News Aazad Bharat

ओवल टेस्ट में ड्रामा: यशस्वी के सामने स्पिन लाने से हिचके इंग्लिश कप्तान, अंपायर से की बहस

ओवल में मुकाबला रोचक मोड़ पर, यशस्वी की टिकाऊ पारी से बदल सकता है खेल का रुख ओवल टेस्ट : दूसरे दिन का खेल समाप्त, यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाई 52 रन की बढ़त ओवल टेस्ट में ड्रामा: यशस्वी के सामने स्पिन लाने से हिचके इंग्लिश कप्तान, अंपायर से की बहस ओवल रहा है. इस मुकाबले में दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन (1 अगस्त) स्टम्प तक भारतीय टीम का स्कोर दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन था. भारत की लीड 52 रनों की है और उसके 8 विकेट बाकी हैं. बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड की पहली पारी 247 के स्कोर पर सिमटी थी. यानी पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 23 रन की मामूली लीड मिली. दूसरे दिन के खेल में विकेटों का पतझड़ देखने को मिला. जहां पहले दिन केवल 6 विकेट गिरे. वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिर गए. विकेटों के पतझड़ के कारण मुकाबला तेज से गति से आगे बढ़ा है. दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 204 रनों से आगे खेलना शुरू किया. हालांकि भारत अपने पहले दिन के स्कोर में केवल 20 रन जोड़ सका और उसके आखिरी के चार विकेट गिर गए. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने पांच विकेट चटकाए. कृष्णा-सिराज ने कराई टीम इंडिया की वापसी फिर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में तेज शुरुआत की. सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्राउली ने मिलकर 12.5 ओवर्स में 92 रन जोड़े. हालांकि इस साझेदारी के टूटने के बाद इंग्लैंड ने मोमेंटम गंवा दिया. दूसरे दिन के खेल के दूसरे सीजन में इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाए, जिसने भारतीय टीम की वापसी करा दी. भारतीय टीम ने इसके बाद आखिरी सेशन में इंग्लैंड के 2 विकेट निकाले. चूंकि क्रिस वोक्स बैटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में इंग्लैंड की पहली पारी 247/9 के स्कोर पर ही सिमट गई. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके. आकाश दीप को भी एक सफलता हासिल हुई. इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी में दो विकेट गिर गए. केएल राहुल (7 रन) को जोश टंग ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया. वहीं  साई सुदर्शन 11 रनों के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन का शिकार बने. एटकिंसन ने सुदर्शन को एलीबडब्ल्यू आउट किया. यशस्वी जायसवाल का भी विकेट इंग्लिश टीम ले सकती थी, लेकिन उन्हें 20 और 40 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिले. खेल समाप्ति के समय यशस्वी जायसवाल 51 और नाइटवॉचमैन आकाश दीप 4 रन पर नॉटआउट थे. आज क्या रहेगी टीम इंडिया की रणनीति? अब तीसरे दिन (2 अगस्त) का खेल काफी निर्णायक रहने वाला है. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. पिच अब भी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है, ऐसे में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. तीसरे दिन के खेल का पहला सेशन काफी अहम होगा, जिसमें भारतीय टीम कम से कम विकेट खोना चाहेगी. भारतीय टीम यदि मेजबान इंग्लैंड को कम से कम 250 का टारगेट देने में सफलता रही तो ये मेजबान टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि उसके लिए कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बल्ले से आज शानदार खेल दिखाना होगा. यशस्वी जायसवाल अगर तीसरे दिन एक सेशन भी ट‍िककर खेल गए तो मैच टीम इंड‍िया की ओर मुड़ सकता है.    ओवल टेस्ट : दूसरे दिन का खेल समाप्त, यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाई 52 रन की बढ़त भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन (1 अगस्त) का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए. यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं. भारत की लीड 52 रनों की है और उसके 8 विकेट शेष हैं. इस मैच में पहली पारी में भारतीय टीम ने 224 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमटी. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की लीड मिली. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' जैसा है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज तभी बराबर कर पाएगी, जब ये मुकाबला जीतेगी. अगर ये मुकाबला ड्रॉ रहा या मेजबान इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो टीम इंडिया सीरीज गंवा देगी. दूसरी पारी में भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. यशस्वी ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 44 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. यशस्वी को हालांकि इस दौरान दो जीवदान भी मिलाे. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (7 रन) और साई सुदर्शन (11 रन) दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. ओवल टेस्ट में ड्रामा: यशस्वी के सामने स्पिन लाने से हिचके इंग्लिश कप्तान, अंपायर से की बहस भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान में चल रहा तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट द‍िलचस्प हो चला है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए, फ‍िर इंग्लैंड की टीम 247 रनों पर मामूली बढ़त लेकर ऑलआउट हो गई. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 75 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना ल‍िए हैं.  दरअसल, जिस तरह यशस्वी जायसवाल खुलकर और बेबाक अंदाज में खेल रहे थे. ऐसे में पोप यशस्वी जायसवाल के सामने पेस अटैक ही लाना चाह रहे थे. वो स्प‍िनर्स लाने से डर रहे थे. जबकि अंग्रेज टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल स्प‍िन गेंदबाजी के व‍िकल्प थे. पोप को यह बात अच्छी तरह से पता थी कि अगर यशस्वी के सामने स्प‍िनर आए तो वो न‍िश्च‍ित ही उनके सामने चांस लेंगे, वही आकाश दीप के भी अगर स्लॉट में गेंद आती तो भी संभवत: खेलने से नहीं चूकते, ऐसे में पोप ने मैदान छोड़ने में ही … Read more

