News Aazad Bharat

गेम गेम में हो गया अपहरण का गेम

गेम गेम में हो गया अपहरण का गेम

1500 के चक्कर में अपहरण भोपाल: ऑनलाइन लूडो गेम खेलना युवक पर भारी पड़ गया महज 1500 रुपए नहीं दे पाने पर अपहरण कर लिया गया इस वारदात को 4 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया और ऑनलाइन-लूडो गेम में पैसे हारने के बाद 1500 की रकम नहीं देने पर 2 युवकों को किडनैप कर लिया. बदमाशों ने युवकों को एमपी नगर थाना क्षेत्र से किडनैप किया और कोलार क्षेत्र में ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की. जिसके बाद उनसे 25 हजार रुपए की मांग की. लूडो गेम से शुरू हुआ विवाद ऑनलाइन लूडो गेम में पैसे हारने के बाद रकम नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो अपहरण और मारपीट की घटना में बदल गया. जिसमें अभय चौहान और उसके साथी विक्की प्रजापति को कार में आए 4 बदमाशों ने शुक्रवार की रात एमपी नगर से अपहरण कर लिया था. जांच में पता चला कि 1500 रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों युवकों को बदमाशों ने कोलार इलाके में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की. शिकायत के बाद हिरासत में बदमाशबदमाशों ने किडनैप करने के बाद युवाओं से 1500 की जगह पर 25 हजार की डिमांड करने लगे. वहीं, मारपीट के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों को वापस एमपी नगर में लाकर छोड़ दिया. जिसके बाद युवकों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया.एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि “आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में ऑनलाइन गेम के जरिए पैसों के लेन-देन और मारपीट की बात सामने आई है. मामले में अपहरण, मारपीट और आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.”

कांग्रेस नेता के जुलूस में लगे देशद्रोही नारे

कांग्रेस नेता के जुलूस में लगे देशद्रोही नारे

कांग्रेस नेता के जुलूस में लगे सर तन से जुदा नारे सागर – सागर कांग्रेस जिला महासचिव फिरदौस कुरैशी ने ईद मिलाद उन नबी का जुलूस निकाला जिसमें सर तन से जुदा के नारे लगे में गूंजा जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगते ही तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई । आपको बता दे सागर में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाने का घटना क्रम सामने आया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वहिंदू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है कांग्रेस नेता के जुलूस के दौरान सर तन से जुदा जैसे भड़काऊ नारे लगने से सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। जैसे कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही हिन्दू संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रैली के दौरान लगे नारे सागर तीन बत्ती चौराहे पर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को निकाले गए जुलूस में खुलेआम धार्मिक विवाद फैलाने वाले नारे लगे। रैली के रूप में निकाले गए इस जुलूस के दौरान सर तन से जुदा जैसे नारे लगाए गए। जिसके बाद से ही सागर में तनाव का माहौल बन गया है । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया ट्वीट मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल में ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर देश द्रोही होने का आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस का असली और देश-विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है ।सागर के तीनबत्ती में “सर तन से जुदा” जैसे देश-विरोधी और हिंदू समाज को धमकाने वाले नारे लगाने वाले फिरदौश कुरैशी को जिला महासचिव बनाकर कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि उसकी प्राथमिकता राष्ट्र और संविधान नहीं, बल्कि तुष्टिकरण और वोट बैंक है।याद दिला दें कि यही कांग्रेस है जिसने:-आतंकियों पर आँसू बहाए,देशद्रोहियों को संरक्षण दिया,सनातन धर्म को कोढ़ कहा,हिंदुओं को गाली दी,देशभक्तों की आवाज़ दबाई।नफ़रत फैलाने वालों से हाथ मिलाकर खुद को मोहब्बत का ठेकेदार बताना कांग्रेस की असली नीति है।समाज को विभाजित करने वालों को पद और सम्मान देना संविधान और राष्ट्रीय भावना का खुला अपमान है।स्पष्ट है कि कांग्रेस अब केवल विपक्ष नहीं, बल्कि देश-विरोधी मानसिकता की राजनीतिक मशीन बन चुकी है।

