News Aazad Bharat

बैंक का काम टालिए मत! अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली अगर आप अगस्त में बैंक जाकर कोई ज़रूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. इस बार बैंक केवल एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे 15 दिन बंद रहने वाले हैं. दरअसल, अगस्त 2025 में छुट्टियों की सूची काफी लंबी है. इसमें न केवल हर हफ्ते के रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियाँ शामिल हैं, बल्कि त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण भी कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी. अगस्त की बैंक छुट्टियों की पूरी टाइमलाइन     3 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में वीकेंड अवकाश     8 अगस्त (झूलन पूर्णिमा और तेंगना पूर्णिमा) – ओडिशा और बंगाल में बैंक बंद     9 अगस्त (दूसरा शनिवार + रक्षाबंधन) – देशभर में ब्रांच बंद. यूपी, एमपी, राजस्थान आदि में त्योहार के कारण सेवाएं ठप     10 अगस्त (रविवार) – पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश     13 अगस्त (ओणम) – केरल में बैंक बंद     15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) – राष्ट्रीय अवकाश. महाराष्ट्र-गुजरात में पारसी नववर्ष की छुट्टी भी     16 अगस्त (नवरोज) – महाराष्ट्र और गुजरात में बैंकिंग सेवाएं ठप     17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश     19 अगस्त (रक्षाबंधन – कुछ राज्यों में अलग तारीख) – यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद     23 अगस्त (चौथा शनिवार) – पूरे देश में अवकाश     24 अगस्त (रविवार) – ब्रांच फिर बंद     25 अगस्त (जन्माष्टमी) – यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, एमपी आदि में बैंक बंद     27 अगस्त (श्री नारायण गुरु जयंती) – केरल में अवकाश     28 अगस्त (थिरुवोनम) – ओणम के मुख्य दिन पर केरल में फिर बैंक बंद     31 अगस्त (रविवार) – महीने का अंतिम रविवार, ब्रांच बंद अब जरा सोचिए अगर आप लोन अप्रूवल, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, लॉकर एक्सेस, ड्राफ्ट बनवाने या KYC जैसे किसी भी ज़रूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों में बैंक की ओर कदम मत बढ़ाइए, दरवाज़े बंद मिलेंगे! क्या डिजिटल सेवाएं चलती रहेंगी? हां. Net Banking, UPI, ATM और Mobile Banking जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. लेकिन NEFT, RTGS और चेक क्लियरेंस में थोड़ी देरी संभव है. और वे सारे काम जिनके लिए फिज़िकल ब्रांच जाना ज़रूरी है, वे अधूरे ही रहेंगे. तो क्या करें?     अभी से प्लानिंग शुरू करें.     जिन कामों में ब्रांच विज़िट ज़रूरी है, उन्हें छुट्टियों से पहले निपटा लें.     वरना हो सकता है कि आपका ज़रूरी काम, छुट्टियों के बोझ तले दब जाए..  

आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित होगा उज्जैन में, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी उज्जैन को मिली नई सौगात: आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप को भारत सरकार की मंजूरी आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित होगा उज्जैन में, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो निर्माण को केंद्र की मंजूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री का स्वीकृति पत्र सौंपा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना भारत सरकार का आभार उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की शाम केन्द्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप स्थापित करने का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार मानते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं। आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है। आकाशवाणी की अपनी प्रामाणिकता है। इस नाते मालवा अंचल में इंदौर के साथ ही उज्जैन एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने गत 8 जुलाई को केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरूगन से भेंट की थी। भारत सरकार से उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र एवं स्टूडियो सेटअप का आग्रह किया गया था। भारत सरकार द्वारा इसे स्वीकृत किया गया है। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक आकाशवाणी इंदौर से सप्ताह में छह दिन अल्पकालिक प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सुदूर अंचलों तक पहुंचेंगी जनहितैषी निर्णयों की सूचनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ: 2028 के दृष्टिगत जहां अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वहीं ऑफीशियल मीडिया के विस्तार की दिशा में उज्जैन में आकाशवाणी सेटअप स्वीकृत किए जाने की उपलब्धि महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन एवं मालवा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों के प्रोत्साहन की दृष्टि से भी सर्वसुविधायुक्त रेडिया स्टेशन की आवश्यकता थी। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह विशेष आउटरीच सपोर्ट होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार ओर सामुदायिक रेडियो नेटवर्क का विस्तार उपयोगी सिद्ध होगा। जनहितैषी निर्णयों की सूचनाओं को सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने में विशेष सहायता मिलेगी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत प्रसार भारती ने मध्यप्रदेश में उज्जैन को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आध्यात्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्ताव को बिना विलंब के स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती ने पूरे भारत में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रसारण सेवाएं बढ़ाने की पहल की है। आकाशवाणी के लोकप्रिय चैनल अब स्मार्टफोन, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर पर गुणवत्तापूर्ण आडियो के साथ सुने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव की भेंट के अवसर पर जनसम्पर्क आयुक्त और सचिव डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।  

मध्यप्रदेश में सीनियर फिडे रेटेड चेस चैंपियनशिप की शुरुआत, खेल मंत्री सारंग रहे मुख्य अतिथि

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश राज्य सीनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप, 2025 का शुक्रवार को शुभारंभ किया। मंत्री श्री सारंग ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी कपिल सक्सेना के साथ बड़े बोर्ड पर एक मैच खेलकर कोलार रोड, भोपाल में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का न केवल औपचारिक रूप से उद्घाटन किया बल्कि शतरंज बोर्ड पर कुछ चालें भी खेलीं और यह सुनिश्चित किया कि उनके आगमन से किसी भी खिलाड़ी की एकाग्रता भंग न हो। उनका खेल भावना से भरपूर यह व्यवहार उपस्थितों को प्रेरित कर गया और हर किसी ने उनके खिलाड़ी-हितैषी दृष्टिकोण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बंसल, एमपी एडहॉक कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह, आयोजन प्रमुख एवं अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी कपिल सक्सेना, भोपाल जिला शतरंज संघ के सचिव सतपाल सिंह खनूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 40 से अधिक जिलों से कुल 364 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। यह भोपाल के शतरंज इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी है। प्रत्येक राउंड में रोमांच देखते ही बनता था और मैचों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक भी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। प्रतियोगिता परिणाम तीन राउंड पूर्ण होने तक सभी शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहे हैं, जिनमें निखिलेश कुमार जैन भोपाल, कामद मिश्रा जबलपुर, ऋषभ मिश्रा ग्वालियर, शाहिद अजमत भोपाल, मीतांश दीक्षित भोपाल, अवध चैतन्य जबलपुर, मुकेश कुमार सक्सेना भोपाल, पियूष रंजन दुबे ग्वालियर, श्रीवास्तव कुशाग्र भोपाल, वैभव नेमा नरसिंहपुर, देवांश सिंह उज्जैन, दिशांत जैन इंदौर, फुलवानी हरीश भोपाल, सूरज चौधरी भोपाल, वेदांत भारद्वाज भोपाल सहित अन्य कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। पहले चार बोर्ड के परिणामों में निकलेश कुमार जैन (भोपाल) ने इंडोर के अपार मकवाना को 1-0 से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। दूसरे बोर्ड पर कनिष्का चौधरी (भोपाल) को जबलपुर के कामद मिश्रा ने 1-0 से पराजित किया। तीसरे बोर्ड पर ग्वालियर के ऋषभ मिश्रा ने उज्जैन के शिवम जोशी को 1-0 से मात दी। चौथे बोर्ड पर भोपाल के मीतांश दीक्षित ने इंडोर के दर्शिल इयेर को 1-0 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। कुल मिलाकर, पहले चार बोर्ड पर अधिकांश शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का समयबद्ध संचालन, और तकनीकी गुणवत्ता की सभी खिलाड़ियों और दर्शकों द्वारा सराहना की जा रही हैं। आयोजन समिति ने जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का संचालन सुनिश्चित किया वह एक उदाहरण योग्य सफलता है। प्रतियोगिता में कुल 8 राउंड खेले जाएंगे और शीर्ष 4 खिलाड़ी गुंटूर, आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली 62वीं नेशनल सीनियर चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी मुकाबलों का आयोजन फिडे मानकों के अनुरूप किया जा रहा है और इसकी संपूर्ण जानकारी वेबसाइट www.chess-results.com पर उपलब्ध है।  

