News Aazad Bharat

06 जुलाई 2025 रविवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज आपको दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति व आय में वृद्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ एक रंगीन शाम बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वृषभ: आज आपको परेशानियों का समाधान मिल सकता है। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। आप अपने बिजी शेड्यूल से अपने लिए समय निकाल सकते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। मिथुन: आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी आज किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है। खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों को विस्तार के नए विचार आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आ सकती हैं। कर्क: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप कर्ज लेने वाले थे और काफी समय से इस काम में लगे हुए थे तो आज आपके लिए भाग्यशाली दिन है। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। सिंह: आज सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपको अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन लव लाइफ के मामले में यादगार बन सकता है। कन्या: आज आपको ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपके पिता की कोई सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किल दौर के बाद यह दिन आपको राहत देगा। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहने वाला है। तुला: आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप पैसों से जुड़ी परेशानियों के कारण मन परेशान हो सकता है। भावुकता पर काबू रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। वृश्चिक: आज आपको आर्थिक व व्यापारिक रूप से सफलता मिलेगी। कोई आपका दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है, लेकिन रुपए-पैसे के लेनदेन से पहले विचार करना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत से आज आपको व्यापार में विस्तार मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। धनु: आज आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर धन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की प्लानिंग बना सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। आज का दिन वाकई बहुत रोमांटिक होने वाला है। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है। मकर: आज आपको शरीर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। किसी व्यक्तिगत परेशानी को सुलझा सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। कुंभ: आज आपको अपनी डाइट पर नजर रखनी चाहिए। आपको बेवजह ज्यादा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए, नहीं तो पैसों की तंगी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका खराब मूड आपका जीवनसाथी किसी खास सरप्राइज से खुश हो जाएगा। आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। मीन: आज आपको शारीरिक रूप से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

शनिवार 05 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज का दिन आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने का संकेत देगा। अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा कमाने के तरीके तलाश रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक प्लानिंग में निवेश करें। रिश्तों के बंधन और संबंधों को फिर से ताजा करने का यह दिन खास है। आज अचानक रोमांटिक मुलाकात होने की संभावना है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। वृषभ राशि- आज आप दोस्तों के साथ एक सुखद शाम बिताएंगे। कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रभावशाली लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके प्रदर्शन को देखते हुए आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। कारोबारी आज विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि- आज आपको धर्म-कर्म में जुड़े का अच्छा मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने से मन प्रसन्न होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपने शरीर को फिट बनाने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाए। आज खर्चे आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते को खराब कर सकते हैं। कर्क राशि- आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छी शाम बिताने का मौका मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। आपकी लव लाइफ एक सुखद मोड़ लेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी और प्रमोशन आदि के संकेत भी हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि- आज आपको काम व आराम के बीच बैलेंस बनाने की जरूरत है। आज आप पैसों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। किसी मित्र के साथ मिलने से आपको कारोबार में वृद्धि मिल सकती है। किसी के हस्तक्षेप के कारण आपके लवर के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। काम के ज्यादा बोझ के बावजूद आप अपने कार्यस्थल पर एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके साथ खराब वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है। कन्या राशि- आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कुछ व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में गपशप करने से बचना चाहिए। इस दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा। तुला राशि- आज आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। किसी लापरवाही के कारण नुकसान भी हो सकता है, इसलिए पेमेंट आदि करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में आप अटके हुए कार्यों को अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे। आपकी रोमांटिक लाइफ भी बदल जाती है। आज कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में बहुत अधिक रुचि ले सकता है, लेकिन दिन के अंत में आपको एहसास होगा कि कुछ भी गलत नहीं हो रहा है। वृश्चिक राशि- आप अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से कर सकते हैं। पूरे दिन आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। आज आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि निवेश करना अक्सर आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं बाहर ले जाने का प्लान करेंगे। धनु राशि- आज आराम करने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताएं। किसी भी तरह से निवेश से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने बच्चे पर गर्व होगा। संतान पक्ष का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मकर राशि- प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपको कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम लाने में मदद करेगा। समझदारीपूर्ण निवेश से ही रिटर्न मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपसी समझ भी बढ़ेगी। भावनात्मक अशांति आपको परेशान कर सकती है। सावधानी से कदम उठाने का दिन है, जब दिल से ज्यादा दिमाग की जरूरत होगी। कुंभ राशि- आप मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आप जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। मीन राशि– आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको आर्थिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। कामकाज के सिलसिले में दिन बहुत सहज नजर आ रहा है। आज आप अच्छे विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज एक बार फिर पुराने खूबसूरत रोमांटिक दिनों को याद करेंगे।

