News Aazad Bharat

डायबिटीज़ मरीजों के लिए सुबह का जादुई नाश्ता: थकान और कमजोरी होगी दूर, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिसे काबू में नहीं रखा जाए तो ये बॉडी को खोखला कर देती है। डायबिटीज की बीमारी में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और इंसान जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है। डायबिटीज मरीज अगर डाइट का ध्यान नहीं रखें तो ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने लगता है। डायबिटीज को लम्बे समय तक कंट्रोल नहीं किया जाए तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। डायबिटीज मरीज तनाव से दूर रहे, बॉडी को एक्टिव रखें और डाइट का खास तौर पर ध्यान रखें। डायबिटीज मरीज अपने खान-पान को लेकर बहुत चिंता करते हैं। कुछ भी खाने से पहले उनका दिमाग यही कैलकुलेशन करने लगता है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट कितना है, वसा की मात्रा कितनी है और इसका ग्लाइसेमिक लोड कितना है। कुछ भी खाने से पहले लोगों के दिमाग में यही रहता है कि कहीं इस फूड को खाने से ब्लड शुगर हाई तो नहीं होगा। डायबिटीज मरीजों में अक्सर देखा गया है कि उन्हें सुबह-सुबह बिस्तर से उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होती है। ये थकान और कमजोरी कुछ लोगों को दिन भर बनी रहती है। डायबिटीज स्पेशलिस्ट हेल्थ कोच रंजीत सिंह के मुताबिक अगर डायबिटीज मरीज नाश्ते में कुछ पावरफुल चीजों का सेवन करें तो कमजोरी दूर होगी, थकान मिटेगी और बॉडी भी हेल्दी रहेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज मरीज नाश्ते में 4 चीजों का सेवन भिगोकर करें तो पूरा दिन ब्लड शुगर को नॉर्मल रख सकते हैं और बॉडी को हेल्दी भी रख सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन सी चार चीजों का सेवन सुबह के नाश्ते में करें कि कमजोरी और थकान दूर रहे। बादाम का करें सेवन बादाम पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी फूड है। बादाम में ऑयल की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये दिमाग को तेज करता है,आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और बॉडी की कमजोरी दूर कर एनर्जी देता है। ज्यादातर लोग अमेरिकन बादाम का सेवन करते हैं जो मेहंगे होते हैं और बेकार भी होते हैं। इन बादाम से सारा तेल निकाल लिया जाता है। अगर डायबिटीज मरीज सुबह के नाश्ते में बादाम का सेवन करना चाहते हैं मामरा बादाम का सेवन करें। अलसी के बीज का करें सेवन अलसी के बीज ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है जिसका सेवन करने से डायबिटीज मरीजों की थकान और कमजोरी दूर होती है। अलसी का सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कब्ज की बीमारी दूर होती है। नसों में होने वाली ब्लॉकेज भी दूर होती है। फाइबर से भरपूर अलसी के बीज पाचन को दुरुस्त करते हैं और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करते हैं। मेथी दाना का करें भिगोकर सेवन मेथी दाना किचन में मौजूद मसाला और हर्ब है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। इसका सेवन करने से बॉडी पेन से निजात मिलती है। घुटनों में दर्द,कमर दर्द और किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में ये दवाई की तरह काम करता है। काले चने का करें सेवन डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बॉडी की कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट भिगे हुए काले चने का सेवन करें। प्रोटीन से भरपूर चना हड्डियों को मजबूत करता है। इसका सेवन करने से पेट और ब्लड की एसिडिटी कम होती है। फाइबर से भरपूर चना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन को दुरुस्त करता है। इन चीजों का सेवन कैसे करें 4-5 बादाम,एक चम्मच अलसी,आधा चम्मच मेथी दाना और चार चम्मच चने एक गिलास पानी में रात में भिगो दें। सुबह आप फ्रेश होने के बाद इन चारों चीजों को अच्छे से वॉश कर लें और फिर इन चारों चीजों का सेवन चबा-चबाकर करें। ये नाश्ता आपकी बॉडी की थकान और कमजोरी को दूर करेगा और आपकी ब्लड शुगर भी कंट्रोल करेगा।  

