News Aazad Bharat

भोपाल बना एमडी ड्रग्स का हॉटस्पॉट

ऑटो से करते थे एमडी ड्रग्स की सप्लाई, भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार भोपाल में नशे के कारोबार पर एक बार फिर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। क्राइम ब्रांच भोपाल ने ऑटो के जरिए एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ते हुए 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। यह कार्रवाई नेहरू नगर क्षेत्र में की गई, जिससे शहर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है। ऑटो बना था नशे की सप्लाई का जरियाजांच में सामने आया है कि आरोपी ऑटो का इस्तेमाल एमडी ड्रग्स की तस्करी और सप्लाई के लिए कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी विज्ञान भवन के पास ऑटो में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और मौके पर ही नशे की खेप सौंपने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाईक्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ऑटो में बैठे दोनों युवकों को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केसतलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 1.02 ग्राम और दूसरे के पास से 1.99 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। कुल 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स, मोबाइल फोन और ऑटो वाहन जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। करीब 2 लाख रुपये की मशरूका जब्तीपुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है।पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। ड्रग्स की तस्करी और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक अलर्ट, लाल परेड मैदान के सभी प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर भोपाल पुलिस ने यातायात, प्रवेश और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। लाल परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रातः 6 बजे से आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन, प्रवेश नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। आम जनता और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। भोपाल में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा विशेष यातायात योजना लागू की गई है। कार्यक्रम स्थल लाल परेड जी में इंट्री के लिए लाल हरा पीला नीला तीन तरह के पास के साथ साथ सामान्य दर्शकों के लिए भी इंट्री रखी गई है जिनकी व्यवस्था अलग अलग द्वारों से रहेगी । पास के कलर और उनकी इंट्री1- लाल पाससत्कार द्वार (गेट-01), होमगार्ड कार्यालय के सामनेमोतीलाल नेहरू स्टेडियम के कांच गेट के सामने2- पीला पासप्रबंध द्वार (गेट-06), पीएचक्यू से जहांगीराबाद की ओरपुलिस बैंड स्कूल के सामने, लाल परेड मैदान 3- हरा पासप्रबंध द्वार (गेट-06)बास्केटबॉल ग्राउंड, लाल परेड मैदान के पीछे 4- नीला पासविजय द्वार (गेट-03), पुलिस पेट्रोल पंप के सामनेडीआईजी विसबल कार्यालय के सामने 5- जनसामान्यगेट-03 (विजय द्वार) व गेट-04 (मजार के पास)एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंडजनसामान्यगेट-05 (जहांगीराबाद टर्निंग के पास)क्षिप्रा भवन के पास डायवर्जन और यातायात व्यवस्थारोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज मार्ग का उपयोग करेंगे।टीटी नगर से रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड जाने वाली बसें व भारी वाहन लिंक रोड-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी, प्रभात चौराहा, बोगदापुल होते हुए जाएंगी।डीबी मॉल से लाल परेड की ओर आने वाले वाहन पर्यावास भवन तिराहे से दाहिने मुड़कर मैदा मिल रोड होते हुए लिली टॉकीज या बस स्टैंड की ओर भेजे जाएंगे।भारत टॉकीज से रोशनपुरा जाने वाले वाहन लिली टॉकीज, पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा मार्ग से जाएंगे।बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से टीटी नगर/न्यू मार्केट जाने वाले वाहन भारत टॉकीज, बोगदापुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस मार्ग अपनाएंगे। यहां रहेगा प्रतिबंधसुबह 7:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पुलिस मुख्यालय तिराहे और कंट्रोल रूम तिराहे के बीच सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।पुराना एसपी ऑफिस तिराहा से शब्बन चौराहा तक वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का लाल परेड की ओर आवागमन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः बंद रहेगा।गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक अलर्ट, लाल परेड मैदान के सभी प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद रहेंगे । ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी वसंत कौल ने बताया गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल छोड़ने और लेने जाएंगे एवं कुछ स्कूली बच्चे लाल परेड ग्राउंड भी आएंगे एवं अन्य रूटों पर जाने वाले नागरिकों के लिए भी व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था की गई है जिसे लेकर ट्रैफिक चार्ट बनाया गया है, किसी को परेशानी ना हो इस दृष्टि से रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जाने वाले रास्तों को भी चिन्हित किया गया है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़े और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा ।

रिटायरमेंट के समय में रेलवे कर्मचारियों के साथ धोखा?