त्वरित निर्वासन पर अदालत की रोक, लाखों लोगों को मिल सकती है राहत

वॉशिंगटन अमेरिका की एक संघीय जज ने ट्रंप प्रशासन के त्वरित निर्वासन के आदेश पर रोक लगा दी है। दरअसल ट्रंप प्रशासन ने मानवीय पैरोल पर अमेरिका आए अप्रवासियों को निर्वासित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत होमलैंड सिक्योरिटी को अप्रवासियों को जज के सामने पेश किए बिना उन्हें निर्वासित करने की शक्ति मिल गई थी। हालांकि अब अदालत ने इस पर रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा हो सकता है। अप्रवासी अधिकार समूहों ने दायर की थी याचिका मानवीय पैरोल, अमेरिकी कानून का ऐसा प्रावधान है, जिसके तहत विदेशी नागरिकों को मानवीय आधार पर अमेरिका में कुछ समय तक रहने की इजाजत दी जाती है। यह होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा दी जाती है, लेकिन हाल ही में होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने मानवीय पैरोल पर अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों को तुरंत निर्वासित करने का आदेश दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया। अप्रवासी अधिकार समूहों ने होमलैंड सिक्योरिटी के इस एक्शन के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए वॉशिंगटन में यूएस डिस्ट्रिक्ट जज जियो कोब ने ट्रंप प्रशासन के आदेश पर रोक लगा दी। मानवीय पैरोल पर अमेरिका में रह रहे लोगों को मिलेगा फायदा जज का आदेश सिर्फ उन अप्रवासियों पर लागू होगा, जो मानवीय पैरोल के तहत अमेरिका आए हैं। साथ ही यह रोक अभी अस्थायी तौर पर है और मामले की सुनवाई पूरी होने तक ही फिलहाल ये रोक रहेगी। जज ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में सवाल ये है कि क्या उत्पीड़न और शोषण से बचकर भागे लोगों को नियमों से चलने वाली व्यवस्था में सुनवाई हो सकती है या नहीं। 