एशिया कप से पहले तैयारी: यूएई में पाक, अफगान और यूएई की त्रिकोणीय टी20 सीरीज़

कराची. यूएई 29 अगस्त से ऐतिहासिक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सात मैचों की टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की मेज़बानी करेगा। तीनों टीमें छह मैचों के ग्रुप चरण में एक-दूसरे से दो-दो बार खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें 7 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी। अफगानिस्तान 29 अगस्त को टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। मेज़बान यूएई अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, उसके बाद अफगानिस्तान का मुकाबला 1 सितंबर को यूएई से और दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।पाकिस्तान और यूएई का दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच 4 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद अफगानिस्तान-यूएई मैच 5 सितंबर को होगा। यह टूर्नामेंट तीनों टीमों को 9 सितंबर से यूएई में खेले जाने वाले आठ-टीमों वाले एसीसी एशिया कप 2025 से पहले तैयारी का आदर्श अवसर प्रदान करेगा। आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के अनुसार, पाकिस्तान को शुरू में आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करनी थी।  

रेसलिंग रिंग से ज्यादा रोमांचक है पर्दे के पीछे का खेल, बैकस्टेज की जंग

नई दिल्ली लड़कपन से  30s की उम्र में आते-आते पहले ही क्या कम तमाम खूबसूरत भ्रम टूटकर फीके यथार्थ में बदल चुके थे, जो अब ये डाक्यूमेंट्री भी देखना बाकी था! WWE की रिंग, फाइट्स, सुपरस्टार्स, उनकी एंट्री वाला म्यूजिक, उनके 'किलर' मूव और उनकी आपसी दुश्मनी एक वक्त हम सबने टीवी पर बहुत देखी है. अब नेटफ्लिक्स की डाक्यूमेंट्री 'WWE Unreal' इस पूरे खेल के पीछे का खेल दिखाने आई है.  ईमानदारी से कहूं तो WWE ने पहली बार दिल तब तोड़ा था जब पता लगा था कि अंडरटेकर और केन असलियत में सगे भाई नहीं हैं. वो तो दो बिल्कुल अलग लोग हैं जो इस शो पर अंडरटेकर और केन के 'किरदारों में' नजर आते हैं! फिर भी दिल को समझा-बुझाकर किसी तरह ये प्रेम प्रसंग बरकरार रखा गया. मगर तबतक ये भी अफवाह जोरों पर थी कि WWE तो स्क्रिप्टेड होती है.  फील तो कभी-कभी हमें भी होता था मगर हमने इसे 'अफवाह' ही मानकर, WWE के भीमकाय मानवों की अमानवीय फाइट्स का रस लेना ज्यादा जरूरी समझा. जवान होते-होते रियल लाइफ के ड्रामे ने इतने चोक-स्लैम और पावर-बॉम्ब दिए कि सर पर चढ़ा WWE का भूत चुपचाप दिल की अलमारी के कोने में पड़ी बोतल में जाकर बैठ गया.  'WWE Unreal' यूं करती है कि उस भूत को बोतल से निकालती है और उसकी पूरी सच्चाई, उसके डरों, उसकी कमजोरियों, उसके सांस लेते हाड़-मांस के शरीर और चोटों को आपके सामने रख देती है. और अचानक से आप पाते हैं कि वो जो बोतल में कैद था वो कोई भूत नहीं, एक सुपरहीरो था. WWE में हम जिन रेसलर्स को मैच ना जीतता देखकर हमारे दिल टूटे, उनका हारना भले स्क्रिप्टेड रहा हो मगर उनकी हड्डियां सच में टूटी थी. मगर वो अगली बार फिर से उसी स्पिरिट के साथ हमारे एंटरटेनमेंट के लिए रिंग में उतरे सुपरहीरो थे. क्या है 'WWE Unreal' का मुद्दा? 'WWE Unreal' रेसलिंग स्पोर्ट के पीछे का पूरा खेल आपको दिखाकर वो भ्रम तोड़ देती है जिसे आप अपने बचपन से लेकर लड़कपन तक पूरी गंभीरता से देखते आए थे. लेकिन ऐसा होते हुए 'WWE Unreal' में आपके फेवरेट रेसलर्स जैसे जॉन सीना, सीएम पंक, ट्रिपल एच और द रॉक वगैरह की जो दूसरी साइड सामने आती है वो इस डाक्यूमेंट्री को अद्भुत बना देती है.  