पहाड़ों में रहने वाली रेड राइस लेडी बनी ब्रांड एंबेसडर

पहाड़ों में रहने वाली रेड राइस लेडी बनी ब्रांड एंबेसडर

पहाड़ों से विलुप्त होते अन्न को फिर बनाया व्यंजन रेड रोज लेडी के संघर्ष की अनूठी कहानी भोपाल भोपाल: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में रहने वाली स्वतंत्री बंधानी को भोजन करते समय कुछ ऐसा लगा कि उनके पूर्वजों के अनाज तो अब थाली में है ही नहीं जिसके बाद उन्होंने पहाड़ों की जमीनों पर उगने वाले अनाज की सूरत बदल का सोचा स्वतंत्री बताती हैं मैं रोज थाली देख कर उदास हो जाती थी और फिर एक दिन उनके मन में आया कि हमारे पूर्वजों कि द्वारा उगाए जाने वाले मोटे अनाज को विलुप्त नहीं होने दूंगी और अब उन अनाजों को फिर से थाली में लाएंगी जो मेरे मां नानी दादी थाली में परोसा करती थी. श्रीअन्न की खोज उन्हें खेतों तक ले आई. जहां पहाड़ों पर किसान पारंपरिक खेती से किनारा कर चुके थे। अब स्वतंत्र बंधानी ने पहाड़ों के खेती कर जो अन्न पूर्वजों का थाली से गायब हो गया था उसे भोजन में वापस लाने का पीड़ा उठाया ओर खेती करना शुरू किया और एक ऐसी मुहिम छेड़ी कि आज 10 हजार से ज्यादा किसानों को अपने साथ जोड़ा और खेतों में मोटे अनाज की पैदावार शुरु कर दी पहाड़ों के गायब हो चुके चीणा कोणी के बीज स्वतंत्री बांधना ने अनाज बाहरी पहाड़ों से पहनेंगे दामों पर खरीद कर गांव के किसानों तक पहुंचाया. पहाड़ों के लाल चावल को बचाने से लेकर उगाने और उसे बाजार तक पहुंचाने में बीते 10 सालों से मेहनत कर रही है। ऐसे पहाड़ों में उगाए जाने वाले अनाजों से पहले के समय में कई बीमारियों का इलाज किया जाता था जिसमें शुगर,ब्लडप्रेशर जैसी कई बीमारियां ठीक हो जाती थी जिस विरासत को पहाड़ में रहने वाले लोग सम्हाल नहीं पाए. मोटे चावल से बड़े मंडुवे शुगर फ्री होते हैं, अगर यह नियमित रूप से खाए जाए तो डायबिटीज हो ही नहीं सकती. इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. इसके अंदर अधिक मात्रा में फाईबर होता है जो कि तीन रोटी के बराबर एक लड्डू है. उन्होंने बताया जो मोटा अनाज हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी था हमें ताकत देता था, हमारी सेहत अच्छी रखता था उसे ही हमने अपने खाने से अलग कर दिया था , किसानों ने ये देखा ही नहीं कि अपनी जमीन की पैदावार बदल कर वो कितना नुकसान कर रहे हैं. स्वतंत्री ने बताया अब भी बहुत से ऐसे दुर्लभ श्री अन्न हैं, जो लगभग हमारे पहाड़ों में खत्म हो चुके है. जैसे चीणा कोणी मैंने हिमाचल ओर अन्य पहाड़ों से ये बीज मंगवाए फिर इनकी खेती की और अन्य किसानों को भी खेती करने के लिए दिए