गंगा उफान पर, काशी में मणिकर्णिका घाट की गलियां बनीं श्मशान पंक्तियाँ

वाराणसी   उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई है। गंगा अब 70.36 मीटर के ऊपर बह रही है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब धीरे-धीरे जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर की तरफ बढ़ता जा रहा है।     गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चलने लगी हैं। शवदाह करने के लिए लोगों को कतार लगानी पड़ रही है। गंगा में बाढ़ की वजह से 15 गांव और शहर के 10 मोहल्ले प्रभावित हो चुके हैं। अब तक 436 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है। केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.92 मीटर था और जलस्तर में हर घंटे चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही थी। शाम चार बजे गंगा ने चेतावनी बिंदु 70.26 को पार कर लिया और जलस्तर 70.28 मीटर था।   शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 70.36 मीटर पहुंच गया था जो कि चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चल रही है और छत पर शवदाह के कारण गलियों में शवयात्रियों को 30 से 40 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है।     बाबा मसाननाथ सेवा समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण शवदाह में दिक्कत हो रही है और शवयात्रियों को 30 से 40 मिनट इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में भी अब जगह कम पड़ने लगी है। घाट के सारे मंदिर पानी में डूब चुके हैं। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि इस वर्ष बाढ़ का कहर भयावह हो सकता है। गंगा के उफान और वरुणा में पलट प्रवाह से दीनदयालपुर, पैगंबरपुर, पुलकोहना, पुराना पुल, रूप्पनपुर और सलारपुर सहित कई तटीय बस्तियों के हालात गंभीर हो गए हैं।   नगवा इलाके में पुष्कर तालाब जाने वाले रास्ते पर जलस्तर बढ़ने के बाद पानी सड़क पर आने से रास्ता बंद हो – फोटो : अमर उजाला किसान संजय चौधरी और अजय चौधरी ने बताया कि उनके खेतों में लगी भिंडी, लौकी, टमाटर, नेनुआ जैसी मौसमी सब्जियां पानी में डूब चुकी हैं और फसल बर्बादी के कगार पर है।  वरुणा का प्रचंड रूप देख बाढ़ में फंसे लोगों में भय का माहौल है। नक्खी घाट निवासी संजय गुप्ता, दीनदयालपुर के रमेश सोनकर, विजय सोनकर ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देख कर 2014 की स्थिति की याद आ रही है। 1978 का रिकॉर्ड टूटने की आशंका गंगा नदी का जलस्तर अब डराने लगा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा और वरुणा नदियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि आने वाले दो चार दिन तक अगर यही हालात रहे हो जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर सकता है। यह स्थिति 1978 के रिकॉर्ड जलस्तर 73.901 मीटर के करीब होगी।   ढाब क्षेत्र में खेती को खतरा, राहत शिविर में पहुंचे ग्रामीण चिरईगांव क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। बाढ़ का पानी अब उन क्षेत्रों को भी पार कर गया है, जो कुछ दिन पहले ही डूबे थे। यदि पानी का बढ़ाव इसी तरह जारी रहा तो किसानों की सब्जियों की नर्सरी नष्ट हो सकती है।  गलियों में घुसा पानी, रास्ता बंद गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद नगवां नाला से पानी घुसने के कारण नगवां नाला के किनारे से होकर अस्सी पुष्कर तालाब जाने वाले रास्ते पर पानी लग गया है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मदद से चैनल गेट को बंद करवाया गया और पानी के निकासी करने के लिए मोटर पंप को चलवाया गया।   मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण बाढ़ी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जनजीवन की सुरक्षा और संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंडलायुक्त एस राजलिंगम व उपमहानिरीक्षक 11वीं एनडीआरएफ मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ से निपटने की तैयारियों, त्वरित बचाव कार्यों एवं राहत वित्तरण व्यवस्था को समीक्षा की।    उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें हर स्तर पर स्थानीय प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार है।   गंगा नदी का जलस्तर गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर-70.36 गंगा नदी का चेतावनी बिंदु-70.26 गंगा नदी का खतरे का बिंदु-71.26 गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर-73.90  

खाद्य मंत्री राजपूत ने नुकसान का आंकलन कर सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने और मुआवजा वितरण करने के दिए निर्देश

संकट की घड़ी में साथ खड़ी है सरकार, अतिवर्षा से प्रभावितों को मिलेगी हर संभव मदद : खाद्य मंत्री राजपूत बाढ़ प्रभावितों से मिलने गुना पहुंचे खाद्य मंत्री, प्रभावित इलाके के नागरिकों से की मुलाकात खाद्य मंत्री राजपूत ने नुकसान का आंकलन कर सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने और मुआवजा वितरण करने के दिए निर्देश भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को प्रभार के  जिले गुना के ग्राम फतेहगढ़ में अतिवर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट कर हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर सभी प्रकार की क्षति का शत-प्रतिशत सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। खाद्य मंत्री ने शासकीय बालक आदिवासी आश्रम, फतेहगढ़ में स्थानीय जनों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आवास, फसल, घरेलू सामग्री और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उसका सर्वे कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सर्वे उपरांत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50-50 किलो गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही खराब हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। राजपूत ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से बिजली, पानी और राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर मुआवजा वितरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ है और कोई भी पीड़ित सहायता से वंचित नहीं रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया,  जनप्रतिनिधि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे सहित  अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