इस खेल को आपके लिए मनोरंजक बनाने के लिए जो कहानियां तैयार होती हैं, वो कैसे सोची जाती हैं. WWE का राइटर्स रूम कैसे काम करता है, वहां कैसे ये सोचा जाता है कि किस इवेंट में कौन जीतेगा, इन फैसलों के लिए रेसलर्स खुद कितने तैयार होते हैं, ये सब आपको नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री में नजर आता है. रेसलर्स जब अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार के साथ नजर आते हैं तो वो उतने ही आम इंसान लगते हैं जितने आप और हम हैं.  इन आम इंसानों को कब पर्दे पर जब इवेंट का सुपरस्टार बनाया जाता है तो उनका क्या रिएक्शन होता है, ये सब 'WWE Unreal' को एक देखने लायक डॉक्यूमेंट्री बना देता है. जब ये बात कही जाती है कि WWE स्क्रिप्टेड होती है तो पहला सवाल दिमाग में ये आता है कि क्या हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है और क्या रियल? इस सवाल का जवाब भी अब आपके सामने है.  कैसी है नेटफ्लिक्स की ये डॉक्यूमेंट्री? WWE का क्रेज भारत में भी बहुत जबरदस्त रहा है. एक पूरा वक्त ऐसा रहा है जब प्रोफेशनल रेसलिंग का ये शो और इसके रिपीट टेलीकास्ट, टीवी पर लोगों की फर्स्ट चॉइस हुआ करते थे. मगर बदलते वक्त के साथ लोगों ने जब ये डिस्कवर करना शुरू किया कि ये स्क्रिप्टेड होता है तो इसका इंटरेस्ट भी कुछ कम हुआ.  'WWE Unreal' देखने के बाद आप WWE की फाइट्स और इसके रेसलर्स को पहले से भी ज्यादा दिलचस्पी से देख पाएंगे. कई दशकों तक ये शो दर्शकों के लिए एक रहस्य रहा है और लोग इसमें नजर आने वाले फाइटर्स को उनके कैरेक्टर वाले नामों से ही पहचानते आए हैं. इन किरदारों की जर्नी कैसे तय होती है ये देखना एक बहुत कमाल का अनुभव है जिसे 'WWE Unreal' दमदार तरीके से डिलीवर करती है.  एक दौर में WWE के टॉप रेसलर रहे ट्रिपल एच, जिनका रियल नाम पॉल लेवेक (Paul Levesque) है, इस डॉक्यूमेंट्री के नैरेटर हैं. पॉल खुद WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर हैं. डॉक्यूमेंट्री का नैरेटिव WWE के सिग्नेचर शो 'रॉ' से लेकर 'रोड टू रेसलमेनिया' और फिर अल्टीमेट सालाना इवेंट 'रेसलमेनिया' तक जाता है.  डॉक्यूमेंट्री का नैरेटिव जॉन सीना, सीएम पंक, चेल्सी ग्रीन, बियांका ब्लेयर और जे ऊसो जैसे रेसलर्स को फॉलो करता है जो इस बिजनेस के कुछ बेस्ट नाम हैं. उनकी कहानी के जरिए 'WWE Unreal' उस पूरे शो से पर्दा उठाती है, जो आप सालों से स्क्रीन पर देखते आए हैं. 'WWE Unreal' की एडिटिंग सॉलिड है जो इस डॉक्यू सीरीज को कमाल का एक्सपीरियंस बनाती है. इसलिए जहां एक तरफ आपको लगता है कि जिस रहस्य को आप बचपन से स्क्रीन पर देख रहे हैं उससे फाइनली पर्दा उठ रहा है. वहीं दूसरी तरफ पर्दे के पीछे की कहानी आपको WWE के संसार का और बड़ा फैन बनाती जाती है. इस सीरीज में आपको ये तो दिखता है कि जिस मोमेंट को आप किसी रेसलर का बड़ा मोमेंट मान रहे थे वो कैसे स्क्रिप्ट हुआ था. लेकिन ये डॉक्यू-सीरीज ये भी दिखाती है कि आप भले सबकुछ जान लें मगर WWE की क्रिएटिव टीम फिर भी अपने नए सीजन में आपको सरप्राइज कर सकती है. और इस शो में आप जितनी भी स्टोरीलाइन देखते हैं, वो भले ही स्क्रिप्टेड हो लेकिन फाइट्स और रेसलर्स की चोटें बिल्कुल असली होती हैं. करीब एक लाख लोगों के सामने एक दूसरे की जान के प्यासे लगने वाले रेसलर्स, बैक स्टेज आकर जब एक दूसरे की खैर-खबर ले रहे हैं और अपनी चोटों पर बात कर रहे हैं तो जैसे WWE के एक्सपीरियंस में एक नया एलिमेंट जुड़ जाता है.  प्रोफेशनल रेसलर्स की भाषा में WWE जैसे शोज को केफेब (Kayfabe) कहा जाता है, जिसमें आपके सामने घट रहीं रियल जैसी लगने वाली चीजें असल में स्क्रिप्टेड कहानियां हैं. केफेब की खासियत यही है कि पब्लिक के सामने कभी ये नहीं आने … Read more

खालिद जमील पर भरोसा: भारतीय टीम को 13 साल बाद मिला स्वदेशी कोच

नई दिल्ली खालिद जमील को भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. वह इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले 13 वर्षों में पहले भारतीय हैं. जमील ने 2017 में अनजान सी मानी जाने वाली आइजॉल फुटबॉल क्लब को ऐतिहासिक आई-लीग खिताब दिलाया था. 48 साल के खालिद जमील भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं. वह फिलहाल इंडियन सुपर लीग (ISL) की टीम जमशेदपुर एफसी के कोच हैं.उन्हें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति ने तीन नामों की अंतिम सूची में से चुना. अन्य दो दावेदारों में भारत के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और स्लोवाकिया की राष्ट्रीय टीम के पूर्व मैनेजर स्टेफन टार्कोविक शामिल थे. AIFF की तकनीकी समिति, जिसकी अगुवाई दिग्गज स्ट्राइकर आईएम विजयन कर रहे थे, ने इन तीन उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए कार्यकारी समिति के सामने शॉर्टलिस्ट किया था. जमील स्पेनिश कोच मनोलो मार्केज की जगह लेंगे, जिन्होंने भारत के हालिया निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पिछले महीने एआईएफएफ से नाता तोड़ लिया था.भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बनने वाले आखिरी भारतीय सावियो मेडेइरा थे, जिन्होंने 2011 से 2012 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी. मुख्य कोच के रूप में जमील की पहली चुनौती सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन (CAFA) नेशंस कप होगी, जो 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में आयोजित किया जाएगा. हर स्तर पर अनुभव रखने वाले कोच कुवैत में जन्मे और भारत के पूर्व मिडफील्डर खालिद जमील उन गिने-चुने व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत की शीर्ष फुटबॉल लीग को खिलाड़ी (2005 में महिंद्रा यूनाइटेड के साथ) और कोच (2017 में आइजॉल एफसी के साथ) दोनों रूपों में जीता है. उनके पास एएफसी प्रो लाइसेंस है और उन्होंने भारतीय फुटबॉल के हर स्तर- आई-लीग, आई-लीग 2 से लेकर इंडियन सुपर लीग (ISL) तक… टीमों को कोचिंग दी है. 2023–24 सीजन के दौरान खालिद जमील ने बीच में ही जमशेदपुर एफसी की कमान संभाली और टीम के प्रदर्शन को पूरी तरह पलट दिया. उन्होंने टीम को न केवल सुपर कप के सेमीफाइनल और फिर उपविजेता बनने तक पहुंचाया, बल्कि ISL प्लेऑफ में भी जगह दिलाई. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बदले उन्हें दो साल का कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन मिला, जो ISL में किसी भारतीय कोच के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है. मुख्य कोच के रूप में खालिद जमील की पहली परीक्षा आसान नहीं होगी. मौजूदा फीफा रैंकिंग में 133वें स्थान पर काबिज भारत को इस महीने के अंत में CAFA नेशंस कप में मौजूदा चैम्पियन ईरान और 2023 एशियन कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले ताजिकिस्तान जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है.

रचना परमार बनीं वर्ल्ड चैंपियन, कुश्ती में दिलाया भारत को गोल्ड

बौंदखुर्द ग्रीस में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बौंदखुर्द निवासी होनहार युवा पहलवान रचना ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 43 किलोग्राम भारवर्ग में रचना ने यह उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण भी बौंद में आयोजित कार्यक्रम में रचना परमार को सम्मानित करने पहुंचे थे। बता दें कि रचना परमार कुश्ती के क्षेत्र में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को फिर से दोहराया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचना ने यूएससए, कनाडा, चीना और मिस्र देश की पहलवान को पटकनी दी। चैंपनिपनशिप में रचना परमार का खिताबी मुकाबला चीन ही पहलवान से हुआ और इसके मुकाबले को उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं, रचना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों को बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। वीरवार रात हुए निर्णायक मुकाबले को परिजनों ने घर पर ग्रामीणों ने साथ देखा और रचना के पदक जीतते ही खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने रचना के परिजनों का मुंह मीठा कराते हुए बेटी की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और खुशी में पटाखे भी फोड़े। बेटी से ओलंपिक पदक की आस: अजीत सिंह बेटी की स्वर्णिम सफलता से पिता अजीत सिंह गदगद हैं। उनका कहना है कि रचना से आने वाले समय में ओलंपिक पदक की आस है। पूरी उम्मीद है कि वो परिजनों समेत देशवासियों की आस और अपने सपने को साकार करेगी।

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं, चोट के चलते बाहर हुए तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स

ओवल  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट पर ग्राउंड पर हो रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला था. भारतीय टीम ने पहले दिन (1 अगस्त) स्टम्प तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 204 रन बनाए. अब दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक होने की संभावना है. दूसरे दिन के खेल से पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वो इस मैच में अब ना तो बल्लेबाजी कर पाएंगे, ना ही वो गेंदबाजी के लिए उपलब्ध होंगे. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बात की जानकारी दी है. ईसीबी ने कहा कि वोक्स की चोट का आगे का मूल्यांकन इस सीरीज के खत्म होने के बाद किया जाएगा. बता दें कि क्रिस वोक्स को खेल के पहले दिन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर गेंद को रोकने के समय कंधे में चोट लग गई थी, इसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. वोक्स का बायां कंधा अजीब तरीके से मुड़ गया था और मैदान से बाहर जाने से पहले वो काफी दर्द में दिखे. क्रिस वोक्स का बायां हाथ स्वेटर में लिपटा हुआ था. वोक्स का कैसा रहा प्रदर्शन? क्रिस वोक्स ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में पांचों मुकाबलों में भाग लिया. उनका चोटिल होकर ओवल टेस्ट से बाहर होना इंग्लैंड के लिए किसी बड़े सेटबैक से कम नहीं है. वोक्स ना सिर्फ गेंद, बल्कि बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं. वोक्स ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 में कुल 9 पारियों में 52.18 की औसत से 11 विकेट चटकाए. वहीं 10.66 की औसत से 64 रन बनाए. बताते चलें कि इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में चार बदलाव के साथ उतरी. कप्तान बेन स्टोक्स कंधे में लगी चोट के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बने. स्टोक्स की अनुपस्थिति में ओली पोप इंग्लिश टीम की कप्तानी कर रहे हैं. जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं.

ओवल में पहले दिन का खेल खत्म, करुण के अर्धशतक से भारत 204/6 तक पहुंचा

ओवल भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर है. इस मुकाबले में पहले दिन (31 जुलाई) का खेल समाप्त हो चुका है. पहले दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 204 रन बनाए. करुण नायर 52 और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन पर नाबाद हैं. बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 64 ओवर्स का खेल हुआ. करुण नायर ने 98 गेंदों का सामना किया है और सात चौके लगाए हैं. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 45 गेंदों की पारी में 2 चौके जड़े हैं. यह मुकाबला शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. भारतीय टीम तभी सीरीज बराबर कर पाएगी, जब वो ये मुकाबला जीतेगी. अगर ये मैच ड्रॉ रहा या इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो भारतीय टीम सीरीज गंवा देगी. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने मैच के चौथे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया. यशस्वी 2 रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. फिर भारत को दूसरा झटका 38 रनों के स्कोर पर लग गया जब केएल राहुल को क्रिस वोक्स ने बोल्ड कर दिया. राहुल सिर्फ 14 रन बना पाए. राहुल के आउट होने के बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला. दोनों ने लंच तक भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. लंच के बाद का खेल बारिश एवं गीली आउटफील्ड के चलते काफी देरी से शुरू हुआ. जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम को जल्द ही तीसरा झटका लग गया. कप्तान शुभमन गिल 21 रनों के निजी स्कोर पर रनआउट हुए. गिल के आउट होने के समय स्कोर तीन विकेट पर 83 रन था. शुभमन के आउट होने के कुछ मिनट बाद ही फिर बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा. दूसरे सेशन में महज 6 ओवर्स का खेल हुआ. तीसरे सेशन में साई सुदर्शन का विकेट भारत ने सबसे पहले गंवाया, जो 38 रनों के निजी स्कोर पर जोश टंग का शिकार बने. फिर जोश टंग ने रवींद्र जडेजा (9 रन) को सस्ते में आउट कर दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी 19 रन बनाकर गस एटकिंसन का शिकार बन गए. यहां से करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर ने 51 रनों की नाबाद साझेदारी करके पहले दिन के खेल में भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. शुभमन गिल की बड़ी गलती, विकेट गया मुफ्त में; गंभीर बोले– यह ब्लंडर था!  इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारतीय टीम की पहली परी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 83 रनों के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए. सबसे पहले सलामी यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का शिकार बने. इसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल को क्रिस वोक्स ने बोल्ड कर दिया. केएल राहुल 14 रन ही बना पाए. भारतीय कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए. शुभमन गिल 1 रन लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. गिल एक ऐसे रन के लिए दौड़ पड़े, जो निश्चित रूप से वहां था ही नहीं. उन्होंने पारी के 28वें ओवर में गस एटकिंसन की दूसरी गेंद को शॉर्ट कवर की ओर डिफेंड किया. बॉल गस एटकिंसन से ज्यादा दूर नहीं थी. एटकिंसन तेजी से बाईं ओर गए और गेंद को हाथों में लेकर स्ट्राइकर एंड पर मारा. एटकिंसन का निशाना इतना सटीक था कि शुभमन क्रीज से काफी दूर रह गए. गौतम गंभीर हुए खफा साथी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपने कप्तान को रोकने की कोशिश की, लेकिन शुभम गिल पूरी तरह से गलत आकलन कर बैठे. हालांकि साई सुदर्शन ने भी एक कदम आगे बढ़ाया, लेकिन रन आउट में पूरा दोष कप्तान का ही था. डग आउट में मौजूद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी शुभमन गिल से काफी खफा नजर आए. शुभमन गिल ने 35 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे. यह दूसरी बार है जब शुभमन गिल टेस्ट मैचों में रन आउट हुए हैं. पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भी शुभमन रन आउट हुए थे. शुभमन गिल के पास बड़ी पारी खेलने का बेहतरीन मौका था, लेकिन उन्होंने एक तरह से इंग्लिश टीम को अपना विकेट गिफ्ट कर दिया.