मोदी-योगी का नाम लेने की मिली थी धमकी? साध्वी प्रज्ञा का बड़ा आरोप

 भोपाल भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट से बरी होने के बाद रविवार को पहली बार मध्य प्रदेश के भोपाल में अपने आवास पर पहुंचीं। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि उन्हें पीएम मोदी, सीएम योगी और मोहन भागवत समेत कई बड़े लोगों के नाम लेने के लिए मजबूर किया गया था। जब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि उन्होंने मुझे बड़े नेताओं के नाम लेने के लिए मजबूर किया। मैंने वो नाम नहीं लिए; मैंने वैसा नहीं किया जैसा वो चाहते थे। मैं दबाव में नहीं आई और मैंने किसी का भी नाम नहीं लिया, किसी को झूठा नहीं फंसाया… इसलिए, उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया। उन नामों में विशेष रूप से मोहन भागवत, राम माधव, प्रधानमंत्री मोदी, योगी आदित्यनाथ, इंद्रेश कुमार और अन्य नेता शामिल थे…” उन्होंने आगे कहा, “मैंने बार-बार यह कहा है कि परमबीर सिंह बहुत निकृष्ट और अदम व्यक्ति है क्योंकि उसने हर सीमा पार की है, हर कानून को तोड़ा है और कानून से बाहर जाकर मुझे प्रताड़नाएं दी हैं। अकेले परमबीर सिंह ने ही नहीं बल्कि मुझे सभी एटीएस अधिकारियों ने प्रताड़ित किया है… मुझे गैर कानूनी तौर पर 13 दिनों तक रखा और 11 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया। इस प्रकार से मैं 24 दिनों की पुलिस कस्टडी में रही और एटीएस की प्रताड़नाएं झेलती रही।” भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह काले हुए एनआईए कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी करने पर भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह काले हुए हैं। समाज और देश ने उन्हें करारा जवाब दिया है। अदालत का फैसला बिल्कुल स्पष्ट है। यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने इसे 'भगवा आतंकवाद' कहा… उन्होंने इसे पहले भी 'भगवा आतंकवाद' और 'हिंदू आतंकवाद' कहा है। महाराष्ट्र के चव्हाण (पृथ्वीराज चव्हाण) ने 'सनातन आतंकवाद', 'हिंदुत्व आतंकवाद' पर बात की है। वे एक ही श्रेणी के लोग हैं। वे सभी कांग्रेस के सदस्य हैं।" साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "सत्य की जीत हुई है, जो सुनिश्चित थी क्योंकि धर्म और सत्य हमारे पक्ष में था। सत्यमेव जयते! मैंने यह पहले भी कहा था और अब यह सिद्ध हो गया है। विधर्मियों के, देशद्रोहियों के मुंह काले हुए हैं, उन्हें जवाब मिला है। देश हमेशा धर्म और सत्य के साथ है और हमेशा रहेगा।" एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में हाल ही में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

उज्जैन और देश-प्रदेश का नाम रौशन करें बच्चे- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारों के मेधावी बच्चों का किया सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की शिक्षा स्थली रही उज्जैन और देश-प्रदेश का नाम रौशन करें बच्चे- मुख्यमंत्री डॉ. यादव  उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की शिक्षा स्थली रही है। यहां अध्ययन का अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि वे उज्जैन में पहली बार पत्रकारों के मेधावी बच्चों के सम्मान के कार्यक्रम में उपस्थित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मेधावी बच्चों से खूब पढ़ने और उज्जैन के साथ ही मध्यप्रदेश और देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को सिटी प्रेस क्लब उज्जैन द्वारा आयोजित समारोह में पत्रकारों के 50 से अधिक मेधावी बच्चों का सम्मान करने के बाद संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को पुष्पमाला पहनाई और सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी ने संबोधित करते हुए इस अवसर को पत्रकारों और उनके परिवार को संबल बताया। इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्प समय में प्रदेश में जो विकास कार्य प्रारंभ किए हैं, वह अद्वितीय हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षित होने के साथ-साथ प्रशिक्षित होना भी आवश्यक है और जब पत्रकारों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते हैं, तो यह पूरी पत्रकार बिरादरी का सम्मान होता है। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, मुकेश यादव, रवि सोलंकी, दिनेश जाटवा उपस्थित रहे।  

नौकरानी से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद: पूर्व प्रधानमंत्री के पोते प्रज्वल की पहचान बनी कैदी नंबर 15528