सम्मान स्वरूप दे दिए नकली चांदी के सिक्के भोपाल – भारतीय रेलवे ने रिटायर्ड कर्मचारियों को गोल्ड प्लेटेड चांदी के सिक्के सम्मान के तौर पर दिए लेकिन शायद रेलवे को नहीं पता था यह जो सम्मान रिटायर कर्मचारियों को दिया जा रहा है वह उनके साथ धोखा हो जाएगा पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल डिपो में जो सिक्के सप्लाई किए गए वह चांदी के ना निकल कर तांबे के निकले जिन सिक्कों को 20 ग्राम चांदी का शुद्ध बताया गया जब उनकी लैब में टेस्टिंग के दौरान पता चला सिक्के तो नकली है उनमें महज 0.23 ग्राम चांदी है उसके अलावा सिक्को में सिर्फ तांबा ही तांबा है सिक्कों में से 99% चांदी की धोखाधड़ी कर्मचारियों के साथ हो गई। आपको बता दें जब रेलवे कर्मचारी रिटायर होते हैं तो उन्हें सम्मान स्वरूप यही चांदी के सिक्के दिए जाते हैं जिनकी कीमत ₹2000 के आसपास होती है इस घटना के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया है कि रेलवे के साथ ₹2000 प्रति सिक्के की धोखाधड़ी हुई हैजनवरी 2023 में जबलपुर रेलवे ने इंदौर में बायबल डायमंड्स को 3640 गोल्ड प्लेटेड सिक्के सप्लाई करने के लिए आर्डर दिया था जिसमें से 3631 सिक्के पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल को सर्टिफिकेट के साथ मिले गोल्ड प्लेटेड सिक्कों की शुद्धता पर संदेह होने पर रेलवे द्वारा विजिलेंस जांच कराई गई जांच में सामने आया कि यह सिक्के जिन्हें गोल्ड प्लेटेड चांदी का बताया जा रहा है इसमें चांदी नाम मात्र की है इनमें तांबा अधिक मात्रा में हैअभी पूरे मामले की विजिलेंस द्वारा संपूर्ण जांच कराई जा रही है जांच मैं यह भी देखा जाएगा कि कहीं आरआईटीईएस के निरीक्षण में कोई लापरवाही तो नहीं है भोपाल रेलवे ने बजरिया थाने में इस धोखाधड़ी को लेकर बायबल डायमंड्स के खिलाफ आवेदन भी दिया है और एफ आईआर कराई जाएगी । सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया इस मामले में अभी जांच होगी जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे और जिन मीडिया संस्थाओं ने यह खबर पब्लिश की है मैं उसे भी चेक करूंगा कि यह खबर सही है भी या नहीं उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा ।

जश्न मनाना पड गया भारी… लाठी डंडों से पीट पीट कर मार दिया पुलिस कर्मी के परिवार ने

पुलिस कर्मी पर पीड़ित परिवार कर रहा एफआईआर की मांग भोपाल के अंबेडकर नगर इलाके में नववर्ष के दौरान बम चलाने को लेकर हुए विवाद का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें झगड़े और मारपीट के दृश्य सामने आए थे। वायरल वीडियो के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, लेकिन इससे पहले ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 5 युवकों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मारपीट करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी और उसने भी उनके बेटे के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई होती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है महिला पुलिसकर्मी पर लगे आरोपों को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला जांच के दायरे में है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

2025 में 1283 रेलवे दिव्यांग रियायत कार्ड किए जारी

दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी सुविधाजनक यात्रा भोपाल। शारीरिक रूप से दिव्यांग यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए भोपाल रेल मंडल लगातार कार्य कर रहा है। वर्ष 2025 में कुल 1283 रेलवे दिव्यांग रियायत कार्ड जारी किए गए हैं। इन रियायत कार्डों के माध्यम से दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट के साथ-साथ नियमानुसार परिचारक के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी । भोपाल रेल मंडल का यह कदम सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों का लाभ अधिक से अधिक योग्य यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांग यात्रियों को जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और रियायत प्रमाणपत्र (व्यक्ति जो बिना सहचर के यात्रा नहीं कर सकता, डॉक्टर द्वारा प्रमाणित किया गया हो) को वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर अपलोड करना होता है। सभी दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद कार्ड जारी किया जाता है, जिसकी सूचना प्रार्थी को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है। आवेदक को फॉर्म भरते समय सावधानीपूर्वक सही जानकारी देनी चाहिए। जारी किए गए रियायत कार्ड की जानकारी रेलवे के सॉफ़्टवेयर में अपडेट कर दी जाती है, जिससे टिकट बुकिंग के समय केवल रियायत कार्ड की फोटो कॉपी दिखाकर किराए में छूट का लाभ लिया जा सकता है। यह सुविधा ई-टिकट पर भी उपलब्ध है। भोपाल मंडल में रेलवे दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने हेतु किसी भी कार्यदिवस में दिव्यांग सेल प्रभारी श्री आकाश मीना से अधिक जानकारी के लिए व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 9630951262 पर संपर्क कर सकते हैं। भोपाल रेल मंडल ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि उनकी यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे लगातार कार्यरत रहेगा। दिव्यांग यात्रियों के हित में इस प्रकार के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

सलमान की गिरफ्तारी-फ़िल्मी कहानी या सच

कही गिरफ्तारी का सच कुछ और तो नहीं क्यों की ऐसे दरिंदे की सजा एनकाउंटर होनी थी गिरफ्तारी नहीं भोपाल – मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को सात दिन की तलाश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भोपाल में एक चाय दुकान से पकड़ा गया दरिंदा आरोपी सलमान रायसेन से जंगलो के रास्ते भोपाल आया यह जानकारी बाहर निकल सामने आई है लेकिन इस कहानी में कितनी सच्चाई है या फिर एक फ़िल्मी स्क्रिप्ट है यह तो जांच के बाद पता चलेगा क्यों की मध्यप्रदेश पुलिस अभी पुरे मामले की जांच कर रही है जिस तरह से सलमान चाय की दूकान पर था और कुछ युवको ने पुलिस को जानकारी दी की आरोपी सलमान चाय की दूकान पर है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया कही ऐसा तो नहीं इस गिरफ्तारी के पीछे का सच कुछ और ही हो लेकिन यह तो जांच के बाद पता चल ही जायेगा | सवाल तो यह उठ रहे है की जहा पुलिस की 20 टीम 300 जवान 7 दिन से सलमान को ढूढ़ रहे है वह कही नहीं मिला लेकिन वही गांधी नगर जैसे व्यस्ततम इलाके में चाय की दूकान पर सलमान माकन ढूढने पहुंच गया और वहा कुछ लोग उसे गिरफ्तार करवा देते है वीडियो भी बनाते है कही इस गिरफ्तारी में किसी तरह की साजिस तो नहीं क्यों की इस घटना को लेकर आम जनता में जो गुस्सा था उससे तो यही लग रहा था की अब सलमान की तो खैर नहीं उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अपराधियों पर कार्यवाही हो रही है उसी तरह मध्य प्रदेश में भी एक इतिहास लिखा जायेगा अगर यह गिरफ्तारी फ़िल्मी तरीके से कहानी बना कर करवाई गई है तो पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाइये और जो लोग इस योजना में शामिल है उन पर भी कार्यवाही करनी चाहिए