आश्वासन ही तो मिल रहा है

आश्वासन ही तो मिल रहा है

संविदा कर्मियों की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे मुख्यमंत्री,आश्वासन लेकर लौटे प्रदीप ठाकुरभोपाल में संविदा कर्मचारियों के महासम्मेलन में मोहन यादव ने यह कहते हुए संविदाकर्मियों की चने के झाड़ पर चढ़ा दिया कि संविदा कर्मचारियों की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी श्रीराम जी को हनुमान जी की थी.राजधानी भोपाल में शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों ने महासम्मेलन का आयोजन किया. जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में संविदाकर्मी भोपाल में टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में पहुंचे लेकिन मध्य प्रदेश के करीब 50 हजार संविदा कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जिस बड़ी घोषणा का इंतजार था, उस पर पानी फिर गया वह उम्मीद महासम्मेलन के मंच से पूरी नहीं हो पाई. इस मंच से मुख्यमंत्री ने संविदाकर्मियों के योगदान की सराहना तो की लेकिन तत्काल राहत देने वाली किसी बड़ी घोषणा का जिक्र नहीं किया । तारीफों के पुल बाघ दिएइस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए थे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को चलाने और योजनाओं को जमीन पर उतारने में संविदा कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम है. सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना में संविदा कर्मचारियों की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी श्रीराम जी को हनुमान जी की रही. सरकार संविदाकर्मियों के हक के लिए सदैव सकारात्मक भाव से खड़ी है. संविदाकर्मियों के भविष्य की स्थिरता से जुड़े विषयों पर सरकार गंभीरता से मंथन करेगी । संविलियन पर बोले मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव ने 10 वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले संविदा कर्मचारियों के संविलियन को लेकर कहा कि “इस विषय पर सरकार काम कर रही है. 50 परसेंट व्यवस्था को लागू किया जा चुका है और आगे भी इस दिशा में और काम करेंगे” इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुछ निगम मंडलों में शासन के समान नियम लागू करने की बात कही और घोषणा भी की कि इसे जरूर किया जाएगा. आश्वासन की पुड़ियासंविदाकर्मियों की सभी मांगें पढ़ी गईं, लेकिन फैसला नहीं हो पायासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने मंच पर ही संविदा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा दिए गए माग पत्र की सभी मागे एक-एक कर पड़ी गई. इनमें नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, आवास, पदोन्नति और चाइल्ड केयर लीव जैसी मांगें शामिल थी.मांगें पढ़े जाने के बाद भी किसी भी मुद्दे पर स्पष्ट समय सीमा या ठोस निर्णय की घोषणा नहीं हुई । संविदा कर्मी करेंगे यज्ञसंविदा कर्मचारियों ने ‘बजरंगबली’ को लिखी चिट्ठी, वेतन बढ़वाने के लिए पत्नी बच्चों के साथ यज्ञ करेंगे । ओर हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे उनकी मांगे जल्द पूरी हो जाए । जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय के अनुसार महासम्मेलन में सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, वाटर शेड सहित शासन की लगभग सभी योजनाओं और विभागों मे कार्यरत संविदा अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए

नितिन नबीन की टीम में मध्य प्रदेश से कौन

संसदीय चुनाव में मध्य प्रदेश का परफॉर्मेंस रहा 100 परसेंट भोपाल – नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब उनकी कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश से कई बड़े नेता जगह मिल सकती है क्यों कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक जेपी नड्डा से लेकर पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देखा गया है मध्य प्रदेश से कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश को तब्बजो मिला है बात करें वर्तमान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था वही सत्यनारायण जटिया अभी तक मध्य प्रदेश संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं जो कि अनुसूचित जाति के बड़े नेता है ऐसे बहुत से नाम मध्य प्रदेश राष्ट्रीय संगठन में शामिल हुए है कुछ समय पहले मध्य प्रदेश से ही थावरचंद गेहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव रह चुके है यही वह मध्य प्रदेश की धरती है जहां से राष्ट्रीय स्तर के बड़े बड़े नेता निकले है बात करे कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खंडेलवाल और अटल बिहारी बाजपेयी जैसे भाजपा की नींव कहे जाने वाले नेता भी मध्य प्रदेश से ही राष्ट्रीय स्तर तक गए है।2024 में हुए लोकसभा सीटों के चुनाव का नतीजा मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला ही रहा जहा 29 में से 29 सीटों पर भाजपा का कब्जा जिस तरह रहा इससे मध्य प्रदेश संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनी है और मध्य प्रदेश के नेताओं की छवि राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनी है । राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के कितने नेताओं को जगह मिलती है यह तो देखने वाला विषय होगा क्योंकि पिछले कुछ समय में जिस तरह मध्य प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है उससे कही न कही मध्य प्रदेश का स्तर बड़ा है ।