ओवल टेस्ट में ड्रामा: यशस्वी के सामने स्पिन लाने से हिचके इंग्लिश कप्तान, अंपायर से की बहस

ओवल में मुकाबला रोचक मोड़ पर, यशस्वी की टिकाऊ पारी से बदल सकता है खेल का रुख ओवल टेस्ट : दूसरे दिन का खेल समाप्त, यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाई 52 रन की बढ़त ओवल टेस्ट में ड्रामा: यशस्वी के सामने स्पिन लाने से हिचके इंग्लिश कप्तान, अंपायर से की बहस ओवल रहा है. इस मुकाबले में दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन (1 अगस्त) स्टम्प तक भारतीय टीम का स्कोर दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन था. भारत की लीड 52 रनों की है और उसके 8 विकेट बाकी हैं. बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड की पहली पारी 247 के स्कोर पर सिमटी थी. यानी पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 23 रन की मामूली लीड मिली. दूसरे दिन के खेल में विकेटों का पतझड़ देखने को मिला. जहां पहले दिन केवल 6 विकेट गिरे. वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिर गए. विकेटों के पतझड़ के कारण मुकाबला तेज से गति से आगे बढ़ा है. दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 204 रनों से आगे खेलना शुरू किया. हालांकि भारत अपने पहले दिन के स्कोर में केवल 20 रन जोड़ सका और उसके आखिरी के चार विकेट गिर गए. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने पांच विकेट चटकाए. कृष्णा-सिराज ने कराई टीम इंडिया की वापसी फिर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में तेज शुरुआत की. सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्राउली ने मिलकर 12.5 ओवर्स में 92 रन जोड़े. हालांकि इस साझेदारी के टूटने के बाद इंग्लैंड ने मोमेंटम गंवा दिया. दूसरे दिन के खेल के दूसरे सीजन में इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाए, जिसने भारतीय टीम की वापसी करा दी. भारतीय टीम ने इसके बाद आखिरी सेशन में इंग्लैंड के 2 विकेट निकाले. चूंकि क्रिस वोक्स बैटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में इंग्लैंड की पहली पारी 247/9 के स्कोर पर ही सिमट गई. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके. आकाश दीप को भी एक सफलता हासिल हुई. इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी में दो विकेट गिर गए. केएल राहुल (7 रन) को जोश टंग ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया. वहीं  साई सुदर्शन 11 रनों के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन का शिकार बने. एटकिंसन ने सुदर्शन को एलीबडब्ल्यू आउट किया. यशस्वी जायसवाल का भी विकेट इंग्लिश टीम ले सकती थी, लेकिन उन्हें 20 और 40 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिले. खेल समाप्ति के समय यशस्वी जायसवाल 51 और नाइटवॉचमैन आकाश दीप 4 रन पर नॉटआउट थे. आज क्या रहेगी टीम इंडिया की रणनीति? अब तीसरे दिन (2 अगस्त) का खेल काफी निर्णायक रहने वाला है. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. पिच अब भी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है, ऐसे में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. तीसरे दिन के खेल का पहला सेशन काफी अहम होगा, जिसमें भारतीय टीम कम से कम विकेट खोना चाहेगी. भारतीय टीम यदि मेजबान इंग्लैंड को कम से कम 250 का टारगेट देने में सफलता रही तो ये मेजबान टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि उसके लिए कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बल्ले से आज शानदार खेल दिखाना होगा. यशस्वी जायसवाल अगर तीसरे दिन एक सेशन भी ट‍िककर खेल गए तो मैच टीम इंड‍िया की ओर मुड़ सकता है.    ओवल टेस्ट : दूसरे दिन का खेल समाप्त, यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाई 52 रन की बढ़त भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन (1 अगस्त) का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए. यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं. भारत की लीड 52 रनों की है और उसके 8 विकेट शेष हैं. इस मैच में पहली पारी में भारतीय टीम ने 224 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमटी. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की लीड मिली. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' जैसा है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज तभी बराबर कर पाएगी, जब ये मुकाबला जीतेगी. अगर ये मुकाबला ड्रॉ रहा या मेजबान इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो टीम इंडिया सीरीज गंवा देगी. दूसरी पारी में भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. यशस्वी ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 44 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. यशस्वी को हालांकि इस दौरान दो जीवदान भी मिलाे. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (7 रन) और साई सुदर्शन (11 रन) दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. ओवल टेस्ट में ड्रामा: यशस्वी के सामने स्पिन लाने से हिचके इंग्लिश कप्तान, अंपायर से की बहस भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान में चल रहा तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट द‍िलचस्प हो चला है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए, फ‍िर इंग्लैंड की टीम 247 रनों पर मामूली बढ़त लेकर ऑलआउट हो गई. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 75 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना ल‍िए हैं.  दरअसल, जिस तरह यशस्वी जायसवाल खुलकर और बेबाक अंदाज में खेल रहे थे. ऐसे में पोप यशस्वी जायसवाल के सामने पेस अटैक ही लाना चाह रहे थे. वो स्प‍िनर्स लाने से डर रहे थे. जबकि अंग्रेज टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल स्प‍िन गेंदबाजी के व‍िकल्प थे. पोप को यह बात अच्छी तरह से पता थी कि अगर यशस्वी के सामने स्प‍िनर आए तो वो न‍िश्च‍ित ही उनके सामने चांस लेंगे, वही आकाश दीप के भी अगर स्लॉट में गेंद आती तो भी संभवत: खेलने से नहीं चूकते, ऐसे में पोप ने मैदान छोड़ने में ही … Read more