बेंगलुरु पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरू की अग्रहारा सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 15528 बन गए हैं। रेवन्ना ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात बिताई। बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को प्रज्वल रेवन्ना को नौकरानी से रेप केस में उम्र कैद की सजा सुनाई। सांसदों/विधायकों की स्पेशल कोर्ट के जज संतोष गजानन भट ने रेवन्ना पर 11.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसमें से 11.25 लाख रुपए पीड़ित को दिए जाएंगे। जेल अधिकारियों ने बताया कि सजा सुनाए जाने के बाद शाम को रेवन्ना का मेडिकल चेकअप करवाया गया। इस दौरान वह मेडिकल स्टाफ के सामने रोता रहा। हालांकि, इस दौरान उसने किसी से कोई बात नहीं की। मेडिकल चेकअप के बाद उसे जेल लाया गया, जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने FIR दर्ज कराई थी रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने पिछले साल अप्रैल में रेवन्ना ​​​​​​के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसमें रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है। रेवन्ना के 2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आए थे पिछले साल, रेवन्ना के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में रेवन्ना ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। प्रज्वल रेवन्ना पर पुलिस-डॉक्टर-कार्यकर्ता-मेड समेत 50 से रेप का आरोप, सिर्फ 4 विक्टिम सामने आईं प्रज्वल रेवन्ना, हासन से सांसद और कर्नाटक की सबसे ताकतवर पॉलिटिकल फैमिली से उभरता लीडर। दादा एचडी देवगौड़ा राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री, पिता एचडी रेवन्ना विधायक और पूर्व मंत्री, चाचा एचडी कुमारस्वामी विधायक और पूर्व CM, भाई सूरज MLC। 24 अप्रैल, 2024 की सुबह इस परिवार की छवि पर सबसे बड़ा धब्बा लगा।

इम्तियाज अली बनायेंगे ‘साइड हीरोज’

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार इम्तियाज अली, अभिनेता अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा को लेकर फिल्म 'साइड हीरोज' बनाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली ,महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और रियान शाह साथ मिलकर फिल्म ‘साइड हीरोज’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।इस फिल्म की कहानी तीन बचपन के दोस्तों की है, जो कई सालों बाद एक रीयूनियन में मिलते हैं। काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं करने के बाद, जब वे मिलते हैं, तो उनके जीवन में हंसी और भावनाओं से भरा एक नया सफर शुरू होता है। इस फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी कर रहे हैं, जबकि स्क्रिप्ट सिद्धार्थ सेन और पंकज मट्टा ने मिलकर लिखी है। निर्माता महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा ने कहा, जो कहानियां दिल से कही जाती हैं और दिल तक पहुंचती हैं, वे हमें हमेशा पसंद आती हैं। 'साइड हीरोज' की कहानी से हम तुरंत प्रभावित हो गए। यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो रीयूनियन के दौरान मिलते हैं।उन्होंने कि वे इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। ‘साइड हीरोज’ वर्ष 2026 में फ्रेंडशिप डे पर रिलीज होगी।  

MP में निलंबन पर हाई कोर्ट की सख्ती, विधायक के दबाव को माना अनुचित प्रभाव

 जबलपुर   हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने महिला विधायक के दबाव में किए गए सहकारी बैंक के सीईओ के निलंबन को अनुचित पाकर निरस्त कर दिया। इसी के साथ अविलंब बहाल करने के निर्देश दे दिए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि याचिकाकर्ता का निलंबन आदेश शक्तियों का दुरुपयोग करके महिला विधायक के दबाव में पारित किया गया है। ट्रांसफर का मामला दरअसल, गांधीग्राम शाखा से सीधी शाखा ट्रांसफर किए गए एक क्लर्क के तबादले को रद कराने के लिए यह कवायद की गई। विधायक ने इस मामले में पक्षपातपूर्ण तरीके से अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग किया है। याचिकाकर्ता सीधी निवासी राजेश रायकवार की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की गांधीग्राम शाखा के एक क्लर्क का सीधी तबादला किया था। याचिकाकर्ता पर लगाया यह आरोप इससे नाराज होकर महिला विधायक (याचिका में रीति पाठक का नाम न होने की वजह से हाई कोर्ट ने यही शब्द इस्तेमाल किया) ने पांच जून, 2025 को फोन पर पहले याचिकाकर्ता को डांटा व धमकाया। इसके बाद याचिकाकर्ता पर आरोप लगाया गया कि उसने विधायक, प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के विरुद्ध अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके अपशब्द कहे हैं। फिर विधायक के साथ दो और विधायकों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जिले के प्रभारी मंत्री के जरिए 10 जून, 2025 को याचिकाकर्ता को निलंबित करा दिया। 

सावन सोमवार की महिमा: इन 5 चीजों से करें जलाभिषेक, दूर होंगी सारी बाधाएं

सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है, जिसे भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में में विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. सावन का सोमवार अत्यंत ही लाभकारी और पुण्यदायी माना गया है. इस बार सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर इन खास चीजों को जरूर चढ़ाएं. बेल पत्र भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. अगर आप सावन के आखिरी सोमवार शिवलिंग पर 3 या 5 बेल पत्र चढ़ाते हैं तो इससे पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धतूरा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर धतूरे का फल या फूल चढ़ाना शुभ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. गंगाजल हिंदू धर्म में गंगाजल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है. सावन में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना सबसे लाभकारी होता है. अगर आप सावन के आखिरी सोमवार को गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता दूर होती है. रुद्राक्ष रुद्राक्ष को शिवजी का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत पुण्यकारी होता है. आप एक रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आर्थिक उन्नति मिलती है. कच्चा दूध शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना अत्यंत ही फलदायी माना गया है. अगर आप कच्चे दूध में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो इससे संतान सुख, वैवाहिक जीवन की शांति और मन की शुद्धता बनी रहती है.

