News Aazad Bharat

11 शुक्रवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे। वृषभ: धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। मिथुन: अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं। कर्क: हेल्दी डाइट मेंटेन करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ सकती है। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें। सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्ते मधुर होंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा फैसला लेने पड़ सकता है। कन्या: ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है। जॉब चेंज करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। तुला: कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलें और तनाव से बचें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। इससे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। व्यवस्थित ढंग से सभी काम निपटाएं। भावुक न हों। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पर्सनल ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कई चुनौतियों से भी सामना होगा। धनु: ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं। बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलें। लाइफ पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें। मकर: साथी से अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से व्यक्त करें। सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के शुभ रहेगा। रिलेशनशिप की गलतफहमियों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शांत रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। यह कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आदर्श समय है। मानसिक तनाव से बचें। अपने काम पर फोकस करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। मैनेजमेंट में अच्छी छवि बरकरार रहेगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। मीन: करियर में सफलता हासिल होगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनेगा रक्षाबंधन, पूरे दिन रहेगा राखी बांधने का शुभ समय

रक्षाबंधन का पावन त्योहार 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार का रक्षाबंधन कई विशेष योगों से युक्त है। पूरे दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे किसी भी समय राखी बांधी जा सकेगी। इस वर्ष रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण और पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा। चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। विशेष बात यह है कि 1728 के बाद पहली बार 2025 में 8 ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। सूर्य कर्क में, चंद्र मकर में, मंगल कन्या में, बुध कर्क में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला के अनुसार, इस दिन विभिन्न समय पर अलग-अलग केंद्र त्रिकोण योग बनेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रातः से दोपहर 2:40 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। सायंकाल में भी शुभ योग में राखी बांधी जा सकेगी। शनिवार के दिन श्रावण नक्षत्र का संयोग रक्षा बंधन पर्व पर कई योग संयोग बन रहे है। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र का योग बहुत कम बनता है। इस दिन चंद्र मकर राशि में रहेगा और मकर राशि के स्वामी शनि है। शनिवार का दिन जिसका स्वामी भी शनि है और श्रवण नक्षत्र जो शनि की राशि की कक्षा में आते है। यह अपने आप में दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में श्रवण नक्षत्र का अधिपति विष्णु को बताया गया है। इस दिन सौभाग्य योग भी है, जिसके अधिपति ब्रह्मा है। ऐसे में ब्रह्मा व विष्णु की उपस्थिति में इस बार का रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।  

सावन के पहले सोमवार पर पंचक का असर कैसे करें भगवान शिव की पूजा

5 दिन बाद पंचक लगने वाले हैं. जुलाई के महीने में पंचक सावन माह में लगेंगे. साल 2025 साल माह में सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया होगा. पंचक हर महीने पड़ने वाले वो 5 दिन होते हैं जिनको हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता. हिंदू धर्म में हर काम को शुरू करने से शुभ या अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. इसीलिए पंचक वो पांच दिन होते हैं जिनमें शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. पंचक के दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है. इस दौरान इन सभी बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना जरूरी होता है. इस बार सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया रहेगा. इस बार जुलाई माह में पंचक 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक रहेंगे. साल 2025 में जुलाई माह में पंचक की शुरूआत रविवार के दिन से हो रही है. इसीलिए इसको रोग पंचक कहेंगे. इस दौरान शारीरिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है. दक्षिण दिशा की ओर यात्रा ना करें. पंचक के दौरान चारपाई बनवाना अशुभ होता है. जुलाई 2025 में पंचक कब?     जुलाई माह में पंचक 13 जुलाई 2025, रविवार को शाम 6.53 मिनट पर शुरू होंगे.     पंचक 17 जुलाई गुरुवार को रात 3.39 मिनट पर समाप्त होंगे. सावन के सोमवार पर अगर पंचक हो तो कैसे करें पूजा? सावन के सोमवार पर अगर पंचक का साया हो तो भी भगवान शिव की पूजा की जा सकती है.सावन के सोमवार पर पंचक होने पर भी आप भगवान शिव की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ कर सकते हैं. पंचक को अशुभ माना जाता है, लेकिन भगवान शिव ‘काल’ के भी ‘काल’ हैं, इसलिए पंचक में शिव जी की आराधना की जाती है. इस दौरान सामान्य विधि से पूजा कर सकते हैं.

