News Aazad Bharat

हरियाणा की इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने जीता गोल्ड

हिसार  हैदराबाद में हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के हिसार की इंटरनेशल बॉक्सर स्वीटी बूरा गोल्ड मेडल जीता। यह चैंपियनशिप 27 जून से 1 जुलाई तक हैदराबाद में हुई थी। एलीट वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा ने फाइनल मुकाबले में रेलवे की अलफिया पठान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, सेमीफाइनल में स्वीटी ने आॅल इंडिया पुलिस टीम की बबीता को भी 5-0 से शिकस्त दी। इस चैंपियनशिप में स्वीटी ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता है।  अब स्वीटी वर्ल्ड, एशियन, कॉमनवेल्थ के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारी शुरू करेंगी। वर्तमान में स्वीटी बूरा रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के पास अभ्यास कर रही हैं। स्वीटी बूरा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूरी बॉक्सिंग फैमिली, बॉक्सिंग फेडरेशन, रोहतक साईं के पूरे स्टाफ और बॉक्सिंग कोच को दिया है। स्वीटी का अपने पति एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के साथ विवाद चल रहा है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद के बाद स्वीटी पहली बार रिंग में उतरीं। चैंपियनशिप में मेडल जीतने के बाद स्वीटी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भावुक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि मेरा ये मेडल उन सभी लड़कियों के नाम है, जो घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ी होकर अपने लिए आवाज उठाने का साहस रखती हैं।

गुकेश का बड़ा कारनामा वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराया, मैच से पहले कहा था कमजोर खिलाड़ी

जगरेब विश्व चैंपियन डी गुकेश ने  क्रोएशिया के जगरेब में ग्रैंड शतरंज टूर के छठे दौर में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराया। इस धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में उनके 10 अंक हो गए हैं। गुकेश ने पहले दिन सुपर यूनाईटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले तीन दौर समाप्त होने के बाद वह साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए थे। इसके बाद उन्होंने चौथे और पांचवें राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराकर उन्होंने अपना दबदबा जारी रखा, इसके साथ ही उनकी भिड़ंत कार्लसन के साथ होनी कंफर्म हुई। इस मुकाबले से पहले कार्लसन ने कहा था कि वह गुकेश के खिलाफ इस तरह से खेलेंगे जैसे कि उनका सामना कमजोर खिलाड़ियों में से एक से हो रहा हो। हालांकि गुकेश ने रैपिड वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया और कार्लसन को मात दी। टूर्नामेंट में दोनों शतरंज दिग्गजों के बीच निर्धारित तीन मुकाबलों में से ये पहला मैच था। अब शेष मुकाबले ब्लिट्ज प्रारूप में खेले जाएंगे। बता दें कि रैपिड वर्ग में जीत के लिए दो जबकि ब्लिट्ज में जीत के लिए एक अंक दिया जाता है। इससे पहले गुकेश ने दिन की शुरुआत डुडा के खिलाफ हार से की लेकिन फिर उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को पराजित करके हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को भी शिकस्त दी। इससे उनके संभावित छह में से चार अंक हो गए। इससे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनके ही देश में हराया था। र्नोवे शतरंज टूर्नामेंट में यह दूसरी बार था, जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने क्लासिकल प्रारुप में विश्व चैंपियन कार्लसन को मात दी हो। इससे पहले आर. प्रग्गनानंदा ने इसी टूर्नामेंट में कार्लसन को हराया था।

भारतीयों ने बैजबॉल की निकाल दी हवा, पाकिस्तान को भी छोड़ा पीछे; हासिल किया पहला स्थान

 एजबेस्टन  भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज (3 जुलाई, 2025) दूसरा दिन था। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा था। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले टेस्ट में 1-0 से आगे है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर बोर्ड पर 310 रन लगा दिए थे। दूसरे दिन भारतीय टीम को गिल और जडेजा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। रविंद्र जडेजा शतक बनाने से चूक गए और 89 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने दूसरे दिन 269 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के स्कोर को 587 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दिन खत्म होने तक 77 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। बैजबॉल की शुरुआत होने के बाद टीम इंडिया ने बनाया इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड टीम की जून 2022 से हेड कोच के रूप में ब्रैंडन मैकुलम ने जिम्मेदारी संभाली तो वहीं टेस्ट में कप्तानी बेन स्टोक्स को मिली उसके बाद उनकी टेस्ट क्रिकेट को खेलने पूरी रणनीति बदल गई। इन दोनों ने मिलकर आक्रामक क्रिकेट खेलने की सोच के साथ टीम को आगे बढ़ाया जिसे बैजबॉल का नाम मिला। इंग्लैंड की टीम के लिए ये रणनीति काफी सफल भी रही लेकिन कुछ मौकों पर उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। वहीं भारतीय टीम अब बैजबॉल के शुरू होने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। पहले इस मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर पाकिस्तान की टीम थी जिन्होंने साल 2022 में रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 579 रन बनाए थे। एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाकर दमदार स्कोर खड़ा किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन (387 गेंद) की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर का पहला डबल सेंचुरी (200+) भी रहा. वहीं यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा भी अपनी पार‍ियों की बदौलत एक स्पेशल ल‍िस्ट में शामिल हो गए.  गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र द्र जडेजा ने 89 रन की अहम पारियां खेलीं. गिल ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी बनाए. वह इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई कप्तान बन गए.   साथ ही, उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था, उन्होंने तब 221 रन (ओवल, 1979) बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 77 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं.  एजबेस्टन में जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 269 रन बनाए. इस एक पारी में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले. आइए जानते हैं गिल की इस शानदार पारी से जुड़े सारे आंकड़े.  1. टेस्ट में भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर:  गिल का 269 रन अब भारत के किसी भी कप्तान द्वारा टेस्ट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.  उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, ज‍िन्होंने 254* रन साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ पुणे में 2019 में बनाए थे.  2. एशिया के बाहर भारतीय का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर: गिल ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा (241* बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004).   3. विदेशी धरती पर भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर:  सिर्फ वीरेंद्र सहवाग (309, मुल्तान) और राहुल द्रविड़ (270, रावलपिंडी) गिल से आगे हैं.  4. इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे भारतीय:  इससे पहले सुनील गावस्कर (221, 1979) और राहुल द्रविड़ (217, 2002) ने डबल सेंचुरी लगाई थी.  5. टेस्ट में भारत के लिए सातवां सबसे बड़ा स्कोर:  गिल की 269 रन की पारी अब भारत के टेस्ट इतिहास में 7वां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.  6. इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाज द्वारा आठवां सबसे बड़ा स्कोर: शुभमन से पहले ग्रीम स्मिथ (277) और जहीर अब्बास (274) जैसे दिग्गज इस सूची में शामिल हैं.  7. पहली दो कप्तानी टेस्ट में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज: गिल से पहले भारत के विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली यह कर चुके हैं। 8. टेस्ट और ODI दोनों में डबल सेंचुरी बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज: गिल अब सचिन, सहवाग, रोहित शर्मा और क्रिस गेल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.   9. विपक्ष द्वारा बल्लेबाजी के लिए बुलाने के बाद भारत की सबसे बड़ी पारी: गिल की पारी के दम पर भारत ने टॉस हारने के बावजूद 587 रन बनाए, जो उनका इस ल‍िहाज से अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.  10. नीतीश रेड्डी के आउट होने के बाद भारत के आखिरी 5 विकेटों से बने 376 रन: टेस्ट में भारत के आखिरी 5 विकेटों से सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड। 11. रवींद्र जडेजा की छठे विकेट या उससे नीचे की तीसरी डबल सेंचुरी पार्टनरशिप: जडेजा अब ऐसे तीन साझेदार‍ियों में शामिल हो चुके हैं, सिर्फ गिलक्रिस्ट (6), बीजे वाटलिंग (5) और धोनी (4) उनसे आगे हैं.  – वहीं रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनशिप (WTC) के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया , वह WTC में 2000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.  जडेजा ने ये खास मुकाम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल किया, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी.  अब तक सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (No.7 या नीचे) SENA में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा: एमएस धोनी – 10 बार (52 पारियों में) रवींद्र जडेजा – 8 बार (37 पारियों में)* कपिल देव – 8 बार (50 पारियों में) 12. यशस्वी जायसवाल के इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 7 टेस्ट में 50+ स्कोर: वह विव रिचर्ड्स और मार्क टेलर की बराबरी पर पहुंच गए हैं, ज‍िन्होंने अपने पहले 7 टेस्ट में इंग्लैड के ख‍िलाफ ऐसा कारनाम किया था.  बैजबॉल शुरू होने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन     भारत – 587 रन (एजबेस्टन टेस्ट, साल 2025)     … Read more

भारत के अहमदाबाद शहर को मिल सकती है ओलंपिक मेजबानी, IOC के सामने रखा गया प्रस्ताव