रूस : कामचटका में तेज़ भूकंप से दहशत, कुरील आइलैंड के पास कंपन, खतरे में तीन जिले

 कामचटका पिछले हफ्ते इसी इलाके में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसके बाद अमेरिका, रूस और जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनियां जारी की थीं. लगातार आ रहे इन भूकंपों से आसपास के देशों में दहशत का माहौल है और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई रूस के पूर्वी क्षेत्र में स्थित कुरील द्वीप के पास कामचटका क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप के बाद रूस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसके बाद अमेरिका, रूस और जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की थीं. बार-बार आ रहे भूकंपों से आसपास के देशों में दहशत फैल गई है और विशेषज्ञ हालात पर लगातार निगरानी रख रहे हैं. भूकंप के बाद तीन जिलों में सुनामी की संभावना रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि कामचटका प्रायद्वीप में आए भूकंप के बाद तीन जिलों में सुनामी की संभावना है. मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने और समुद्र तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.  

डिफेंस डिलीवरी में स्पेन की तेजी: भारत को समय से दो महीने पहले मिले सभी C-295 विमान

लंदन भारत को स्पेन से मिलने वाला 16 एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमानों का अंतिम विमान शनिवार को मिल गया। यह देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सी-295 पांच से दस टन क्षमता वाला परिवहन विमान है। यह आधुनिक तकनीक से लैस है। यह वायु सेना के पुराने एवरो विमानों का स्थान लेगा। इसकी डिलीवरी समय से दो महीने पहले की गई है। स्पेन में भारतीय राजदूत दिनेश के पटनायक ने वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेविले में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस असेंबली लाइन पर 16 एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमानों में से अंतिम विमान प्राप्त किया। 11 घंटे तक की उड़ान क्षमता वाला है विमान 11 घंटे तक की उड़ान क्षमता वाला यह विमान एक बहुमुखी सामरिक परिवहन विमान है। भारत ने सितंबर 2021 में वायु सेना के लिए 56 सी-295 एमडब्ल्यू परिवहन विमानों की खरीद के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस स्पेन के साथ अनुबंध किया था। कुल 56 विमानों की डिलीवरी की जानी है, जिनमें से 16 विमानों की डिलीवरी सीधे एयरबस द्वारा स्पेन से की जानी थी और शेष 40 का निर्माण भारत में किया जाएगा। स्पेन ने शनिवार को 16 विमानों में से अंतिम विमान सौंपकर उस प्रतिबद्धता को पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के समकक्ष पेड्रो सांचेज ने पिछले साल अक्टूबर में गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमानों के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट काम्प्लेक्स का संयुक्त उद्घाटन किया था। टीएएसएल भारत में इन 40 विमानों को बनाने के लिए जिम्मेदार है। यह भारत में सैन्य विमानों के लिए पहला निजी क्षेत्र का फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) बन गई है। यह पूरी पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में शामिल होगा, जिसमें निर्माण से असेंबली, परीक्षण, डिलीवरी और विमान के पूरे जीवनचक्र के रखरखाव तक का कार्य शामिल होगा। टाटा के अलावा, भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसी अग्रणी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भी इस कार्यक्रम में योगदान देंगे।  

राष्ट्रपति भवन में PM मोदी और द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, जानिए अंदरूनी चर्चा का एजेंडा

नई दिल्ली रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब देश में नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिससे यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित की है। इस चुनाव से पहले राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है। 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, और प्रत्याशी 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। इस चुनाव के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।   पीएम मोदी और राष्ट्रपति की मुलाकात राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। हालांकि, बैठक के दौरान हुई चर्चा के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह मुलाकात कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित थी। बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच इस मुलाकात में एक और अहम मुद्दा उठाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात में बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास पर चर्चा की गई। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर संसद में लगातार गतिरोध बना रहा था, और यह मुलाकात इसी पृष्ठभूमि में हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण हमेशा एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। वोटरों के नामों का सही तरीके से पंजीकरण और वोटिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर विपक्षी दलों ने कई बार सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच एक विस्तृत चर्चा हुई, जिससे आगे आने वाली चुनाव प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के संकेत मिल रहे हैं।