10 गुरुवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज किसी मौके को हाथ से न जाने दें। आप दूसरों को अपनी खुशी में इनवॉल्व करना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है कि वे तैयार न हों। किसी मुद्दे पर चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक नहीं। वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता कुछ लोगों के लिए राहत बनकर आएगी। वृषभ राशि- आज करियर का कोई मसला सही ढंग से सुलझने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के मामलें में अतिरिक्त प्रयास करने का समय है। दोस्तों के साथ बाहर जाने से आपका ध्यान कुछ जरूरी मामलों से हट सकता है। मिथुन राशि- आज अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार काम करने से इनाम मिलता है, जो आपको प्रमोशन और तारीफ के रूप में मिल सकता है। आपने जो कमाया है उसका पूरा लाभ उठाएं। कर्क राशि- कभी-कभी आपको लोगों को उनकी इच्छाओं के अनुसार चलने देना चाहिए और उन्हें खुश करने की कोशिश में खुद पर तनाव नहीं डालना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं होगी। सिंह राशि- आज कार्यस्थल पर आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जो थोड़ा दबंग है। आप उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अगर किसी ने तय कर लिया है कि वे संतुष्ट नहीं होंगे, तो आप उनका मन बदलने के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते। कन्या राशि- आज हर चीज के सफल होने की गारंटी नहीं है। इसलिए अपने कंफर्ट जोन को छोड़ने और पार्टनर से मिलने के लिए अलग-अलग रास्ते आजमाने से न डरें। आपको किसी भी काम का ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। तुला राशि- आज हो सकता है किसी मुद्दे पर परिवार आपके साथ न हो। कुछ स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के मामले में सुधार होने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं उसे प्रभावित करने के आपके प्रयास आपको रोमांटिक शाम बिताने का मौका दे सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज ऐसी एक्टिविटी करें, जो आपको खुश और कॉन्फिडेंट बनाती है। यह आपकी आनंदमय ऊर्जा को बढ़ाने और उन लोगों को आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है, जो आपके जैसा ही महसूस करते हैं। ब्रह्मांड के डीसीजन में अपना विश्वास रखें। धनु राशि- आज अपने नियमित व्यायाम से ब्रेक लेने से आपको लाभ होगा। अगर आपने व्यवसाय में पैसा खो दिया है, तो आप इसे फिर से कमाने के लिए तैयार हैं। सफलतापूर्वक पूरा हुआ कोई प्रोजेक्ट आपको प्रतिष्ठा के पद पर पहुंचा देगा। मकर राशि- आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है। कुंभ राशि- आज आपको बीच का रास्ता अपनाने की सलह दी जाती है। संतुलन बनाना जरूरी है। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसे यह बताने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है कि आपके रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं। मीन राशि- आज अपने रोज के कार्यक्रम से कुछ समय निकालें और कुछ ऐसा करें, जो आप हमेशा से करना चाहते थे। आपका अच्छा मूड होगा और यह उन लोगों को आकर्षित करेगा, जो कनेक्शन बनाने के लिए तैयार हैं।

गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा

गुरु पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ दिन होता है. आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार के दिन पड़ रही है. इस दिन गुरु पूर्णिमा और गुरुवार का अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है. गुरुवार के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं, और पूर्णिमा तिथि स्वयं गुरु को समर्पित होती है. इस संयोग में गुरु की कृपा कई गुना बढ़ जाती है. गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, माता-पिता और आचार्य को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें ऐसा करना बहुत फलदायी होता है. गुरु पूर्णिमा का दिन इन 5 राशियों के लिए अति शुभ रहने वाला है और गुरु बृहस्पति की कृपा इन राशियों पर बरसेगी. मेष राशि मेष राशि वालों के 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की कृपा से अटके काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार. उपाय- गुरु के बीज मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें. कर्क राशि कर्क राशि धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, बिजनेस में विस्तार और नई डील हाथ लग सकती है. गुरु की कृपा से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे. उपाय-केले के पेड़ की पूजा कर पीला फूल चढ़ाएं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन करियर के लिहाज से शानदार रहेगा, करियर के आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं. गुरु का आशीर्वाद से सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिलेंगे. उपाय- पीली मिठाई गरीबों में बांटें. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. उपाय- गुरुवार को पीले कपड़े पहनें और हल्दी दान करें. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए गुरु की राशि होने से विशेष कृपा का योग बन रहा है. विवाह के योग बन सकते हैं. शिक्षा, करियर, नौकरी में प्रगति हाथ लगेगी. आध्यात्मिक साधना में रुचि बढ़ेगी. उपाय- अपने गुरु या मंदिर में पीली वस्तु दान करें.