एमपी नगर में पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश

एमपी नगर में पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश

एमपी नगर जैसे व्यापारिक क्षेत्र में हो सकता था बड़ा हादसा भोपाल फिल्मी स्टाइल में पहले युवक को मारा फिर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की ऐसी बार्डर आपने पिक्चरों में तो देखो होगी लेकिन आज भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में भी इसी की एक घटना को अंजाम दिया गया ग़लीमत यह रही कि वहां मौजूद दुकानदारों बीच बचाव कर इस बड़े हादसे को रोक लिया एक युवक कोर्ट पेशी के बाद एमपी नगर में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आया जहां हिमांशु पाटिल नरेंद्र अहिरवार और अजय राठौर आते है और राहुल जायसवाल से विवाद करते है और उसे मारने पीटने लगते है राहुल के दोस्त उसे बचाने की कोशिश करते जिस पर उन पर भी डंडों से हमला कर दिया जाता है और राहुल जायसवाल पर पेट्रोल डाल कर उसे जलाने की कोशिश की जाती है यह घटना क्रम देख आस पास के दुकानदार बीच बचाव करते है उसके बाद तीनों आरोपी बाग जाते है पुलिस जब इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आती है और आरोपियों पर एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार कर लेती है हैरत की बात तो यह है कि एमपी नगर जैसे व्यस्ततम इलाके में अगर अपराधी दिन दहाड़े ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे तो सून सान जगहों पर आम नागरिक कैसे सुरक्षित होगे जिसके बाद पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठना लाजमी है ।

नर्सिंग के छात्र को प्यार ने बना दिया अपराधी

गर्लफ्रेंड के खर्च उठाते उठाते हो गया कर्जदार कर्ज चुकाने के लिए करने लगा अपराध भोपाल – प्रेमी तो आपने बहुत देखे होंगे जो अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़ जाए परिवार से लड़ जाए लेकिन आपने ऐसा प्यार नहीं देखा होगा जो गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने के लिए पहले तो कर्जदार हो जाए फिर उस कर्ज को चुकाने के लिए अपराध करने लगे ।ऐसा एक मामला भोपाल में देखने को मिला है जिसमें नर्सिंग के छात्र सुनील मीणा ने अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार के लिए उसके खर्च उठाने के लिए पहले तो लोगों से उधार लिया और उसके बाद उसे कर्ज को चुकाने के लिए अपराध करना शुरू कर दिया सुनील मीणा ने एम्स अस्पताल की लिस्ट में एम्स की अटेंडर के साथ मंगलसूत्र की लूट की और फरार हो गया जब इस घटना की जानकारी बागसेवनिया पुलिस को लगी तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया गया इसके बाद आरोपी सुनील मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जब उससे पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ उसने बताया कि मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं उसके शौक पूरे करने के लिए मैंने पहले तो लोगों से कर्ज पर पैसा लिया और फिर उसे कर्ज को चुकाने के लिए मेरे पास कोई रास्ता नहीं था तो मैं आप रात करना किया । एम्स की सुरक्षा पर खड़े हुए सवालकुछ दिन पहले भोपाल एम्स में महिला स्टाफ के साथ हुई मंगलसूत्र की लूट की घटना ने एम्स की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान उठा दिए, कहने को तो एम्स की प्राइवेट सिक्योरिटी चप्पे चप्पे नजर रखती है उसके बाद भी जिस तरह की घटना एम्स में हुई है वह एम्स की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है ।

प्लेन हादसे पर दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप

प्लेन हादसे पर दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप

प्लेन हादसे में अजीत पवार के निधन पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान अजीत पवार की मौत पर दिव्या सिंह ने लगाया आरोप मुझे इस बात का गहरा दुख है कि अजित दादा का प्लेन क्रैश में निधन हो गया ।उनका राजनीतिक अनुभव बहुत बड़ा रहा है यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका है मुझे जानकारी मिली है उस प्रकार से प्रारंभिक रूप से यह हादसा लो विजिबिलिटी में हुआ है सामान्य तौर पर जब तक 5 किलोमीटर की विजिबिलिटी ना हो तब तक प्लेन लैंड नहीं होना चाहिए पहली लैंडिक में सफल नहीं हो पाए दूसरी बार लैंडिंग करते समय यह दुर्घटना हुई बोलो DGCI को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए यह जो कंपनी है इससे यह दूसरा हादसा हुआ है उसका जो मेंटेनेंस है वह कौन करता है किसके द्वारा मेंटेनेंस किया जा रहा है इस पर भी जांच हो डीजीसीए ने क्लीयरेंस दिया या नहीं इन सारी बातों पर जांच होना चाहिए । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में निधनमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन विमान हादसे में हो गया अजीत पवार सुबह 8:45 बजे बारामती पहुंचे थे जहां विमान की लैंडिंग के दौरान स्लिप होने से दुर्घटना हुई विमान में मौजूद सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई वहीं पूरा बारामती शोक में डूबा हुआ है शहर बैंड का ऐलान के बाद बारामती की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बारामती पंचायत चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने बारामती पहुंच रहे थे जहां रनवे पर यह हादसा हुआ ।