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बन रहे हैं गीता भवन, श्रीकृष्ण की लीला स्थलों को तीर्थ बना रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबके दिलों में हमेशा बनें रहेंगे गोस्वामी तुलसीदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र में समाई है पूरी भारतीय संस्कृति प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बन रहे हैं गीता भवन श्रीकृष्ण की लीला स्थलों को तीर्थ बना रहे हैं गुरू गोविंद देव गिरि महाराज को मिला पं. रामकिंकर राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीराम संग्रहालय निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की मानस भवन में हुआ तुलसी जयंती एवं अलंकरण समारोह भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज हम सब जिन समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक परम्पराओं में पोषित और पल्लवित हो रहे हैं, उसकी नीव सदियों पहले गोस्वामी तुलसीदास ने रख दी थी। रामचरित मानस के जरिए देश को एक ऐसी काव्यधारा मिली है, जो जन-जन को धर्म, नीति, जीवन मूल्य और मर्यादा का मार्ग दिखाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोस्वामी तुलसीदास की अमर कृति रामचरित मानस को भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाने में उनका योगदान अमिट और चिर-स्मरणीय रहेगा। वे भारतीयों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे। उनकी वाणी आज भी हमारे जीवन को दिशा देती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से तुलसी साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विरासत से विकास की संस्कृति को अपनाया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र में पूरी भारतीय संस्कृति समाई हुई है, इसलिए हम भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए जीवन मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने का निर्णय लिया है। सरकार प्रदेश में श्रीराम वनगमन पथ विकसित करने के अलावा मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण की लीला स्थलों को तीर्थ बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मानस भवन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित तुलसी जयंती एवं अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु गोविंद देव गिरि महाराज को पंडित रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया। अलंकरण के रूप में गुरु गोविंद देव गिरि महाराज को अंगवस्त्र, सम्मान पट्टिका एवं दोलाख रुपए सम्मान राशि दी गई। गोविंद देव महाराज प्रख्यात चिंतक हैं और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के न्यासी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में राम संग्रहालय बनाने के लिए तुलसी मानस प्रतिष्ठान को 5 करोड रुपए की विकास राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पंडित रामकिंकर उपाध्याय की शिष्या एवं मानस पुत्री सुमंदाकनी दीदी, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, समाजसेवी रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में तुलसी साहित्यप्रेमी एवं सुधिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामायण हमारा राष्ट्रग्रंथ है। गोस्वामी तुलसीदास के संकल्प से ही आज घर-घर में रामायण पहुंची है। प्रदेश सरकार रामराज्य स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वर्ष 2024 में 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के लोकार्पण और भूमि-पूजन में शामिल हुए। पहलगाम में जब बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया तो भारत सरकार की कार्रवाई में श्रीराम की दिव्य शक्ति दिखाई देती है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में 2020 में नई शिक्षा नीति लागू की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र में ही पूरी भारतीय संस्कृति समाई है इसलिए उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को रामायण और गीता से जोड़ा। सरकार ने प्रदेश के हर नगरीय निकाय में सर्वसुविधायुक्त गीता भवन बनाने का निर्णय लिया है। जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई हैं, उन्हें हम तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार राम वन गमन पथ के साथ श्रीकृष्ण पाथेय पर भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विरासत का संरक्षण करते हुए हम राजधानी भोपाल में राजाभोज और विक्रमादित्य द्वार के नाम से दो प्रवेश द्वारों का निर्माण करा रहे हैं। गुरु गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि भारत ने संपूर्ण विश्व को संस्कृति प्रदान की है। प्राचीन संस्कृति का पूरा दर्शन भगवान श्रीराम के जीवन में दिखाई देता है। हमारी परंपरा में 10 मूल्यों को धर्म कहा गया है। ये सभी मूल्य श्रीराम में नजर आते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विरासत के साथ विकास का संकल्प लिया है। विदेशी आक्रांताओं ने देश में सदियों तक शासन किया, लेकिन फिर भी हम अपनी संस्कृति के साथ खड़े हुए हैं। उनके द्वारा तोड़े गए श्रीराम मंदिर का पुनर्निमाण हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता भवन निर्माण, शासकीय विद्यालयों और कारागारों में गीता पढ़ाने की अनुमति प्रदान की है। यह अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने इस कार्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार का अभिनंदन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार जताया। पंडित राम किंकर उपाध्याय की शिष्या सुमंदाकिनी दीदी ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार सनातन संस्कृति को समृद्ध करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उज्जैन के महाकालेश्वर से लेकर ओरछा के रामराजा मंदिर को विकसित किया गया है। आज पाश्चात्य संस्कृति की आंधी में हमारा समाज वैदिक संस्कृति से कट गया है। आज संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता है। पंडित राम किंकर उपाध्याय ने राष्ट्र मंगल के लिए देशभर में रामकथाएं की। महाराज की विचारधारा से मानस भवन के मंच से लगभग 50 साल से श्रीराम कथा वाचन एवं प्रवचन चल रहा है। उन्होंने इस तरह के संस्कृति संरक्षण से जुड़े आयोजनों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रमुख सचिव, संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित युगतुलसी रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय अलंकरण समारोह का यह दूसरा वर्ष है। उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किए गए गुरु गोविंद देव गिरि महाराज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन्होंने मात्र 8 वर्ष की छोटी उम्र से ही रामायण, श्रीमद् भगवत् गीता और महाभारत की कथाएं करना आरंभ कर दिया था। तुलसी साहित्य की बड़ी प्रखरता … Read more