प्रधानमंत्री जन-मन योजना से सहरिया समुदाय को मिला नव जीवन : राज्यपाल पटेल

भोपाल : सोमवार, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं से जनजातीय समुदाय को नव जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उन्होंने आवास हितग्राहियों से चर्चा की है। सभी का कहना है कि उनके मकान पक्के होंगे, सोचा भी नहीं था। लोक शक्ति रथ के यात्रियों ने आयुष्मान भारत योजना को सभी के लिए जीवन दायिनी बताया है। राज्यपाल श्री पटेल सोमवार को मुरैना विकासखंड के ग्राम धनेला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने टीबी रोगियों से मुलाकात की और रोगियों को निक्षय मित्र के रूप में फलों की टोकरी भेंट की। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा पीढ़ी को समाज सेवा के कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। वंचितों और गरीबों की सेवा के लिए अपना कर्तव्य समझकर आगे आना चाहिए। समाज की सेवा का सबसे प्रभावी तरीका शिक्षा है। शिक्षित युवाओं का आव्हान किया है कि सेवा पखवाड़े के दौरान सेवा के कार्यों में आगे बढ़कर सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि टी.बी. एक रोग मात्र है और नियमित दवाएं, उचित पोषण से मरीज 6 माह में ठीक हो सकते हैं। जरूरत रोग के बारे में सही जानकारी होने और उचित दवाएं लेने की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए गए सेवा पखवाड़े के दौरान 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। जाँच के साथ ही जरूरत के अनुसार दवाएं भी निःशुल्क दी जा रही है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा जनजातीय आबादी के कल्याण और विकास के लिए प्रदेश में धरती आबा योजना लागू की है। अत्यंत पिछड़े जनजातीय समूह बैगा, भारिया और सहरिया के विकास और कल्याण के लिए क्रांतिकारी पहल प्रधानमंत्री जन-मन योजना के द्वारा की गई है। योजना के लिए केन्द्र सरकार ने 24 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। जनजातीय बहनों, भाईयों के लिए विकास और कल्याण के सभी कार्य और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का क्रियान्वयन सुनियोजित तरीके से किया जाए। सबसे वंचित को सबसे पहले लाभान्वित करने के लिए प्राथमिकता निर्धारित कर हितग्राहियों को लाभान्वित करना चाहिए। राज्यपाल ने श्रीअन्न से बने हलवे का स्वाद चखा  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और आजीविका मिशन की प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। आगनवाड़ी कार्यक्रर्ताओं द्वारा पोषण अभियान के तहत बाटे जाने वाले विभिन्न व्यंजनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्रीअन्न (मोटे अनाज) से बने हलवे का स्वाद भी चखा और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया।  हितग्राहियों के गृह प्रवेश में शामिल हुए राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम धनेला में हितग्राही श्री दिलीप, श्री बंटी एवं श्री पप्पू सहरिया को नये आवास में प्रवेश कराया। श्री दिलीप सहरिया की पत्नी ने अपने घर की सुखद अनुभूतियां राज्यपाल के साथ साझा की। इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नारी स्वस्थ होगी तो परिवार भी होगा स्वस्थ : राज्यपाल पटेल