 अहमदाबाद ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। भारत इस वक्त ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने की कोशिश में लगा हुआ है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लुसाने स्थित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) के मुख्यालय का दौरा किया। इसमें भारत के केंद्रीय खेल मंत्रालय के कई सीनियर अधिकारी शामिल थे। उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीटी उषा ने किया, जो इस वक्त देश की ओलंपिक संघ की अध्यक्ष हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उन्हें बताया कि ओलंपिक 2036 का आयोजन वह अहमदाबाद में करवाना चाहते हैं। इस तरह से भारत ने आधिकारिक तौर पर ओलंपिक 2036 के आयोजन की दिशा में एक कदम और आगे आगे बढ़ाया है। इस मौके पर आईओसी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को समर गेम्स की मेजबानी के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी जानकारी दी। एक प्रेस रिलीज के जरिए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ये एक महत्वपूर्ण चर्चा थी, जिस दौरान अहमदाबाद में ओलंपिक की मेजबानी करने के बारे में उन्हें बताया गया है। लॉस एंजेलिस में होगा 2032 ओलंपिक का आयोजन बता दें 2028 का ओलंपिक लॉस एंजेलिस में और 2032 ओलंपिक की मेजबानी ब्रिसबेन करने वाला है, ऐसे में भारत की नजरें अब 2036 में होने वाले ओलंपिक गेम्स पर है। भारत के साथ, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की और चिली जैसे देश 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी की रेस में शामिल हैं। आपको बता दें कि हाल ही में, IOC ने मेजबान देश के सेलेक्शन प्रोसेस में कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे में अब देखना ये होगा कि भारत को 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी मिलती है या नहीं। IOC के सामने रखी मेजबानी की रूपरेखा भारत ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर अपना पसंदीदा शहर साफ कर दिया है। लुसाने में हुई बैठक के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को बताया कि अहमदाबाद भारत की पहली पसंद है। इस घोषणा के साथ ही भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दिशा में एक अहम और औपचारिक कदम बढ़ा दिया है।  चयन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर भारत पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन वह अकेला देश नहीं है जो इस दौड़ में शामिल है। भारत के साथ-साथ सऊदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की और चिली जैसे देश भी 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने मेजबान देश के चयन की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। नए IOC अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने इस प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा के चलते इसे अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। इससे सभी दावेदार देशों को अब थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी। पिछले साल दावेदारी पेश की थी पिछले साल एक अक्टूबर को भारत सरकार ने लेटर ऑफ इंटेंट के जरिए IOC से गेम्स का आयोजन कराने की इच्छा जाहिर की थी। अहमदाबाद को क्यों चुना गया? भारत की तरफ से ओलिंपिक में पहली बार आधिकारिक रूप से किसी शहर का नाम दिया गया है। भारत की ओलिंपिक कमेंटी ने कहा, अहमदाबाद में ओलिंपिक आयोजित करने से 60 करोड़ युवा भारतीयों को पहली बार देश में ओलिंपिक देखने का मौका मिलेगा। साथ ही भारत ने 'वसुधैव कुटुम्बकम' का संदेश देते हुए ओलिंपिक को दुनियाभर के लोगों के लिए एक परिवार जैसा अनुभव बनाया जाएगा। इस मुलाकात में IOC ने प्रतिनिधिमंडल को ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी के लिए जरूरी प्रक्रियाओं और मानकों की जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक बेहद सकारात्मक रही और इसमें अहमदाबाद में ओलंपिक आयोजन को लेकर भारत की योजना और तैयारियों की रूपरेखा पेश की गई। ओलंपिक कमिटी के साथ मीटिंग के बाद पीटी उषा ने क्या कहा? ओलंपिक कमिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, 'भारतीय धरती पर ओलंपिक न केवल एक यादगार आयोजन होगा, बल्कि इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर भी प्रभाव पड़ेगा।' आपको बता दें कि इससे पहले, भारत ने अक्टूबर 2023 में IOC को एक लेटर लिख कर ओलंपिक 2036 की मेजबानी की मांग की थी।  

शुभमन गिल ने एजबेस्टन में मचाया तहलका, दोहरा शतक जड़कर बना नया कीर्तिमान

बर्मिंघम  इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है. शुभमन गिल ने भारत की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ दिया है. शुभमन इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. शुभमन का टेस्ट करियर का ये पहला दोहरा शतक भी रहा. अब शुभमन विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. शुभमन ने विराट कोहली को पछाड़ दिया. कोहली ने जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थसाउंड टेस्ट में 200 रन बनाए थे. शुभमन गिल अब इंग्लैंड में भी सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं. गिल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़ दिया. अजहरुद्दीन ने अगस्त 1990 में मैनचेस्टर टेस्ट मैच में 179 रनों की पारी खेली थी.   कप्तान के रूप में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय (टेस्ट) 23 वर्ष & 39 दिन- मंसूर अली खान पटौदी बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 1964 25 वर्ष & 298 दिन- शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025 26 वर्ष & 189 दिन- सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 1999 27 वर्ष & 260 दिन- विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2016

हॉकी एशिया कप 2025 को लेकर आई बड़ी खबर, पाकिस्तान की हॉकी टीमें भारत आएगी, खेल मंत्रालय से मंजूरी मिली

नई दिल्ली पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा. यह जानकारी गुरुवार को खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने दी है. यानी पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी सूत्र ने कहा- हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के भारत में खेलने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय (सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच) मुकाबलों का मामला अलग होता है.  एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा.  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण अगले महीने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था. एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी. एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी. हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने पाकिस्तान टीम के भारत आने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- हम सरकार के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगे. सरकार जो तय करेगी, वही हमारा रुख होगा.  भोला नाथ का यह बयान स्पष्ट करता है कि हॉकी इंडिया किसी भी राजनीतिक या कूटनीतिक फैसले में दखल नहीं देगा और पूरी तरह सरकार के निर्देशों का पालन करेगा.  क्रिकेट के मैदान पर भी होगी भ‍िड़ंत!  वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप मेंस टी20 एशिया कप 2025 में भ‍िड़ंत हो सकती है.  यह टूर्नामेंट 4 या 5 सितंबर से शुरू हो सकता है और 21 सितंबर तक होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच यूएई (UAE) में होने की संभावना जताई गई है.   फाइनल शेड्यूल और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा.  टूर्नामेंट के लिए यूएई (UAE) को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला 7 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इसी मैदान पर दोनों टीमें हाल ही में ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में भी भिड़ी थीं.

रवींद्र जडेजा अर्धशतक बनाकर विराट कोहली और एमएस धोनी के क्लब में हुए शामिल

नई दिल्ली  दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कड़ी मेहनत से अर्धशतक बनाकर विराट कोहली और एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो गए। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने प्रतिष्ठित इंग्लिश स्थल पर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक पचास से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। भारत द्वारा ऋषभ पंत और नितीश कुमार रेड्डी के महत्वपूर्ण विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने 6 विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की जिससे भारत ने शानदार वापसी की। जब गिल ने एक और टेस्ट शतक बनाया, तो जडेजा ने दूसरे दिन पहले सत्र में शानदार अर्धशतक पूरा किया। इस तरह वह बर्मिंघम में सबसे अधिक पचास से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए।  लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर इस सूची में पहले स्थान पर हैं जिन्होंने एजबेस्टन में टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। धोनी, जडेजा, कोहली, पंत और विश्वनाथ ने बर्मिंघम में दो बार पचास या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा उन कुछ भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने एजबेस्टन में टेस्ट शतक बनाया है। अगर वह अपने अर्धशतक को शतक में बदल देते हैं, तो यह ऑलराउंडर ऐतिहासिक स्थल पर दो टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।  एजबेस्टन में भारत के लिए सबसे ज़्यादा पचास से ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुनील गावस्कर – 3 एमएस धोनी – 2 रवींद्र जडेजा – 2 विराट कोहली – 2 ऋषभ पंत – 2 गुंडप्पा विश्वनाथ – 2   

गंभीर पर बरसे पूर्व क्रिकेटर, बोले: कुलदीप यादव को मिलनी चाहिए टॉप 3 में जगह

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सोच अब तक ये रही है कि वे प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर रखना चाहते हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में संतुलन बनाने के लिए और दोनों ही विभागों में अधिक गहराई रखने के लिए वे ऐसा चाहते हैं। ये बात किसी से अब छिपी नहीं है। यह एक बार फिर तब साबित हुआ, जब बुधवार को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में 3 बदलाव हुए। तीन में से दो बदलावों में ऑलराउंडर नजर आए और कुलदीप यादव को एक बार फिर इस बात की कीमत चुकानी पड़ी कि वे स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। गंभीर की इस सोच पूर्व क्रिकेटर नाखुश हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में अनुपस्थिति पर हैरानी जताई। गंभीर पर कटाक्ष करते हुए डोडा गणेश ने कुलदीप से कहा है कि उनको आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तर प्रदेश के लिए शीर्ष क्रम में खेलना चाहिए, ताकि टेस्ट टीम में वे अपनी जगह बना सकें। उन्होंने एक्स पर लिखा, "कुलदीप को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए टॉप 3 में बल्लेबाजी करनी चाहिए और कुछ रन बनाने चाहिए, ताकि टेस्ट में भारत के लिए खेलने के लिए चुना जा सके। मुझे कोई और तरीका नहीं दिखता जिससे वह इस सेटअप में अपनी जगह बना पाएंगे, जहां किसी की सेकेंड्री स्किल टीम के चयन को निर्धारित करती है।" एजबेस्टन टेस्ट के लिए ये लगभग तय माना जा रहा था कि मैनेजमेंट भले ही जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ भी बयान दे रहा हो, लेकिन वे वर्कलोड के कारण बाहर बैठेंगे। ऐसे में संभावना थी कि कुलदीप यादव को प्लेंग इलेवन मे शामिल किया जा सकता है, क्योंकि लीड्स में सीरीज के पहले मैच में भारत के पास विकेटटेकर बॉलर नहीं थे। यही कारण है कि ये चाइनामैन बॉलर इंग्लैंड के होश उड़ा सकता है, भले ही उसे पिच से ज्यादा मदद ना मिले। बर्मिंघम में टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम कुलदीप को खिलाने के पक्ष में थे, लेकिन पिछले मैच को देखते हुए हमारा निचला क्रम अच्छा नहीं कर पाया, इसलिए हमने बल्लेबाजी में कुछ गहराई जोड़ने का फैसला किया।"  

रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल बेहतर लय में, भारत ने पूरे किए 350 रन

नई दिल्ली  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के शुरुआती ओवर में रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल बेहतर लय में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक पूरा किया। कप्तान शुभमन गिल भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। दूसरे दिन भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 40 रन जोड़ लिए हैं। भारत ने पहले दिन 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए थे। भारत ने पूरे किए 350 भारतीय टीम ने दूसरे दिन 350 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरे दिन के पहले सेशन के शुरुआती 10 ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बटोरे हैं। रविंद्र जडेजा ने लगाई फिफ्टी रविंद्र जडेजा ने 80 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। जडेजा अपनी पारी में 6 चौके लगा चुके हैं। ये उनके टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक है। जडेजा-गिल के बीच शतकीय साझेदारी शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। गिल 119 और जडेजा 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

विंबलडन 2025: राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत

लंदन ब्रिटेन की युवा टेनिस स्टार एम्मा राडुकानु ने बुधवार देर रात विंबलडन 2025 के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए 2023 की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोशोवा को 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका सामना विश्व नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका से होगा। दो ग्रैंड स्लैम विजेताओं के बीच खेले गए इस मुकाबले में राडुकानु ने सेंटर कोर्ट पर दमदार प्रदर्शन किया। पूर्व चैंपियन होने के बावजूद वोंद्रोशोवा दबाव में दिखीं, जबकि राडुकानु ने आत्मविश्वास के साथ आक्रामक शॉट लगाए। राडुकानु ने मैच के बाद कहा, आज मैंने बहुत अच्छा खेला। कुछ अंक ऐसे थे जिन्हें मैं खुद नहीं समझ पाई कि कैसे बचा लिए। मार्केटा के खिलाफ खेलना कठिन था, वह इस टूर्नामेंट की विजेता रह चुकी हैं। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने पूरे मैच में अपना खेल बनाए रखा। पहले सेट में राडुकानु ने 4-2 की बढ़त बनाई, हालांकि अगले गेम में उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। लेकिन वोंद्रोशोवा की फोरहैंड गलती ने राडुकानु को दोबारा ब्रेक दिला दिया और उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी वोंद्रोशोवा की गलतियां जारी रहीं। उन्होंने कई बार फोरहैंड और बैकहैंड में चूक की, जिससे राडुकानु को बढ़त मिलती गई। अंत में वोंद्रोशोवा की एक बैकहैंड गलती ने राडुकानु को जीत दिला दी। राडुकानु अब तीसरे दौर में सबालेंका से भिड़ेंगी, जिन्होंने हाल ही में शानदार फॉर्म में रहते हुए कई बड़ी जीत दर्ज की हैं। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।