिसे लेकर ट्रैफिक चार्ट बनाया गया है, किसी को परेशानी ना हो इस दृष्टि से रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जाने वाले रास्तों को भी चिन्हित किया गया है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़े और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा ।