News Aazad Bharat

54 साल में पहली बार: शुभमन गिल ने डबल सेंचुरी के बाद ठोका शतक, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली  भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है। गिल ने 129 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इससे पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ ही शुभमन गिल एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह सुनील गावस्कर के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल का टेस्ट करियर का ये आठवां शतक है।   54 साल बाद गिल ने किया कारनामा भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में शतक और दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने पहली पारी में 124 और दूसरी पारी में 220 रन बनाए थे। शुभमन गिल 54 साल बाद एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 100 रन बनाए। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय शुभमन गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा। सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 344 रन बनाए थे। शुभमन गिल नेइस टेस्ट मैच में 369* रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 340 रन बनाए थे। सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में टेस्ट मैच में 330 रन बटोरे थे। इससे पहले गिल पहली पारी के दौरान इंग्लैंड की सरजमीं पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। उन्होंने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1979 में ओवल में 221 रन की पारी खेली थी। लीड्स में टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पदार्पण मैच में 147 रन बनाने वाले गिल ने जोश टंग की गेंद पर डीप फाइन लेग पर एक रन लेकर लेकर पारंपरिक प्रारूप में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। वह भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ शामिल हो गए। विराट कोहली के नाम भारत के लिए कप्तान के रूप में सात दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।  

भारत का चौथा विकेट गिर गया है, पंत 65 रन बनाकर आउट हुए, गिल क्रीज पर मौजूद

नई दिल्ली  दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन के 77 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। वहीं, मोहम्मद सिराज ने छह विकेट चटकाए। चौथे दिन भारत अपनी बढ़त को 500 तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।  भारत का गिरा चौथा विकेट भारत का चौथा विकेट गिर गया है। पंत 65 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने दूसरी पारी में 243 रन बना लिए हैं। जडेजा क्रीज पर आए हैं। पंत के आउट होने के बाद।

वैभव सूर्यवंशी ने चौथे मेंस यूथ वनडे मैच में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक जड़ा, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच चौथे मेंस यूथ वनडे मैच में इतिहास रच दिया। वैभव ने शतक जड़कर 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर शतक पूरा किया और पाकिस्तान के कामराम गुलाम के 53 गेंद पर शतक बनाने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान 10 चौके और 7 छक्के लगाए।   यूथ वनडे में सबसे तेज शतक     52 गेंद – वैभव सूर्यवंशी – भारत U19 बनाम इंग्लैंड U19 – वॉर्सेस्टर (2025)     53 गेंद – कामरान गुलाम – पाकिस्तान अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 – लीसेस्टर (2013)     68 गेंद – तमीम इकबाल – बांग्लादेश अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 – फतुल्लाह (2005/06)     69 गेंद – राज अंगद बावा – भारत U19 बनाम युगांडा U19 – तारौबा (2021/22)     69 गेंद – शॉन मार्श – ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम केन्या अंडर 19 – डुनेडिन (2001/02) टेस्ट में मचा चुके हैं धमाका बता दें कि पिछले साल 14 वर्षीय इस खिलाड़ी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ मेंस यूथ टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ 56 गेंद पर शतक जड़ा था। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के मोईन अली हैं, जिन्होंने 2005 में 56 गेंद पर शतक लगाया था। इंग्लैंड में जमकर गरज रहा वैभव का बल्ला गौरतलब हो कि सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा था, जो किसी भारतीय द्वारा यूथ वनडे में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सूर्यवंशी 31 गेंद पर 86 रन बनाकर आउट हो गए थे। सीरीज के पहले दो मैचों में उन्होंने 48 और 45 रन बनाए थे।  

ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी, गिल दे रहे साथ, अर्धशतक बनाने के आउट हुए केएल राहुल

नई दिल्ली  भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन के 77 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। वहीं, मोहम्मद सिराज ने छह विकेट चटकाए। चौथे दिन भारत अपनी बढ़त को 500 तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।  पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी  ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। वह अलग ही बैजबॉल खेल रहे हैं। भारत ने 169 रन बना लिए हैं। पंत 27 गेंद पर 35 रन बना चुके हैं। गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।  अर्धशतक बनाने के आउट हुए केएल राहुल  केएल राहुल अर्धशतक बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। वह 55 रन बना सके। भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम इंडिया ने कुल 140 रन बना लिए हैं। 

तरनतारन की बेटी ने रचा इतिहास, भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन पर गांव में जश्न

तरनतारन पट्टी विधानसभा क्षेत्र के साबरा गांव की 21 वर्षीय होनहार बेटी ने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। विदेशों में हॉकी में अपना लोहा मनवा चुकी इस खिलाड़ी का पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। भारतीय टीम में चयन के बाद जब वह खिलाड़ी पहली बार अपने गांव लौटी, तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया। स्थानीय युवाओं, स्कूल के बच्चों, बुज़ुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्व और सम्मान के साथ बेटी को सिर आंखों पर बिठाया। गौरतलब है कि साबरा गांव की यह खिलाड़ी पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में स्थायी स्थान मिला है, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। गांव के बुज़ुर्गों और स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि यह लड़की गांव की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने राज्य सरकार और खेल विभाग से आग्रह किया कि इस प्रतिभा को और निखारने के लिए जरूरी संसाधन और समर्थन प्रदान किया जाए। खिलाड़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह मेरी नहीं, पूरे गांव की जीत है। मैं अपनी सफलता गांव की बेटियों को समर्पित करती हूं और चाहती हूं कि हर लड़की सपनों को हकीकत में बदलने का हौसला रखे।"

चोउ तिएन चेन को दी मात, श्रीकांत ने कनाडा ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

कैलगरी भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ‘कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के शीर्ष वरीयता प्राप्त चोउ तिएन चेन को सीधे गेम में 21-18, 21-9 से हराया। श्रीकांत ने चीनी ताइपे के वांग पो-वेई को 43 मिनट तक चले इस मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। वर्तमान में विश्व में 49वें स्थान पर काबिज श्रीकांत अब फाइनल में जगह बनाने के लिए जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोटो से भिड़ेंगे। श्रीकांत के पास 30 वर्षीय केंटा निशिमोटो के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में 6-4 की बढ़त है। भारतीय खिलाड़ी ने पिछली विश्व चैंपियनशिप में जापानी शटलर को सीधे गेम में हराया था। इसके बावजूद निशिमोटो अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतियां पेश करते रहे हैं। अपने कोर्ट कवरेज के लिए पहचाने जाने वाले निशिमोटो इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। निशिमोटो ने भारत के शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम को 21-15, 5-21, 21-17 से कड़ी टक्कर देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। श्रीकांत प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में चीनी ताइपे के वांग पो-वेई के खिलाफ 21-19, 21-14 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। श्रीकांत ने यह मुकाबला 41 मिनट में जीता था। वांग पो-वेई वर्ल्ड नंबर-71 हैं। पूर्व विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत मई में मलेशिया मास्टर्स के फाइनलिस्ट रह चुके हैं। विमेंस सिंगल्स में, भारत की युवा शटलर श्रेयांशी वलीशेट्टी डेनमार्क की 24 वर्षीय अमाली शुल्ज के खिलाफ एक कठिन मुकाबले में 21-12, 19-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गईं। श्रीयांशी ने दूसरे और तीसरे गेम में वापसी की, लेकिन शुरुआती गेम जीतने के बाद बढ़त हासिल नहीं कर पाईं। निर्णायक गेम में, उन्होंने 9-17 के अंतर को कम करके 19-21 का स्कोर बनाया, लेकिन मामूली अंतर से हार गईं, जिससे उनके नॉर्थ अमेरिकी टूर का समापन हो गया।  

एमएलसी 2025: मैथ्यू शॉर्ट ने खेली कप्तानी पारी, यूनिकॉर्न्स की एक रन से रोमांचक जीत

न्यूयॉर्क सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के 25वें मैच में रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने फ्लोरिडा में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला महज एक रन से जीता। यह सीजन में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की सातवीं जीत रही, जबकि टेक्सास सुपर किंग्स को तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले ही ‘प्लेऑफ’ के लिए क्वालीफाई कर चुकीं इन दोनों टीमों ने अब तक नौ-नौ मैच खेले हैं। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने छह विकेट खोकर महज 148 रन बनाए। टीम ने महज 19 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। मैथ्यू शॉर्ट ने हसन खान के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। हसन खान 25 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को आगे बढ़ाया और 63 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से 80 रन जड़े। विपक्षी टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि अकील हुसैन, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद को एक-एक सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 147 रन बना सकी। टीम के लिए डेवोन फेरीरा ने 20 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जबकि सैतेजा मुक्कामल्ला ने 29 गेंदों में 34 रन जड़े। इनके अलावा शुभम रांजणे ने 28 रन की पारी खेली। टीम को जीत के लिए अंतिम ओवरों में 13 रन की दरकार थी, उसके पास चार विकेट शेष थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद मोहसिन ने चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कोई रन नहीं बना। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आए, जबकि पांचवीं गेंद पर मोहसिन ने फिर से चौका जड़ दिया। ऐसे में टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की दरकार थी, लेकिन एक रन दौड़ते ही मोहसिन रन आउट हो गए। इसी के साथ सैन फ्रांसिस्को ने मुकाबला एक रन से जीत लिया।  

विश्व मुक्केबाजी कप : नूपुर फाइनल में पहुंची, अविनाश जामवाल भी सेमीफाइनल में

अस्ताना कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के पदक की संख्या बढ़ गई है। नूपुर (80 किग्रा) फाइनल में पहुंच गईं हैं, जबकि अविनाश जामवाल (65 किग्रा) ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। नूपुर ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तुर्की की सेमा दुस्ताज को 5:0 से हराकर महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले दिन में, अविनाश जामवाल ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में यूएसए के रेने कैमाचो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया और अपने लिए पदक पक्का किया। नीरज फोगाट (65 किग्रा) और अनामिका (51 किग्रा) का अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। नीरज ने बेहतरीन तरीके से अपना मैच खेला लेकिन विभाजित निर्णय में 3:2 से हार गए। सेमीफाइनल में 10 मुक्केबाजों और फाइनल में एक के साथ भारत का अस्ताना में मजबूत प्रदर्शन रहा है। गुरुवार को हितेश गुलिया और साक्षी ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर पोडियम स्थान सुनिश्चित किया। वर्ष की शुरुआत में ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश ने पुरुषों के 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के अल्माज ओरोजबेकोव पर 5:0 से शानदार जीत हासिल की, जिससे उनके नाम एक और पदक सुनिश्चित हो गया। महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में साक्षी ने धैर्यपूर्ण प्रदर्शन करते हुए ब्राजील की तातियाना रेजिना डी जीसस चागास को सर्वसम्मत निर्णय से हराया। भारत ने ब्राजील में पिछले विश्व मुक्केबाजी कप में छह पदक जीते थे। इस साल नवंबर में नई दिल्ली में होने वाले फाइनल के साथ, अस्ताना चरण तैयारियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत ने ब्राजील के फोज डू इगुआकू में 2025 विश्व मुक्केबाजी कप के पहले चरण में एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। उजबेकिस्तान ने ब्राजील में पहले चरण में आठ पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, जिसमें पांच स्वर्ण पदक शामिल थे। मेजबान ब्राजील ने नौ पदक जीते, लेकिन उसके पास स्वर्ण तीन थे, जबकि कजाकिस्तान ने तीन स्वर्ण और तीन कांस्य सहित छह पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।  

पाल्मेरास को हराकर चेल्सी का सेमीफाइनल में प्रवेश, 2-1 से मिली जीत

फिलाडेल्फिया अगस्टिन जियाय के अंतिम क्षणों में किए गए आत्मघाती गोल की बदौलत चेल्सी ने फीफा क्लब वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पाल्मेरास पर 2-1 से जीत हासिल की। यह मुकाबला फिलाडेल्फिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड पर खेला गया। इसी के साथ चेल्सी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। कोल पाल्मर ने पहले हाफ में चेल्सी के लिए गोल किया, जिससे ‘ब्लूज’ को न्यूयॉर्क में ब्राजील की टीम फ्लूमिनेंस के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने में मदद मिली। ब्रेक के बाद पाल्मेरास ने जोरदार वापसी की, जब युवा फुटबॉलर एस्टेवाओ ने 53वें मिनट में एक शानदार गोल दागते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया, लेकिन मुकाबले के 83वें मिनट में अगस्टिन जियाय के आत्मघाती गोल के चलते पाल्मेरास ने मुकाबला 1-2 से गंवा दिया। चेल्सी के मैनेजर एन्जो मारेस्का ने कहा, “जैसा कि हमने उम्मीद की थी, यह एक मुश्किल मुकाबला था। मुझे लगता है कि दूसरे हाफ की तुलना में हम पहले हाफ में थोड़े बेहतर थे। हमने मुकाबले को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया। मुझे लगता है कि हम जीत के हकदार थे। खिलाड़ियों को बधाई, क्योंकि उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया हैं।” मारेस्का ने आगे कहा, “मैं खुश हूं क्योंकि हम जीत गए, खुश हूं क्योंकि उन्होंने गोल किया, इसलिए यह एक शानदार रात है।” वहीं, दूसरी ओर फीफा क्लब विश्व कप 2025 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए फ्लूमिनेंसे ने अल हिलाल को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। यह दोनों क्लब के बीच पहली भिड़ंत थी। फ्लूमिनेंसे की ओर से मुकाबले के 40वें मिनट में मैथियस मार्टिनेली ने शानदार गोल दागा, लेकिन 51वें मिनट में मार्कस लियोनार्डो के गोल की मदद से अल हिलाल बराबरी पर आ गई। 70वें मिनट में हर्क्यूलिस ने गोल के साथ अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। फ्लूमिनेंसे को इस टूर्नामेंट में एक कमजोर टीम समझा जा रहा था, लेकिन अब यह टीम 9 जुलाई को सेमीफाइनल में चेल्सी से भिड़ेगी।  

16वें ओवर तक मुकाबला हमारे हाथ में था, लेकिन हमने इसका पूरा फायदा नहीं उठाया: हरमनप्रीत कौर

लंदन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि उनकी टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच पर पूरा नियंत्रण नहीं बना सकी। भारतीय टीम को किंग्स्टन ओवल में पांच रन से हार का सामना करना पड़ा है। अब पांच मुकाबलों की इस सीरीज में भारत के पास 2-1 की बढ़त है। भारतीय टीम के पास दौरे के शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने का सुनहरा मौका था, लेकिन 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को इंग्लैंड की गेंदबाजों ने परेशानी में रखा। मैच गंवाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, “16वें ओवर तक मुकाबला हमारे हाथ में था, लेकिन हमने इसका पूरा फायदा नहीं उठाया। ओस भी आई। हमने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। गेंदबाज बेहतरीन थे और हमने सच में अच्छी गेंदबाजी की और फील्डर्स ने हमारा साथ दिया।” टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। सोफिया डंकले और डेनियल व्हाइट-हॉज (66) के बीच 15.2 ओवरों में 137 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को 171/9 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। सोफिया डंकले को 53 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भारतीय कप्तान ने कहा, “हमने इंग्लैंड की शुरुआती साझेदारी के बाद जोरदार वापसी की। उन्होंने अपनी योजना को बहुत अच्छे से अंजाम दिया, लेकिन अंत में हम सिर्फ एक बाउंड्री से चूक गए।” भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 97 रन से अपने नाम कर चुकी है, जबकि दूसरे मैच में उसने मेजबान टीम को 24 रन से हराया था। भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में आयोजित होगा।