आज बुधवार 09 जुलाई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: मेष राशि वालों के लिए करियर में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। समृद्धि आपके फेवर में है, जिसकी वजह से आप अपना पैसा स्मार्ट तरीके से निवेश कर सकेंगे। आपके लिए खर्चों को कंट्रोल करना जरूरी है। वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए शुभ समय है। आपके लिए लाइफ में आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। कुल मिलाकर हेल्थ पर थोड़ा ध्यान दें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ते बनेंगे। मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए भी समय अच्छा है। इस राशि के लोग अच्छे से प्लानिंग करके आगे बढ़ें। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में आपके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। बजट को फिर से रिव्यू करने से लाभ होगा। कर्क: कर्क राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। आपके लिए समाज में अच्छा स्थान मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय आपको आर्थिक प्लानिंग पर खासा जोर देना है। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। सिंह: सिंह राशि वालों के लिए समृद्धि आपके फेवर में दिख रही है। हेल्थ वाइज भी आप अच्छे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपको इस समय खास प्लानिंग बनानी होगा। नेटवर्किंग से भी आपको लाभ मिलेगा। कन्या: कन्या वालों को इस समय पैसों के मामले में अलर्ट रहना होगा। आपको अपने खर्चों को कम करना होगा। इस समय बिना देखें निवेश करने से बचें। किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते हैं। तुला: तुला राशि वालों के लिए अच्छा समय है। आपके लिए इस समय अपने पार्टनर के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत बनाने का समय है। कुछ लोगों का विवाह तय होने के भी योग बन रहे हैं। वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय नियमितता और जिम्मेदारी दोनों बहुत जरूरी हैं। कल काम करने के लिए कुछ आराम करने की भी जरूरत होगी। आपको अपने उद्देश्य में थोड़ा सा बदलाव पूरी तरह से अलग नतीजे दिला सकता है। आप अलर्ट रहें और सोच समझकर की गई प्लानिंग सफलता का मार्ग आपको मिल जाएगा। धनु: धनु वालों के लिए इस समय अपनी शक्ति को बचाकर रखना है और धैर्य से काम लेना है। आपकी छोटी-छोटी आदते आपको दिन भर के लिए एनर्जी देंगी। लव लाइफ में ईगो को छोड़ दें। आपके दिमाग को स्पष्ट और केंद्रित होना चाहिए। अपने बजट का पूर्नमूल्यांकन करें। मकर: मकर राशि वालों को इस समय फोकस करने से पॉजिटिव एनर्जी मिल रही है। जिसने आपकी मदद की है, उसको थैंक्स कहने में संकोच न करें। आप जो शेयर करते हैं, वह दूसरों को खुशी से भर देगा, आपको और आपके उद्देश्य के लिए भी से तैयारी में लग जाना चाहिए। इस समय समृद्धि आपके फेवर में है। कुंभ: कुंभ राशि वालों को किसी पुरानी प्लानिंग से लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपका धैर्य रखना होगा। नौकरी में इस समय थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन आपको इस बारे में थोड़ा ध्यान देना चाहिए। आपकी लवलाइफ आज शानदार रहेगी। मीन: मीन वाले इस समय सोच समझकर किसी बात पर हां करें। बिना देखें, निवेश करने से बचें। आपको फिलहाल शांति से परेशानियों पर सोचना है, इससे ही भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा सकत है। इस समय हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें।

मंगलवार 08 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: आज का मेष राशि का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को लवलाइफ में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। फिट रहने पर फोकस रखें। वृषभ: आज का दिन आपके लिए काफी बिजी साबित हो सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। मिथुन :आज का दिन आपके लिए कई सरप्राइज ला सकता है। महत्वपूर्ण परिवर्तनों के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि कई अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। पर्सनल ग्रोथ पर फोकस रखें। पॉजिटिव विचार रखना और अपनी स्किल्स पर भरोसा करना आपके के लिए महत्वपूर्ण होगा। कर्क: आज के दिन खुशहाली भरा दिन रहने वाला है। समझदारी के साथ समृद्धि को संभालें। लवलाइफ को रोमांटिक बनाने और प्रोडक्टिव लाइफ के लिए बैलेंस जरूरी है। आपका वित्त और स्वास्थ्य दोनों ही पॉजिटिव रहने वाले हैं। महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट करने से पहले रिसर्च पर फोकस करें। सिंह: आज के दिन आज बाधाएं आपको नहीं रोक नहीं सकती। आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल चुनौतियों का आप पर असर नहीं पड़ेगा। वित्तीय मुद्दे मौजूद हैं लेकिन यह गंभीर नहीं साबित होंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। तुला: आज का दिन तुला जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आज आपका पर्सनल और व्यावसायिक जीवन दोनों अच्छा दिख रहा है। अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए धन का समझदारी से इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या भी दिन को बाधित नहीं कर सकेगी। धनु: आज के दिन प्यार और करियर में अचानक मौके मिल अकते हैं। बदलाव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रचनात्मकता को नए-नए तरीकों से दर्शाने की कोशिश करें। इन बदलावों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए पॉजिटिव रहें। मकर: आज के दिन आज आत्मविश्वास के साथ आज सभी टास्क को पूरा करें। अपनी मैरिड लाइफ को तहस-नहस से बचाने के लिए सोल्यूशन पर फोकस करें न की प्रॉब्लम पर। हेल्थ के मामले में दिन बढ़ियां रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। कुंभ: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। याद रखें, चुनौतियां आपको मजबूत बनाती हैं। आज आपका पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन सुखी रहेगा। निवेश पर अभी विचार न करें। आप दिन भर स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं से भी परेशान हो सकते हैं। कन्या: आज के दिन हर अवसर का इस्तेमाल करें। आपके रोमांटिक रिश्ते में आज थोड़ी बहुत हलचल मच सकती है। प्रॉडक्टिव प्रोफेशनल लाइफ के लिए स्ट्रेस से बचें। ऑफिस में बेस्ट रिजल्ट देने के लिए नए कार्य हाथ में लें। आर्थिक रूप से आज आप भाग्यशाली रहेंगे। वृश्चिक: आज के दिन थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। रिस्क आपको डराते नहीं हैं। प्रेम संबंधी सभी प्रॉब्लम्स को सुलझाएं। आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ में फोकस करें। वित्तीय समृद्धि आपको हेल्प करेगी। हेल्थ रिलेटेड कोई बड़ी दिक्कत नहीं सताएगी। मीन: आज के दिन कुछ लोगों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दोपहर के समय में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी।