15 अगस्त से बेल्ट एंड रोड बॉक्सिंग टूर्नामेंट, भारत की ओर से चौधरी रिंग में उतरेंगे

15 अगस्त से बेल्ट एंड रोड बॉक्सिंग टूर्नामेंट, भारत की ओर से चौधरी रिंग में उतरेंगे खेल मंत्री सारंग ने दी शुभकामनाएं भोपाल  बेल्ट एण्ड रोड बॉक्सिंग टूर्नामेन्ट का आयोजन जिनजियांग (चीन) में 15 से 30 अगस्त तक किया जाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में म.प्र. खेल अकादमी के बॉक्सिंग खिलाड़ी भव्य प्रताप चौधरी 75 कि.ग्रा. भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगें। टूर्नामेन्ट से पहले 1 से 15 अगस्त तक रोहतक (हरियाणा) स्थित राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगें। बॉक्सिंग प्रशिक्षण के 15 दिवसीय शिविर के बाद खिलाड़ी भव्य प्रताप चीन रवाना होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने म.प्र. खेल अकादमी के बॉक्सर भव्य प्रताप चौधरी को इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेन्ट में चयनित होने पर बधाई देते हुये बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाऐं दी है। म.प्र. खेल अकादमी के बॉक्सर भव्य प्रताप चौधरी खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशन लाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।  

हैदराबाद में राज्य खेल अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक, खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल  वॉय.ए.आई. पांचवीं सिकंदराबाद क्लब टिस्कॉन यूथ ओपन रेगाटा 2025 का आयोजन हुसैन सागर झील हैदारबाद में 25 से 30 जुलाई तक किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने हुसैन सागर झील में अपने धैर्य, साहस और खेल कौशल के साथ तेज हवाओं के चलते कड़ी स्पर्धाओं को चुनौती देते हुये 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 5 पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। सेलिंग की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों से आये प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के इन रोमांचक मुकाबलों में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, धैर्य और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन कर 5 पदक प्राप्त करने में सफलता अर्जित की। पदक विजेता खिलाड़ियों में कु. आस्था पाण्डेय बालिका वर्ग- ILCA4 स्वर्ण, कु. तुलसी पटले बालिका वर्ग- ILCA4 रजत, कु. समृद्धि बाथम और पार्थ सिंह चौहान 420 International Class रजत, एकलव्य बाथम और कु. वंशिका सिकरवार 420 International Class कांस्य और अंकित सिंह सिसोदिया बालक वर्ग- ILCA4 कांस्य शामिल है। खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हैदराबाद में आयोजित वॉय.ए.आई. पांचवीं सिकंदराबाद क्लब टिस्कॉन यूथ ओपन रेगाटा- 2025 में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये कहा कि मुकाबले में खेल अकादमी के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने धैर्य, साहस और खेल कौशल, शारीरिक दक्षता का श्रेष्ठ परिचय दिया है। सभी खिलाड़ियों को अर्जित खेल उपलब्धि की बधाई दी।  

राहुल शतक लगाकर आउट, जडेजा-नीतीश ने इंग्लिश गेंदबाजों को किया परेशान

लॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत 112 गेंद में 74 रन बनाकर रन आउट हुए। राहुल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 198 गेंद में 141 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 100 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार हुए। तीसरे दिन टी ब्रेक तक नीतीश रेड्डी (25) और रविंद्र जडेजा (40) क्रीज पर मौजूद हैं। टी ब्रेक तक भारत ने बनाए 316 रन भारत ने तीसरे दिन दूसरे सेशन तक पांच विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में भारत ने केएल राहुल का विकेट गंवाया है। जडेजा और नीतीश क्रीज पर मौजूद हैं।