कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी होगा निराकरण
भोपाल – भारतीय जनता पार्टी ने जन समस्या एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या के निराकरण के लिए भारतीय जानत पार्टी कार्यालय में जन सुनवाई करने के लिए मुहिम शुरू की है जिसमें सरकार के मंत्री हर दिन नियमित रूप से बैठेंगे मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ओर संगठन मिल कर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्या को सुन कर तत्काल प्रभाव से अधिकारियों से बात करेंगे और उसका निराकरण करेंगे ।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष जी को धन्यवाद देता हूं कि इस तरह की सुविधा उन्होंने शुरू की है इससे पहले जब कप्तान सिंह जी संगठन मंत्री हुआ करते थे तब यह व्यवस्था उन्होंने शुरू की थी इस तरह की जनसुनवाई से सभी को सरकार की योजनाओं का फायदा मिलने में ओर आसानी होगी ।