भोपाल : सोमवार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नारी स्वस्थ होगी तभी परिवार स्वस्थ रहेगा। घर में, माँ स्वस्थ हो तो पूरे परिवार की देखभाल अच्छे से  कर सकती है। राज्यपाल पटेल राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सोमवार को मुरार सर्किट हाउस में  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आयोजन स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत किया हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में सिकल सेल जेनेटिक कार्डों का वितरण भी किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य है, जहाँ एक करोड़ से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड वितरण कार्य भी प्रदेश में अनुकरणीय तरीके से हुआ है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन अभियान अमृत काल का यह एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्त मिशन का वर्ष 2023 में शुभारंभ किया था। देश से वर्ष 2047 तक सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए अभियान के रूप में तेज गति कार्य किये जा रहे हैं  है। वर्तमान में देश के 17 राज्यों के 278 जिलों का चयन कर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन का कार्य हो रहा है।  प्रदेश के जबलपुर में अनुसंधान प्रबंधन एवं नियंत्रण केन्द्र प्रारंभ किया गया है। राज्यपाल पटेल ने समारोह में आह्वान किया है कि सिकल सेल एनीमिया की जाँच सभी को कराना चाहिए। खासतौर से महिलाओं को इसकी जाँच अवश्य कराना चाहिए। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत देश भर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाकर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान का लाभ उठाकर सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की जाँच अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण देश में लगभग 15 हजार जन औषधि केन्द्र शुरू करायें हैं।  केन्द्रों के माध्यम से लोगों को सस्ती और अच्छी दवायें उपलब्ध हो रही हैं। राज्यपाल ने युवाओं को प्रदान किए हेलमेट राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा मुरार सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने वाहन चलाते समय सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने पर बल दिया। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालक के साथ ही सहयात्री को भी हेलमेट पहनने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव का प्रभावी तरीका हेलमेट पहनकर वाहन चलाना है। राज्यपाल ने कार्यक्रम में 10 युवाओं को हेलमेट का वितरण भी किया। समारोह में जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत स्कूल शिक्षा विभाग आवश्यक तैयारियां करें

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 11 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 वृहद स्तर का आयोजन है, इसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों की स्थिति और उनमें आवश्यक सुधारप्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजें। उन्होंने शासकीय स्कूल भवनों की सूची तैयार किये जाने के भी निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह बुधवार को उज्जैन में संभागीय स्तर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि युवा शिक्षकों को सिंहस्थ की आवश्यक व्यवस्था में सहयोग देने के लिये अभी से प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था की जाये। बैठक में बताया गया कि उज्जैन जिले में 1733 शासकीय विद्यालय और 985 अशासकीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों और साईकिल का वितरण किया जा चुका है। बैठक में परीक्षा परिणाम में वृद्धि के लिये प्रत्येक विद्यालय के विषय शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संभागीय स्तर पर शुरू किया जा चुका है। प्रत्येक विद्यार्थी की प्रोफाईल बनाई जा रही है। बैठक के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने ग्राम दाउखेड़ी में निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने संभाग के अन्य जिलों की स्कूल शिक्षा से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा परिवहन मंत्री श्री सिंह ने उज्जैन में बुधवार को परिवहन विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही एवं अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध लायसेंस सस्पेंड की कार्रवाही की जाए। परिवहन मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के आयोजन को देखते हुए उज्जैन में परिवहन व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाये जाने पर भी जोर दिया। परिवहन सचिव श्री मनीष सिंह ने सिंहस्थ के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिये पार्किंग व्यवस्था के लिये स्थल चयन और त्रिस्तरीय पार्किंग व्यवस्था की कार्ययोजना बनाने के लिये कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को मूर्त रूप देने के लिये राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड कम्पनी का गठन किया जा चुका है। आयुक्त परिवहन श्री विवेक शर्मा ने राहवीर योजना अंतर्गत पात्र राहवीरों को प्रोत्साहन राशि समय पर दिलाये जाने की व्यवस्था करने के लिये कहा।

मध्यप्रदेश को मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड

भोपाल : बुधवार, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान नई दिल्ली के ली मेरिडियन में 9 सितम्बर को भव्य इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह में प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान ने भारत के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास को लेकर मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया है। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह अवॉर्ड हमारी टीम की साझा मेहनत और विजन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को नए अवसर प्रदान करना, हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर को बचाना और पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। यह सम्मान हमें और प्रेरित करता है कि हम मध्यप्रदेश को ऐसा खास पर्यटन स्थल बनाएं, जहां परंपरा, प्रकृति और आधुनिकता एक साथ दिखाई दें। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने, इको-टूरिज्म सर्किट विकसित करने, सामुदायिक होमस्टे को बढ़ावा देने, साहसिक और अनुभवात्मक पर्यटन को विस्तार देने के साथ-साथ आतिथ्य सत्कार और विज़िटर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में बोर्ड सतत रूप से कार्यरत है। लक्ष्य पर्यटकों को विश्वस्तरीय पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।