विमान हादसे में डिप्टी सीएम का निधन

विमान हादसे में डिप्टी सीएम का निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मृत्यु भोपाल – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन विमान हादसे में हो गया अजीत पवार सुबह 8:45 बजे बारामती पहुंचे थे जहां विमान की लैंडिंग के दौरान स्लिप होने से दुर्घटना हुई विमान में मौजूद सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई वहीं पूरा बारामती शोक में डूबा हुआ है शहर बंद के ऐलान के बाद बारामती की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बारामती पंचायत चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने बारामती पहुंच रहे थे जहां रनवे पर यह हादसा हुआ कैप्टन का निधन डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टड प्लेन की पायलट शांभवी पाठक का भी इस हादसे में निधन हो गया ।

लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया ध्वज

ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल का संबोधन, पेश किया एमपी के विकास का लेखा-जोखा, कृषि और रोजगार में एमपी की ग्रोथ का दावा भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली. इस अवसर पर अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने प्रदेश की विकास यात्रा को आंकड़ों और योजनाओं के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश संविधान के मूल्यों के अनुरूप समावेशी, संतुलित और आत्मनिर्भर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. ऊर्जा, कृषि, मत्स्य उत्पादन, शिक्षा, रोजगार और जनजातीय कल्याण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रदेश ने बीते वर्षों में ठोस और अविषरणीय उपलब्धियां हासिल की हैं. बिजली क्षेत्र में सुधार, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदमराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश ने विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए हैं. विद्युत वितरण हानियां घटकर 2.47 प्रतिशत रह गई हैं, जो देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल है. बीते एक वर्ष में प्रदेश में 78 हजार मिलियन यूनिट से अधिक बिजली की आपूर्ति की गई है. अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 1.20 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं 35 लाख से अधिक कृषि पंप कनेक्शनों को सब्सिडी के साथ विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जिससे किसानों की उत्पादन लागत में उल्लेखनीय कमी आई है. कृषि और मत्स्य क्षेत्र में रिकार्ड उपलब्धियांराज्यपाल ने कहा कि कृषि और इससे संबद्ध क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए बहुआयामी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में योजनाबद्ध कार्यों से प्रदेश का वार्षिक उत्पादन बढ़कर 6.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 40 हजार से अधिक मछुआरा परिवारों को सीधा लाभ मिला है. इस योजना के अंतर्गत 2 हजार से अधिक तालाबों, 300 से ज्यादा हैचरी और 150 बायो-फ्लॉक यूनिट्स का विकास किया गया है, जिससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.उन्होंने बताया कि प्रदेश को मछली उत्पादन के बेहतर प्रबंधन और निरंतर वृद्धि के लिए विशेष श्रेणी में उत्कृष्ट पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है. वर्ष 2024-25 में मत्स्य बीज उत्पादन 92 प्रतिशत तथा मत्स्य उत्पादन 98 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा है. 1 लाख 51 हजार मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए हैं, जिससे उन्हें वित्तीय संबल मिला है. दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावाराज्यपाल ने कहा कि पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 1,200 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया गया है. दुग्ध क्रय मूल्य में 2 रुपये 50 पैसे से 8 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है, जिससे पशु पालकों की आय में इजाफा हुआ है. इंदौर में 30 मैट्रिक टन क्षमता वाले मिल्क पाउडर प्लांट का शुभारंभ भी इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. शिक्षा में निवेश, छात्रों को सीधी सहायताशिक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से 90 लाख से अधिक विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के 35 लाख से अधिक छात्रों को विशेष छात्रवृत्तियों का लाभ मिला है. इसके अतिरिक्त पीएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित 1,200 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया है, जिससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ा है. रोजगार और कौशल विकास पर विशेष जोरराज्यपाल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास सरकार की प्राथमिकता है. प्रदेश में 18 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा गया है. बीते एक वर्ष में 4.5 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है. वर्तमान में प्रदेश भर में 1,200 से अधिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जनजातीय कल्याण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तारराज्यपाल ने प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत प्रदेश के 7 हजार से अधिक गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है. इस दौरान 3,500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है और 2 लाख से अधिक घरों तक बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई गई हैं. इससे जनजातीय क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार आया है. समावेशी विकास का आह्वानअभिभाषण के अंत में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश संविधान के आदर्शों के अनुरूप समावेशी और संतुलित विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया.