रिपोर्ट अंकित तिवारी
कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद
बाराबंकी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबरी ढांचे को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग देश में बाबरी ढांचे को लेकर “कयामत तक” सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा और भारत में कानून के अनुसार रहना होगा।
सीएम योगी ने कहा, “भारत में कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। देश के कानून को मानना होगा, कानून तोड़ने वालों को सजा मिलेगी।”
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने धार्मिक संदर्भ में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अवसरवादी लोगों को संकट के समय भगवान राम याद आते हैं, जबकि सामान्य समय में वे प्रभु राम को भुला देते हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, ऐसे लोगों को भगवान राम भी भूल चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है जब अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े मुद्दे राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में लगातार बने हुए हैं।