चोरी का सुनियोजित खेल: खरीदारी की आड़ में ज्वेलरी उड़ाने वाली तीन महिलाएं पकड़ी गईं

जोधपुर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की देवनगर थाना पुलिस ने मसूरिया इलाके में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से सोने के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने मोगिया गैंग की तीन शातिर महिलाओं को कोटा से गिरफ्तार किया है। मामले में देवनगर थाना क्षेत्र के व्यापारी भावेश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी दुकान पर तीन महिलाएं खरीददारी के बहाने आई थीं। जब वह एक अन्य ग्राहक को ज्वेलरी दिखा रहा था, तब उन महिलाओं ने गुपचुप तरीके से ड्रावर से सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और 25 किलोमीटर के दायरे में करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सहायता और डाटा एनालिसिस के आधार पर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मौसम बाई, कृष्णा और सीमा के रूप में हुई है। ये तीनों महिलाएं कोटा शहर की रहने वाली हैं और मोगिया गैंग से जुड़ी हुई हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं साधारण वेशभूषा पहनकर तीन-चार के समूह में शहरों और कस्बों में ज्वेलरी की दुकानों की रेकी करती हैं। वे अकेले दुकानदार की दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश करती हैं और जैसे ही दुकानदार किसी अन्य ग्राहक में व्यस्त होता है, चुपचाप चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं और अक्सर हजार- पांच सौ रुपये का कोई छोटा आभूषण खरीददकर संदेह से बचकर निकल जाती हैं। इसके बाद यह गैंग वेशभूषा बदलकर अगली दुकान की ओर रवाना हो जाती है। पूछताछ में सामने आया है कि इस गैंग ने इसी तरीके से प्रदेशभर में कई चोरियों को अंजाम दिया है।  

मस्क की स्टारलिंक को इंटरनेट सेवा शुरू करने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली. एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट और गेटवे सेटअप का ढांचा भी तैयार कर लिया गया है ताकि सेवाओं की लॉन्चिंग में कोई दिक्कत न आए। यह जानकारी केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब देश में पहली बार मोबाइल कॉल किए जाने के 30 साल पूरे हो रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंधिया ने कहा कि स्टारलिंक को यूनिफाइड लाइसेंस मिल गया है। स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट और गेटवे की रूपरेखा तैयार है, जिससे सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं का रोलआउट आसानी से हो सके। स्टारलिंक के साथ ही भारती ग्रुप समर्थित यूटेलसैट वनवेब और जियो एसईएस भी अपने सैटकॉम सर्विसेज शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार कर रही है। सिंधिया ने कहा कि पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की डिजिटल यात्रा ऐतिहासिक रही है। टेलीफोन कनेक्शन अब 1.2 अरब हो गए हैं, जबकि इंटरनेट सब्सक्रिप्शन करीब 286 फीसदी से बढ़कर 97 करोड़ हो गया है।  ब्रॉडबैंड कनेक्शन 2014 के 6 करोड़ से बढ़कर 94.4 करोड़ हो गए यानी 1,450 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। मोबाइल डेटा की कीमतें 96.6 फीसदी घटीं और अब सिर्फ 8.9 प्रति जीबी में डेटा उपलब्ध है, जिससे भारत दुनिया में सबसे सस्ता डेटा देने वाला देश बन गया है। सिंधिया ने बताया कि बीएसएनएल का रिवाइवल भी बड़ी उपलब्धि है। 18 साल में पहली बार बीएसएनएल ने लगातार दो साल मुनाफा कमाया—वित्त वर्ष 2024-25 में 262 करोड़ और 280 करोड़। 83 हजार से ज्यादा 4जी साइट्स लगाई गईं, जिनमें से 74,000 चालू हैं।  एआई-आधारित मॉनिटरिंग और फाइबर फॉल्ट 12 घंटे में ठीक करने जैसी सुविधाओं ने सेवा को और बेहतर बनाया है। भारत का 5जी रोलआउट भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 99.6 फीसदी जिलों में 5जी पहुंच गया है, 4.74 लाख 5जी टावर और 30 करोड़ यूजर्स हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति 5जी डेटा यूज करने वाला देश बन गया है, भारत 6जी पेटेंट फाइलिंग में भी दुनिया के टॉप 6 देशों में शामिल है।