07 सोमवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: 7 जुलाई के दिन आपका दिन लाजवाब रहने वाला है। पुराने इन्वेस्टमेंट से धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है। वहीं, सिंगल लोगों के लिए दिन लकी माना जा रहा है। हेल्थ पर ध्यान दें। वृषभ: 7 जुलाई के दिन अपने पार्टनर के साथ आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। रोमांटिक डिनर करने का प्लान करें। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। डाइट को हेल्दी रखें। आज का आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। मिथुन: 7 जुलाई के दिन जंक फूड्स को नो कहें। कुछ लोगों की फाइनेंशियल सिचुएशन आज स्टेबल रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। करियर लाइफ में वर्क प्रेशर बढ़ सकता है। हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को दिल नहीं बल्कि दिमाग से डिसीजन लेने की सलाह दी जाती है। कर्क: 7 जुलाई के दिन आप थोड़ा बहुत स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। तनाव से दूरी बनाने के लिए अपनी फेवरेट एक्टिविटी या हॉबी को समय दें। याद रखें आपके अंदर हर परिस्थिति से निपटने की काबिलियत है। तनाव कम लें। सिंह: 7 जुलाई के दिन मुश्किलों को पार करने के लिए अपने पार्टनर की सलाह लें। आज आप दिन भर पॉजिटिव फील करेंगे। सिंगल जातकों के लिए दिन खास माना जा रहा है। आज आपको अपने क्रश के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। कन्या: 7 जुलाई के दिन बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को अपने पार्टनर के साथ से समय बिताने के लिए नए तरीके ढूंढने चाहिए। कुछ लोगों का दिन आज हलचल भरा रहेगा। आर्थिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। तुला: 7 जुलाई के दिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी भी पड़ सकती है। जंक फूड्स से दूरी बनाएं। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जो आपके प्रमोशन का कारण भी बन सकती हैं। वृश्चिक: 7 जुलाई के दिन बेहद सावधानी के साथ आपको धन के मसलों को हैंडल करना होगा। वर्क प्रेशर ज्यादा फील हो सकता है। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें और समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। आज आप थोड़ा बिजी-बिजी फील करने वाले हैं। धनु: 7 जुलाई के दिन अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आज आपको वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेंटेन करने की एडवाइस दी जाती है। मकर: 7 जुलाई के दिन इस राशि के लोगों को सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। स्ट्रेस से बचने के लिए आप स्किन केयर भी कर सकते हैं। कम पर फोकस करने के साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी बैलेंस मेंटेन करके चलें। कुंभ: 7 जुलाई के दिन घर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी लव लाइफ में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मैरिड कपल्स तू तू मैं मैं का शिकार होने से बचें। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। मीन: 7 जुलाई के दिन करियर लाइफ में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें। सोच समझकर हर कदम उठाएं। हेल्दी डाइट का सेवन करें। खुद को ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रखें। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखें।

सावन का पहला सोमवार कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और जलाभिषेक समय