04 जुलाई 2025 शुक्रवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पास एक्स्ट्रा एनर्जी होगी जो आपको अपने कार्यों में सफलता पाने में मदद करेगी। आज रिश्तों में सुधार होगा। बातचीत आज आपका मजबूत पक्ष रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। वृषभ राशि- आज आपको नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रहने की जरूरत है। अपनों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपको नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मामले में आपको गलत समझे जाने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। बेकार के विवादों में न पड़ें। मिथुन राशि– आज आपको बच्चों के साथ समय बिताना एक नया अनुभव प्रदान करेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग से धन लाभ की संभावना है। प्यार में आप लकी रहने वाले हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी परफॉर्मेंस से सीनियर्स का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कर्क राशि- आज आपको अपना आपा नहीं खोना चाहिए। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। कार्यस्थल पर एक अच्छा दिन बिताएंगे। आज छात्र प्यार की फीलिंग्स में डूबे रहेंगे, जिससे उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। सिंह राशि- आज बहुत ज्यादा चिंता और तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। आप आपको निराशा से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की बात के कारण मूड खराब हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आज अपनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। रोमांचक दिन है क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। कन्या राशि- मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए आज दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें। आज आपके धन की बचत करने की आदत किसी परेशानी से बाहर निकाल सकती है। खर्चों पर रोक लगाएं। शाम के लिए कुछ रोमांचक योजना बनाएंगे। यात्रा रोमांटिक संबंध को बढ़ावा देगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं बाहर ले जाने का प्लान करेंगे। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। तुला राशि- आज आपको आर्थिक रूप से कुछ फायदा हो सकता है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। रोमांटिक जीवन शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में धोखाधड़ी से बचने के लिए निगरानी रखें। आज आपको एहसास होगा कि आप अपने जीवनसाथी के लिए कितना मायने रखते हैं। कार्यस्थल पर ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। वृश्चिक राशि- आज आपको तनाव से मुक्ति दिलाने वाली एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। आज आप अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकते हैं, जिसमें आपका कोई करीबी आर्थिक मदद कर सकता है। अगर आप अनुभवी लोगों की संगति में कुछ समय बिताएंगे तो आपको ज्ञान प्राप्त होगा। आर्थिक व व्यावसायिक जीवन अच्छा रहने वाला है। धनु राशि- आज आपको अपने ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। समर्पित पेशेवरों के लिए पदोन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मकर राशि- आज आपका कोई व्यक्ति मूड खराब कर सकता है, इसलिए परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। बेकार की चिंता से बचें। आज आपके लिए धन संबंधी समस्याओं का सामना करना संभव है, लेकिन अपनी समझ और बुद्धिमत्ता से आप नुकसान को लाभ में बदल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। कुंभ राशि- आज आपको कर्ज मांगने वाले लोगों को इग्नोर करना चाहिए। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कम ही होती है। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। व्यापारिक रूप से स्थिति नजर आ रही है। मीन राशि- वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आप लंबे समय से अटके हुए पेमेंट का भुगतान भी कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। आर्थिक रूप से सितारों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में विस्तार के प्रबल योग हैं।

