News Aazad Bharat

सोनिया गांधी लड़ेगी पंचायत चुनाव

भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

भोपाल – भारतीय जनता पार्टी ने केरल के मुन्नार से सोनिया गांधी को पंचायत चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है इस खबर को सुनकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तो जरूर हुई होगी लेकिन आपको बता दे ये सोनिया गांधी वो सोनिया गांधी नहीं है जो कभी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है यह तो वह सोनिया गांधी है जिनके पिता केरल से कांग्रेस से राजनीति किया करते थे लेकिन भाजपा द्वारा जिन सोनिया गांधी को पंचायत चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है उनकी सादी भाजपा नेता से हुई है जिन्हें भाजपा ने केरल के मुन्नार से अपना उम्मीदवार बनाया है ।

केरल के रहने वाले सुभाष भाजपा कार्यकर्ता है जिनकी शादी सोनिया से हुई और उनके नाम के आगे गांधी जुड़ने से वह सोनिया गांधी हो गई आज सोनिया गांधी केरल के मुन्नार से पंचायत चुनाव में भाजपा की तरफ से उम्मीदवार है ।

Loading spinner

Leave a Comment