 आषाढ़ पूर्णिमा के बाद भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होता है। इस महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान रोजाना शिव भक्त शंकर जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कमान करते हैं। इस माह में पड़ने वाले सोमवार और मंगलवार का व्रत भी किया जाता है। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब से शुरू हो रहा है सावन (Sawan kab se start h) का महीना। भक्त इस महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सभी सोमवारों पर व्रत रखते हैं जिनको श्रावण सोमवार या सावन सोमवार व्रत के नाम से जाना जाता है. वहीं, कुछ भक्त 16 सोमवार के व्रत भी रखते हैं और 16 सोमवार की शुरुआत सावन मास के पहले सोमवार से ही होती है. इसके अलावा, श्रावण मास में माता पार्वती की उपासना की जाती है. पहले सोमवार की पूजा के लिए शुभ समय     ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:16 बजे से लेकर 5:04 बजे तक      अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:58 तक     अमृत काल: दोपहर 12:01 से 1:39 बजे तक      प्रदोष काल: शाम 5:38 से 7:22 बजे तक  सावन 2025 तिथि पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 के दिन समाप्त होगा. इस साल सावन रक्षाबंधन के दिन खत्म होगा, जो कि 9 अगस्त को ही है. पूजा की शुरुआत करने से पहले दाहिने हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। सावन सोमवार की पूजा विधि      सावन सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले उठें। स्नान करके शरीर और मन को शुद्ध करें। स्वच्छ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें, विशेषतः सफेद या पीले रंग को शुभ माना जाता है। इसके बाद अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें और वहां गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव करें।     भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र पूजा स्थल पर रखें। एक थाली में पूजा की सारी सामग्री जैसे फूल, अक्षत (चावल), जल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भस्म, फल और मिठाई आदि सजा लें। दीपक और अगरबत्ती भी तैयार रखें।     पूजा की शुरुआत करने से पहले दाहिने हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।     अब आप शिवलिंग का अभिषेक करें। पहले गंगाजल से स्नान कराएं, फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत अर्पित करें। पुनः गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, चंदन और फूल अर्पित करें। भगवान गणेश और माता पार्वती की भी पूजा करें।     ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा, रुद्राष्टक या शिव पुराण का पाठ करना भी अत्यंत पुण्यकारी होता है। धूप-दीप दिखाकर शिवजी की आरती करें।     भगवान को फल, मिठाई या जो भी आप बना सकें वह अर्पित करें। आरती के बाद सभी परिजनों में प्रसाद बांटें।     अगर आपने निर्जल व्रत रखा है, तो अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें। उस दिन सात्विक भोजन करें और जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें। जलाभिषेक का मुहूर्त- सावन के दिन आप सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर तक जल चढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, 11 जुलाई से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में सावन शुरू होगा. वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजराज, कर्नाटक और तमिलनाडु में सावन की शुरुआत 25 जुलाई से होगी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में सावन 16 जुलाई से शुरू होगा. सावन के सभी सोमवारों की तिथि पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई, सोमवार दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई चौथा सावन सोमवार– 4 अगस्त शिव जी के भक्तों के लिए सावन सोमवार के व्रतों की बहुत ज्यादा महत्वता है. इस सभी लोग माता पार्वती और भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं. इस दिन लोग पूजा के साथ साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, दूध, बेलपत्र और गंगाजल भी अर्पित करते हैं. सावन शुभ योग  सावन की शुरुआत में इस बार कई सारे ग्रहों की चा बदलने जा रही है सूर्य, मंगल व शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे. साथ ही, बुध और शनि वक्री चाल चलेंगे. इनके अलावा, कई शुभ योग शिव योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग भी बनने जा जा रहे हैं. सावन पूजन विधि  सावन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्नान करके शिवजी के मंदिर जरूर जाएं. अगर आप घर के मंदिर में छोटे से शिवलिंग रखते हैं तो आप वहां भी पूजन कर सकते हैं. साथ ही शिवलिंग का जल और कच्चे दूध से अभिषेक अवश्य करना चाहिए. इनके अलावा आप चाहें तो दही, घी, शहद और गन्ने के रस से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं. भगवान शिव का विशेष अभिषेक आप चाहे तो प्रतिदिन कर सकते हैं और नहीं तो सोमवार के दिन अवश्य करें. इससे भगवान शिव की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी और भगवान शिव के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए जैसे नमः शिवाय, ऊं नमः शिवाय.

06 जुलाई 2025 रविवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज आपको दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति व आय में वृद्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ एक रंगीन शाम बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वृषभ: आज आपको परेशानियों का समाधान मिल सकता है। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। आप अपने बिजी शेड्यूल से अपने लिए समय निकाल सकते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। मिथुन: आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी आज किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है। खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों को विस्तार के नए विचार आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आ सकती हैं। कर्क: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप कर्ज लेने वाले थे और काफी समय से इस काम में लगे हुए थे तो आज आपके लिए भाग्यशाली दिन है। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। सिंह: आज सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपको अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन लव लाइफ के मामले में यादगार बन सकता है। कन्या: आज आपको ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपके पिता की कोई सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किल दौर के बाद यह दिन आपको राहत देगा। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहने वाला है। तुला: आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप पैसों से जुड़ी परेशानियों के कारण मन परेशान हो सकता है। भावुकता पर काबू रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। वृश्चिक: आज आपको आर्थिक व व्यापारिक रूप से सफलता मिलेगी। कोई आपका दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है, लेकिन रुपए-पैसे के लेनदेन से पहले विचार करना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत से आज आपको व्यापार में विस्तार मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। धनु: आज आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर धन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की प्लानिंग बना सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। आज का दिन वाकई बहुत रोमांटिक होने वाला है। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है। मकर: आज आपको शरीर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। किसी व्यक्तिगत परेशानी को सुलझा सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। कुंभ: आज आपको अपनी डाइट पर नजर रखनी चाहिए। आपको बेवजह ज्यादा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए, नहीं तो पैसों की तंगी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका खराब मूड आपका जीवनसाथी किसी खास सरप्राइज से खुश हो जाएगा। आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। मीन: आज आपको शारीरिक रूप से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।