03 जुलाई 2025 गुरुवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- काम का दबाव आज कुछ तनाव ला सकता है। आज आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। कारोबार को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना लव लाइफ पर प्रभाव पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वृषभ राशि- आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आर्थिक परेशानी आपकी मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। लेकिन समय के साथ परिस्थितियां अच्छी हो जाएंगी। कुल मिलाकर फायदेमंद रहने वाला है, लेकिन जिस पर आपको लगता है कि आप भरोसा कर सकते हैं, वह आपको निराश कर देगा। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि- आज आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आराम बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आपमें से कुछ लोग गहने या घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहने वाली है। आपका कोई करीबी आपसे उनके साथ अच्छा समय बिताने के लिए कहेगा, लेकिन समय की कमी के कारण आप उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे। कर्क राशि– आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। किसी भी लॉन्ग टर्म निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ सुखद पल बिताने की कोशिश करें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि उन्हें अचानक अप्रत्याशित लाभ देखने को मिल सकता है। सिंह राशि- आज आपको कार्यस्थल पर अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। धन की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए अपने वित्त की प्लानिंग बनाएं और जितना संभव हो सके अभी से बचत करना शुरू कर दें। एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जिस पर आप काफी समय से काम कर रहे थे,उसमें देरी हो सकती है। बातचीत आज आपका मजबूत पक्ष रहेगा। कन्या राशि- दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। आज धन का आगमन आपको कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। तुला राशि- आज आपका आत्मविश्वास व एनर्जी हाई रहने वाले हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करें और बेकार की चीजों पर खर्च नहीं करें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य तनाव और चिंता का कारण बन सकता है। आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि- आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसे बचाने के आपकी कोशिश आज फेल हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा का लाभ होगा। लव लाइफ में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में गपशप करने से बचना चाहिए। धनु राशि- आज आपकी सेहत से जुड़ी परेशानियां दिक्कतें ला सकती हैं। लव पार्टनर का एक नया अद्भुत पक्ष देखने को मिलेगा। आज आपको किसी खास से सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक रूप से आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मकर राशि– आज आप कोई साहसी फैसला ले सकते हैं, लेकिन इमोशनल होकर फैसला लेने से बचें। आर्थिक रूप से दिन परेशानियों भरा रहने वाला है। हालांकि शाम तक सितारे आपके पक्ष में आ जाएंगे। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरकर निराश हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके अतीत की कोई बात जानकार परेशान हो सकता है। कुंभ राशि- आज कार्यों को लिस्ट बनाकर निपटाएं, जिससे सफलता पाने में आसानी होगी। आपको समय और पैसे की कद्र करनी चाहिए वरना आने वाला समय परेशानियों और चुनौतियों से भरा हो सकता है। आज कार्यस्थल पर आपको किसी का सपोर्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास आज आपको उम्मीदों से बेहतर रंग दिखाएंगे। मीन राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन खर्च में कंट्रोल रखें। आपके लिए बचत करना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे।

बुधवार 02 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाई-बहनों की मदद से आज आपको धन लाभ होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपनों के सहयोग से कारोबार में गति आ सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। वृषभ राशि- आज आप अपने माता-पिता को गर्व महसूस करा सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक लाभ के संकेत हैं। गुस्से पर काबू रखें और भावुकता पर भी कंट्रोल रखें। मिथुन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपना पैसा उधार देकर आप राहत महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातक आज कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। कर्क राशि- आज आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता पा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खास समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को किसी अपने से खास सलाह मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सिंह राशि- आज आपको किसी बात को लेकर मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी परेशानी से बाहर आ सकते हैं। यह उन बेहतरीन दिनों में से एक होगा जब आपकी क्रिएटिविटी अपने चरम पर होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। कन्या राशि- आज आपको निराशा घेर सकती है, इसलिए सकारात्मक लोगों की संगति में रहें। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा लोग आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। तुला राशि- आज कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुना सकता है। आपको आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को गलत समझ सकते हैं, जिसके कारण आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। धनु राशि- आज जीवनसाथी के साथ अच्छी व शांत शाम बिता सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, तो अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मकर राशि- आज आपको लंबी दूरी की यात्रा से बचना चाहिए और अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें, वरना सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। धन संबंधी चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें हल करने में सक्षम रहेंगे। कुंभ राशि- आज आप मानसिक परेशानियों से बाहर आने में सफल रहेंगे। आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। घरेलू मामलों को निपटाने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा। पर, धैर्यशीलता बनाए रखें। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मीन राशि- आज अपने पुराने एक्सरसाइज रूटीन पर बने रहें, शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आज आपके पास अपने जीवनसाथी के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय होगा।