भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।
कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि किसानों के “डेथ वारंट” पर साइन किए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से किसान वर्ग परेशान है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि किसानों के मुद्दे पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी उनकी आवाज उठाती रहेगी।
भाजपा की ओर से इस बयान पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।